Live TV
Search
Home > देश > Bengaluru Hotel Incident: 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में मौत का करंट! नहाने उतरे 2 विदेशी, करंट ने छीन ली जिंदगी

Bengaluru Hotel Incident: 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में मौत का करंट! नहाने उतरे 2 विदेशी, करंट ने छीन ली जिंदगी

Bengaluru Hotel Incident: बेंगलुरु के फाइव स्टार कॉनराड होटल के स्विमिंग पूल में करंट लगने से दो विदेशी नागरिकों की मौत हो गई. बचाने पहुंचे दो अन्य लोग भी घायल हुए.

Written By:
Published: October 31, 2026 15:53:02 IST
Last Updated: October 31, 2026 15:53:02 IST

Mobile Ads 1x1

Bengaluru Hotel Incident: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक फाइव स्टार होटल के स्विमिंग पूल में करंट लगने से दो विदेशी नागरिकों की दर्दनाक मौत हो गई. हैरानी की बात यह है कि जिस होटल में लोग अपनी सुरक्षा और आराम के लिए हजारों रुपये खर्च करते हैं, वहां इस तरह का हादसा हो गया. घटना के बाद होटल की सुरक्षा व्यवस्था और स्विमिंग पूल के रखरखाव पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं. यह हादसा बेंगलुरु के मशहूर कॉनराड होटल में हुआ, जो हिल्टन ग्रुप का हिस्सा है. घटना में दो लोगों की जान चली गई, जबकि उन्हें बचाने की कोशिश करने वाले दो अन्य लोग घायल हो गए.

स्विमिंग पूल में कैसे हुआ दर्दनाक हादसा?

जानकारी के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार शाम होटल की तीसरी मंजिल पर बने स्विमिंग पूल में हुई. दोनों विदेशी नागरिक स्विमिंग करने के लिए पूल में उतरे थे. इसी दौरान उन्हें बिजली का जोरदार झटका लगा. शिकायत के अनुसार, जब दोनों ने पूल से बाहर निकलने की कोशिश की तो उन्हें करंट लगा और वे पानी में डूब गए. इस हादसे में 57 वर्षीय जर्मन नागरिक अलेक्जेंडर मैक्सिमिलियन थीस और 45 वर्षीय स्लोवाकियाई नागरिक जुराज होर्वत की मौत हो गई. अलेक्जेंडर लुफ्थांसा एयरलाइंस में क्रू मेंबर के तौर पर काम करते थे, जबकि जुराज IBM में प्रोजेक्ट मैनेजर थे.

बचाने पहुंचे दो लोग भी हुए घायल

हादसे के दौरान दोनों विदेशी नागरिकों को बचाने के लिए दो लोग आगे आए. इनमें 41 वर्षीय अमेरिकी नागरिक मैथ्यू डेसेंटिस और होटल के पूल अटेंडेंट 28 वर्षीय राहुल तिवारी शामिल हैं. दोनों भी करंट की चपेट में आकर घायल हो गए. घायल लोगों को तुरंत मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. इस घटना ने होटल में बिजली से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

होटल मैनेजमेंट पर लापरवाही के आरोप

मृतक अलेक्जेंडर की पत्नी सिल्विया ओटावा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने होटल मैनेजमेंट पर स्विमिंग पूल के रखरखाव में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल होटल प्रबंधन की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. हालांकि, घटना के बाद होटल ने अपना स्विमिंग पूल 31 अक्टूबर से 30 नवंबर तक मेंटेनेंस के लिए बंद कर दिया है.

ये भी पढ़ें: 1 नवंबर से लागू होगा CNAP नियम, अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा नाम, ऐसे काम करेगी नई सर्विस

25 हजार रुपये से शुरू होता है कमरे का किराया

कॉनराड बेंगलुरु एक 24 मंजिला लग्जरी फाइव स्टार होटल है. यहां एक स्टैंडर्ड कमरे का किराया करीब 25 हजार रुपये प्रति रात से शुरू होता है. ऐसे महंगे होटल में इस तरह का हादसा होना बेहद गंभीर है. अब सभी की नजर पुलिस जांच पर है, जिससे यह पता चल सके कि आखिर स्विमिंग पूल में करंट कैसे फैला और इस हादसे के लिए जिम्मेदार कौन है.

ये भी पढ़ें: Caught on Camera: ‘मैडम गाड़ी रोको…’, कहता रहा पुलिसवाला, महिला ने नहीं सुनी एक भी बात; मुंबई का VIDEO देख रह जाएंगे हैरान

MORE NEWS