महाराष्ट्र के बारामती में डिप्टी सीएम अजित पवार समेत 5 लोगों की मौत वाले विमान हादसे का दिल दहला दें वाला CCTV फुटेज सामने आया है. सड़क किनारे लगे कैमरे में क्रैश के तुरंत बाद एक बड़ा धमाका होता हुआ और आग का गोला दिखाई दे रहा है.
ajit pawar
महाराष्ट्र के बारामती में डिप्टी सीएम अजित पवार समेत 5 लोगों की मौत वाले विमान हादसे का दिल दहला दें वाला CCTV फुटेज सामने आया है. सड़क किनारे लगे कैमरे में क्रैश के तुरंत बाद एक बड़ा धमाका होता हुआ और आग का गोला दिखाई दे रहा है.
आज सुबह प्लेन क्रैश होने पर दिग्गज नेता अजित पवार का निधन हो गया है. अजित पवार के साथ ही प्लेन में उपस्थित सभी क्रू मेंबर की भी मृत्यु हो गयी है. बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान अजित पवार का निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अजित पावर चुनाव प्रचार से लौट रहे थे. कम दृश्यता और तकनीकी खराबी प्लेन क्रैश का कारण बताए जा रहे हैं
प्लेन के क्रैश होने की घटना वहां मौजूद CCTV में कैद हो गयी. वीडियो में साफ दिख रहा है कि विमान क्रैश होते ही जोरदार ब्लास्ट हुआ. ब्लास्ट के बाद बड़ा आग का गोला निकलते हुए दिखाई दे रहा है. सड़क किनारे CCTV ने पूरी घटना कैद की, जो बचाव कार्यों के दौरान वायरल हो गया. इससे हादसे की भयावहता का अंदाजा होता है.
अजित पवार के निधन की खबर सुनते ही राजनीति गलियारे में शोक की लहर दौड़ गयी. एनसीपी कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे, जहां शव रखे गए थे. शरद पावर समेत कई वरिष्ठ नेता अजित पवार के निधन पर शोक व्यक्त कर चुके हैं. अजित पवार वरिष्ठ नेता शरद पवार के भतीजे हैं. अजित ने 1991 से बारामती विधानसभा सीट जीती और कई बार महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री रहे. 2023 में शरद पवार से अलग होकर उन्होंने एनसीपी (अजित पवार गुट) बनाया. बारामती में शोक की लहर है, और पवार की पार्टी कार्यकर्ता सदमे में हैं.
Petrol Diesel Price Today 20 October 2026: 20 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में…
Delhi NCR Weather Today 20 Oct 2026: दिल्ली-NCR में दशहरा पर मौसम साफ रहने की…
Jailer 2 Box Office Collection Day 5: रजनीकांत की Jailer 2 ने पांचवें दिन ₹42.35…
Bhopal kidnapping case: भोपाल के एयरोसिटी में दो लाख रुपये के विवाद के बाद दो…
Noida Traffic Advisory: दशहरे और मूर्ति विसर्जन के चलते नोएडा, सेक्टर-62 और ग्रेटर नोएडा वेस्ट…
Sidhu Moose Wala: दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई सुखदीप सिंह सिद्धू की…