Bengaluru Mass Murder: बेंगलुरु में हाल ही में एक साथ सात लोगों की हत्या ने लोगों को हैरान कर दिया. अब इस मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं. दो शव जंगल में मिले, जिनकी पहचान की जा चुकी है. साथ ही आरोपी को 12 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.
बेंगलुरू में मास मर्डर आरोपी को रिमांड पर भेजा गया.
Bengaluru Mass Murder: बेंगलुरु के राजाजीनगर में सामने आए सात लोगों की हत्या के मामले में पुलिस को एक और अहम सुराग मिला है. इस सनसनीखेज हत्याकांड के आरोपी इंदुशेखर ने तमिलनाडु के सलेम जिले के जंगल में मिले दो शवों की पहचान अपनी पत्नी सुनीता और सास रूपावती के रूप में की है. पुलिस के मुताबिक, दोनों शव काफी खराब हालत में मिले थे. अब पोस्टमार्टम और शव परिवार को सौंपने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.
पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार देर रात इंदुशेखर को सलेम के येरकाउड वन क्षेत्र में ले जाया गया था. यहां उसने जंगल से बरामद दो शवों को अपनी पत्नी और सास का बताया. पुलिस अब मृतकों के परिजनों को इस बारे में जानकारी दे रही है. पोस्टमार्टम के बाद शव रिश्तेदारों को सौंपे जाएंगे. अंतिम संस्कार तमिलनाडु में होगा या शव बेंगलुरु लाए जाएंगे, इसका फैसला परिवार की सहमति से किया जाएगा.
जांच में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है. पुलिस को शक है कि इंदुशेखर ने हत्या के बाद अपनी सास और परिवार के अन्य सदस्यों के शवों से सोने के गहने निकाल लिए थे. इनमें चेन, झुमके और अंगूठियां शामिल थीं. बताया जा रहा है कि उसने खून से सने गहनों को साफ किया और उनमें से कुछ बेच दिए. कुछ गहने अपने पास रखे और जरूरत पड़ने पर उन्हें गिरवी भी रखा. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि गहने बेचकर मिले पैसों का इस्तेमाल कहां किया गया.
पुलिस के मुताबिक, वारदात के बाद आरोपी बेंगलुरु, मंगलुरु, चेन्नई और नंदी हिल्स के बीच घूमता रहा. जांचकर्ता उसकी यात्रा, फोन रिकॉर्ड और पैसों के लेन-देन की जानकारी जुटा रहे हैं. पुलिस का मानना है कि इससे हत्याओं के बाद उसकी गतिविधियों और शवों को ठिकाने लगाने की जगहों का पता लगाने में मदद मिलेगी.
इस पूरे मामले में एक मोबाइल मैसेज भी अहम सुराग बना. मृतक शंकर के फोन से उसके दोस्तों को कन्नड़ भाषा में संदेश भेजे गए थे. दोस्तों को इस पर शक हुआ क्योंकि शंकर आमतौर पर उनसे कन्नड़ में बातचीत नहीं करता था. उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसी शक ने जांच को आगे बढ़ाने में मदद की.
राजाजीनगर सामूहिक हत्याकांड में गिरफ्तार इंदुशेखर को अदालत ने 12 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है. पुलिस उससे हत्या की वजह, वारदात का पूरा घटनाक्रम और शवों को अलग-अलग जगहों पर छिपाने के बारे में पूछताछ कर रही है.
Faridabad Bull Assault Viral Video : मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संगठन के सदस्यों ने युवक…
Voltas में बड़ा नेतृत्व बदलाव होने जा रहा है. Noel Tata चेयरमैन पद छोड़ेंगे और…
Dogs Inside University Library:वायरल वीडियो में कई आवारा कुत्ते यूनिवर्सिटी की लाइब्रेरी के अंदर घूमते…
Faridabad Murder: फरीदाबाद में पार्किंग को लेकर विवाद हुआ. इसके बाद टेक महिंद्रा के एशिया…
WhatsApp के नए फीचर से बिना अकाउंट वाले लोगों को भी इवेंट का इनवाइट भेज…
Kotak Neo की एक्सपर्ट के मुताबिक सोना 4,500 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है.…