<
Categories: देश

Watch Video: सांड के साथ शर्मनाक हरकत करता रहा मुस्लिम शख्स,महिला ने चप्पल से की पिटाई; वीडियो वायरल

Faridabad Bull Assault Viral Video : मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संगठन के सदस्यों ने युवक को पकड़ने के बाद उसके साथ मारपीट की. इस दौरान संगठन से जुड़ी एक महिला सदस्य भी उसे थप्पड़ मारती और चप्पल से पीटती नजर आई. हालांकि, सांड के साथ यौन शोषण किए जाने के आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है. इस मामले में पुलिस की ओर से भी अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है.

Faridabad Bull Assault Viral Video : सांड के साथ यौन शोषण के आरोप में 25 साल का युवक पकड़ा गया, महिला ने चप्पल से पीटा; वीडियो वायरल
हरियाणा के फरीदाबाद के डबुआ इलाके से एक विवादित मामला सामने आया है. यहां गौरक्षा बजरंग फोर्स के सदस्यों ने 25 वर्षीय युवक शहजाद को कथित तौर पर सांड के साथ यौन शोषण करने के आरोप में पकड़ लिया. इस घटना के बाद गौरक्षा संगठनों की कार्यप्रणाली और कानून को अपने हाथ में लेने को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संगठन के सदस्यों ने युवक को पकड़ने के बाद उसके साथ मारपीट की. इस दौरान संगठन से जुड़ी एक महिला सदस्य भी उसे थप्पड़ मारती और चप्पल से पीटती नजर आई. हालांकि, सांड के साथ यौन शोषण किए जाने के आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है. इस मामले में पुलिस की ओर से भी अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है.

महिला सदस्य ने चप्पल से की पिटाई

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें संगठन से जुड़ी एक महिला शहजाद को थप्पड़ मारती और चप्पल से पीटती दिखाई दे रही है. मौके पर मौजूद कुछ अन्य लोग भी युवक के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं. घटना के बाद युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया. वहीं, संगठन के सदस्यों ने डबुआ थाने में शिकायत भी दर्ज कराई है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. जांच में आरोपों के साथ-साथ युवक के साथ हुई मारपीट की परिस्थितियों की भी पड़ताल की जा रही है.

गौरक्षा संगठनों की कार्यप्रणाली पर फिर उठे सवाल

इस घटना ने एक बार फिर गौरक्षा दल और बजरंग दल से जुड़े संगठनों की गतिविधियों को चर्चा में ला दिया है. देश के अलग-अलग हिस्सों में पहले भी कथित गौरक्षकों द्वारा लोगों के साथ मारपीट, धमकी और उत्पीड़न की घटनाएं सामने आती रही हैं. खासकर मवेशियों के परिवहन और गोमांस रखने के संदेह में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को निशाना बनाए जाने के आरोप लगते रहे हैं. ह्यूमन राइट्स वॉच की एक रिपोर्ट में भी गौरक्षा के नाम पर हिंसा की कई घटनाओं का जिक्र किया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, मवेशियों और गोमांस से जुड़े संदेह में कुछ vigilante समूहों पर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों पर हमले करने के आरोप लगे हैं.हरियाणा में 2024 में एक प्रवासी मुस्लिम मजदूर की हत्या का मामला भी सामने आया था. उस पर गोमांस खाने का आरोप लगाया गया था. हालांकि, पुलिस की चार्जशीट के मुताबिक, संबंधित मांस गोमांस नहीं था.

कानून हाथ में लेने पर उठे सवाल

बेशक, जानवरों के साथ क्रूरता या यौन शोषण जैसे आरोप गंभीर हैं और उनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. लेकिन किसी भी मामले में आरोपी को पकड़ने, जांच करने और कानूनी कार्रवाई करने का अधिकार पुलिस और संबंधित कानून प्रवर्तन एजेंसियों के पास है.फरीदाबाद की यह घटना एक बार फिर सवाल खड़े करती है कि क्या किसी व्यक्ति पर आरोप लगने के बाद भीड़ या किसी संगठन को उसके साथ मारपीट करने का अधिकार मिल जाता है? फिलहाल, मामले की सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी. यदि शहजाद के खिलाफ लगाए गए आरोप सही साबित होते हैं, तो उसके खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई होनी चाहिए. वहीं, युवक के साथ मारपीट करने वालों की जवाबदेही भी तय की जानी चाहिए.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Noel Tata का Voltas से विदाई का ऐलान, 70 साल की उम्र में छोड़ेंगे चेयरमैन पद, Sunil D’Souza को मिलेगी कंपनी की कमान

Voltas में बड़ा नेतृत्व बदलाव होने जा रहा है. Noel Tata चेयरमैन पद छोड़ेंगे और…

Last Updated: November 7, 2026 13:16:13 IST

Watch Video: हिमाचल यूनिवर्सिटी के लाइब्रेरी में आवारा कुत्ते का कब्जा, वीडियो देख रह जाएंगे हैरान

Dogs Inside University Library:वायरल वीडियो में कई आवारा कुत्ते यूनिवर्सिटी की लाइब्रेरी के अंदर घूमते…

Last Updated: November 7, 2026 13:05:10 IST

Faridabad Murder: पार्किंग विवाद में टेक महिंद्रा के एशिया हेड की हत्या, पड़ोसी ने 15 राउंड फायरिंग कर ली जान

Faridabad Murder: फरीदाबाद में पार्किंग को लेकर विवाद हुआ. इसके बाद टेक महिंद्रा के एशिया…

Last Updated: November 7, 2026 12:58:16 IST

WhatsApp का बड़ा धमाका, अब बिना अकाउंट भी भेजें इनवाइट! नए फीचर में मिलेंगे कई शानदार विकल्प

WhatsApp के नए फीचर से बिना अकाउंट वाले लोगों को भी इवेंट का इनवाइट भेज…

Last Updated: November 7, 2026 12:52:19 IST

Bengaluru Mass Murder: सात हत्याओं के बाद जंगल में फेंके शव, आरोपी ने सलेम में पत्नी और सास की लाश पहचानी

Bengaluru Mass Murder: बेंगलुरु में हाल ही में एक साथ सात लोगों की हत्या ने…

Last Updated: November 7, 2026 12:43:03 IST

सोना फिर भरेगा निवेशकों की झोली! 4500 डॉलर तक जा सकता है भाव, जानें गोल्ड पर क्या है एक्सपर्ट की राय

Kotak Neo की एक्सपर्ट के मुताबिक सोना 4,500 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है.…

Last Updated: November 7, 2026 12:37:06 IST