<
Categories: देश

Faridabad Murder: पार्किंग विवाद में टेक महिंद्रा के एशिया हेड की हत्या, पड़ोसी ने 15 राउंड फायरिंग कर ली जान

Faridabad Murder: फरीदाबाद में पार्किंग को लेकर विवाद हुआ. इसके बाद टेक महिंद्रा के एशिया हेड परमजीत धनखड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई. आरोपी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से करीब 15 राउंड गोलियां चलाईं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

Faridabad Murder: हरियाणा के फरीदाबाद में पार्किंग को लेकर शुरू हुआ एक मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि उसकी कीमत एक परिवार को अपने सदस्य की जान देकर चुकानी पड़ी. सेक्टर-21C में टेक महिंद्रा के एशिया हेड परमजीत धनखड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस वारदात का आरोप उनके पड़ोसी मोनू शर्मा पर है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से करीब 15 राउंड गोलियां चलाईं. इनमें से 9 गोलियां परमजीत को लगीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों परिवारों के बीच पार्किंग को लेकर काफी समय से तनाव चल रहा था. बताया जा रहा है कि मोनू का बेटा पार्किंग में अपने कुत्ते को गंदगी कराता था. परमजीत का परिवार इसका विरोध करता था. इसी बात को लेकर पहले भी दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो चुकी थी.

गाड़ी पार्किंग के कारण विवाद

शुक्रवार रात गाड़ी खड़ी करने को लेकर परमजीत और मोनू के बीच बहस हुई. आरोप है कि बात इतनी बढ़ गई कि मोनू ने गुस्से में अपनी पिस्टल निकाल ली और परमजीत पर लगातार गोलियां बरसा दीं. हमले में गंभीर रूप से घायल परमजीत ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया.

बेटे ने पुलिस को दी जानकारी

गोलीबारी की आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया. घटना के बाद परमजीत के बेटे शौर्या ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन करके पूरी जानकारी दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल को अपने कब्जे में ले लिया. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है. पुलिस अब वारदात से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

भांजे की शादी के लिए सिंगापुर से लौटे थे

इस घटना ने परिवार की खुशियों को पलभर में मातम में बदल दिया. परमजीत धनखड़ सिंगापुर में रहते थे और टेक महिंद्रा में एशिया हेड के पद पर काम कर रहे थे. वह अपने भांजे की शादी में शामिल होने के लिए दो दिन पहले ही फरीदाबाद आए थे. परिवार में 24 नवंबर को होने वाली शादी की तैयारियां चल रही थीं.

ये भी पढ़ें: खुद से 27 साल छोटी दोस्त की बेटी से हो गया था LOVE, दो बोतल पेट्रोल लेकर शादी के लिए प्रपोज करने पहुंचा प्रेमी, नहीं मानी तो लगा ली आग

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Watch Video: सांड के साथ शर्मनाक हरकत करता रहा मुस्लिम शख्स,महिला ने चप्पल से की पिटाई; वीडियो वायरल

Faridabad Bull Assault Viral Video : मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संगठन के सदस्यों ने युवक…

Last Updated: November 7, 2026 13:16:26 IST

Noel Tata का Voltas से विदाई का ऐलान, 70 साल की उम्र में छोड़ेंगे चेयरमैन पद, Sunil D’Souza को मिलेगी कंपनी की कमान

Voltas में बड़ा नेतृत्व बदलाव होने जा रहा है. Noel Tata चेयरमैन पद छोड़ेंगे और…

Last Updated: November 7, 2026 13:16:13 IST

Watch Video: हिमाचल यूनिवर्सिटी के लाइब्रेरी में आवारा कुत्ते का कब्जा, वीडियो देख रह जाएंगे हैरान

Dogs Inside University Library:वायरल वीडियो में कई आवारा कुत्ते यूनिवर्सिटी की लाइब्रेरी के अंदर घूमते…

Last Updated: November 7, 2026 13:05:10 IST

WhatsApp का बड़ा धमाका, अब बिना अकाउंट भी भेजें इनवाइट! नए फीचर में मिलेंगे कई शानदार विकल्प

WhatsApp के नए फीचर से बिना अकाउंट वाले लोगों को भी इवेंट का इनवाइट भेज…

Last Updated: November 7, 2026 12:52:19 IST

Bengaluru Mass Murder: सात हत्याओं के बाद जंगल में फेंके शव, आरोपी ने सलेम में पत्नी और सास की लाश पहचानी

Bengaluru Mass Murder: बेंगलुरु में हाल ही में एक साथ सात लोगों की हत्या ने…

Last Updated: November 7, 2026 12:43:03 IST

सोना फिर भरेगा निवेशकों की झोली! 4500 डॉलर तक जा सकता है भाव, जानें गोल्ड पर क्या है एक्सपर्ट की राय

Kotak Neo की एक्सपर्ट के मुताबिक सोना 4,500 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है.…

Last Updated: November 7, 2026 12:37:06 IST