Baghpat Accident: बागपत के ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर रविवार-सोमवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में मरने वालों की संख्या 8 पहुंच गई है. कहा जा रहा है कि पिकअप में सवार सभी यात्री राजस्थान के गोगामेड़ी में दर्शन कर अपने घर लौट रहे थे. दर्शन के बाद वापसी कर रहे यात्रियों को इस बात का अंदाजा तक नहीं था कि ये उनका आखिरी सफर होगा. हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है. वहीं मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
बता दें कि ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर बड़ा गांव टोल के पास तेज रफ्तार कैंटर ने श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद पिकअप डिवाइडर से टकराई और पलट गई. हादसे में शुरुआत में 8 श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि की गई थी. वहीं अब मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है. वहीं लगभग 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं.
बदायूं लौट रहे थे श्रद्धालु
जानकारी के अनुसार, पिकअप में लगभग 32 श्रद्धालु सवार थे. वो सभी राजस्थान के गोगामेड़ी से दर्शन कर वापस बदायूं लौट रहे थे. बड़ा गांव टोल के पास अचानक तेज रफ्तार कैंटर ने सामने से पिकअप को टक्कर मार दी. भीषण टक्कर के बाद पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई और पलट गई. हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर चीख-पुकार मच गई. पुलिसकर्मियों और राहगीरों ने मिलकर पिकअप में फंसे लोगों को बाहर निकाला. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे.
डीएम-एसपी ने पूछा हालचाल
घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेकड़ा और जिला अस्पताल बागपत में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार के बाद दूसरे अस्पतालों में भेजा गया. वहीं डॉक्टरों ने 12 लोगों को मृत घोषित कर दिया. हादसे की जानकारी मिलते ही डीएम अस्मिता लाल और एसपी सूरज कुमार राय देर रात जिला अस्पताल पहुंचे. उन्होंने घायलों की स्थिति की जानकारी ली और अस्पताल में भर्ती श्रद्धालुओं से बातचीत की. पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं हादसे से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है.
सीएम योगी ने मुआवजे का किया एलान
बागपत हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है. हादसे में हुई जनहानि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त किया. उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की. मुख्यमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक मदद का एलान किया. साथ ही घायलों के इलाज के लिए अधिकारियों को राहत और उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. वहीं सीएम योगी ने घायलों के लिए 50-50 हजार रुपये आर्थिक मदद का एलान किया है.