<

‘नक्कटा तू अपनी कंपनी लाहौर में खोल ले’, लेंसकार्ट विवाद पर आगबबूला हुए बाबा बागेश्वर, बोले- पतली गली से निकल

Baba Bageshwar: इन दिनों लेंसकार्ट कंपनी को लेकर विवाद चल रहा है. अब बाबा बागेश्वर के बयान से ये मामला और गर्माता नजर आ रहा है. उन्होंने लेंसकार्ट वालों को कहा कि ये उनके बाप का भारत नहीं है, वो लाहौर चले जाएं.

चश्मा बेचने वाली कंपनी लेंसकार्ट को लेकर देशभर में हिंदू संगठनों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है. अब इस मामले पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने ऐसा बयान दिया कि भूचाल आ गया है. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि अगर लेंसकार्ट वालों को दिक्कत है तो वह अपनी कंपनी लाहौल में खोल लें, क्योंकि ये भारत देश उनके बाप का नहीं है. अब ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

धीरेंद्र शास्त्री ने क्या कहा?

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपनी कथा के दौरान लेंसकार्ट विवाद संबंध में बयान दिया है. उन्होंने कहा, ‘एक कंपनी है लेंसकार्ट, उसने अपने वर्करों को बोला है कि हमारे यहां कोई तिलक लगाकर नहीं आ सकता. मंगलसूत्र पहनकर नहीं आ सकता. सिंदूर लगाकर नहीं आ सकता, बंधन लगाकर नहीं आ सकता. अरे ठठरी के बरे, नकक्टा, तू अपनी कंपनी लाहौर में खोल ले. भारत में काहे को मर रहा है.’

‘तुम्हारे कक्का का भारत थोड़ी है’

आगे धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, ‘तेरे कक्का को भारत है का? हां हमारे तो बाप को भारत है. जिनको तिलक से चंदन से, बंधन से, राम से, श्याम से, हनुमान से, बाबा बागेश्वर से दिक्कत हो, वो पतली गली लाहौर खिसक लें. लेंसकार्ट वालों से भी कहेंगे, बेटा गड़बड़ हो गए हो तुम. अभी भी मौका है, सुधर जाओ. वरना भारत को कानून सिधार भी देता है और यूपी की पुलिस तो वैसे भी फेमस है.’ 

जगह-जगह हो रहे प्रदर्शन

लेंसकार्ट के विरोध में जगह-जगह हिंदू संगठन विरोध कर रहे हैं. क्योंकि कंपनी ने पहले सिर्फ हिंदुओं को टारगेट किया था. हालांकि अब उन्होंने माफी मांग ली है. और सभी धर्मों को अपनी आस्था के अनुसार पोशाक और चीजें पहनने की अनुमति दे दी गई है.

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

Chris Gayle का 13 साल पुराना महारिकॉर्ड ध्वस्त! 20 साल के इस बल्लेबाज ने टी20 में ठोके नाबाद 188 रन, रच दिया इतिहास

Chris Gayle Record: 2 अक्टूबर को CSA T20 चैलेंज में टाइटन्स और नाइट्स के बीच…

Last Updated: October 3, 2026 12:48:57 IST

Vaibhav Sooryavanshi vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ फिर फ्लॉप हुए वैभव सूर्यवंशी! अब तक नहीं जड़ पाए एक भी अर्धशतक; देखें पिछले 6 मैचों का आंकड़ा

IND vs PAK: एशियन गेम्स में पाकिस्तान के खिलाफ युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी एक बार…

Last Updated: October 3, 2026 11:54:38 IST

Meerut: एक परिवार के लिए ई-रिक्शा चालक बना भगवान! कार में जल रहे थे चाचा-भतीजा; फिर इस तरह बचाई जान; हर तरफ हो रही चर्चा

Meerut Car Fire:पुलिस ने दोनों जले हुए चाचा-भतीजों को सिवाया टोल प्लाजा के अस्पताल में…

Last Updated: October 3, 2026 11:54:14 IST

M3M Foundation की ‘Threads of India’ ने भारत की वस्त्र विरासत, फैशन और उद्देश्य को जोड़ा

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर: भारतभर के पारंपरिक बुनकरों और कारीगरों से सीधे सीखने से लेकर…

Last Updated: October 3, 2026 11:22:17 IST

IND VS PAK: बैड लक के शिकार हुए Abhishek Sharma, छुड़ा दिए थे पाकिस्तानियों के पसीने; शतक से चूके

IND VS PAK: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने…

Last Updated: October 3, 2026 11:15:23 IST