<
Categories: देश

Baghpat Accident: मृतकों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार… बागपत हादसे में सीएम योगी ने आर्थिक मदद का किया एलान

Baghpat Accident: बागपत के ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर देर रात भीषण सड़क हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत हो गई है. वहीं लगभग 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं. सीएम योगी ने मुआवजे का एलान किया है.

Baghpat Accident: बागपत के ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर रविवार-सोमवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में मरने वालों की संख्या 8 पहुंच गई है. कहा जा रहा है कि पिकअप में सवार सभी यात्री राजस्थान के गोगामेड़ी में दर्शन कर अपने घर लौट रहे थे. दर्शन के बाद वापसी कर रहे यात्रियों को इस बात का अंदाजा तक नहीं था कि ये उनका आखिरी सफर होगा. हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है. वहीं मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. 

बता दें कि ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर बड़ा गांव टोल के पास तेज रफ्तार कैंटर ने श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद पिकअप डिवाइडर से टकराई और पलट गई. हादसे में शुरुआत में 8 श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि की गई थी. वहीं अब मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है. वहीं लगभग 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं. 

बदायूं लौट रहे थे श्रद्धालु

जानकारी के अनुसार, पिकअप में लगभग 32 श्रद्धालु सवार थे. वो सभी राजस्थान के गोगामेड़ी से दर्शन कर वापस बदायूं लौट रहे थे. बड़ा गांव टोल के पास अचानक तेज रफ्तार कैंटर ने सामने से पिकअप को टक्कर मार दी. भीषण टक्कर के बाद पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई और पलट गई.  हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर चीख-पुकार मच गई. पुलिसकर्मियों और राहगीरों ने मिलकर पिकअप में फंसे लोगों को बाहर निकाला. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे.

डीएम-एसपी ने पूछा हालचाल

घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेकड़ा और जिला अस्पताल बागपत में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार के बाद दूसरे अस्पतालों में भेजा गया. वहीं डॉक्टरों ने 12 लोगों को मृत घोषित कर दिया. हादसे की जानकारी मिलते ही डीएम अस्मिता लाल और एसपी सूरज कुमार राय देर रात जिला अस्पताल पहुंचे. उन्होंने घायलों की स्थिति की जानकारी ली और अस्पताल में भर्ती श्रद्धालुओं से बातचीत की. पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं हादसे से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है.

सीएम योगी ने मुआवजे का किया एलान

बागपत हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है. हादसे में हुई जनहानि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त किया. उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की. मुख्यमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक मदद का एलान किया. साथ ही घायलों के इलाज के लिए अधिकारियों को राहत और उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. वहीं सीएम योगी ने घायलों के लिए 50-50 हजार रुपये आर्थिक मदद का एलान किया है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Kanya Pujan 2026: अष्टमी-नवमी पर कब करें कन्या पूजन? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और हवन का तरीका

Kanya Pujan 2026: शारदीय नवरात्र 2026 में महाष्टमी और महानवमी 19 अक्टूबर, सोमवार को मनाई…

Last Updated: October 18, 2026 22:38:25 IST

Lawrence Bishnoi gang audio: टाइगर श्रॉफ पर लॉरेंस बिश्नोई ने क्यों किया हमला? ऑडियो में खुली वजह, सलमान खान को भी धमकी

Lawrence Bishnoi gang audio: मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद एक ऑडियो…

Last Updated: October 18, 2026 21:53:56 IST

Omar Abdullah marriage: इंग्लैंड में शादी करने वाले हैं उमर अब्दुल्ला? निधि राजदान को लेकर चर्चा, 40 मेहमानों का दावा

Omar Abdullah marriage: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की इंग्लैंड में शादी होने का…

Last Updated: October 18, 2026 21:23:19 IST

Tiger Shroff firing: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाल-बाल बचे अभिनेता, CM फडणवीस सख्त, जांच में जुटीं 12 टीमें

Tiger Shroff firing: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर रविवार शाम मुंबई के जुहू…

Last Updated: October 18, 2026 20:45:00 IST

Punjab road accident: सड़क पर काम कर रहे थे 23 मजदूर, तभी काल बनकर दौड़ी कार, पंजाब में 8 की मौत

Punjab road accident: पंजाब के संगरूर जिले में लहरागागा-जाखल रोड पर तेज रफ्तार कार ने…

Last Updated: October 18, 2026 19:14:12 IST