<
Categories: देश

Vande Bharat Sleeper: इस रूट से दौड़ेगी नई स्लीपर वंदे भारत ट्रेन, जानें कितना है First AC का किराया?

Bengaluru-pune Vande Bharat Sleeper latest updates: भारतीय वंदे भारत स्लीपर ट्रेन इन दिनों काफी चर्चे में है. ऐसे में आइए जानते हैं इसके रूट से लेकर सबकुछ-

Bengaluru-pune Vande Bharat Sleeper latest updates: भारतीय रेलवे लगातार कई मॉडर्न ट्रेनें लाता है जिससे की लोगों की यात्रा कुशल और आरामदायक हो. इसी के चलते इन दिनों Vande Bharat Express का स्लीपर वर्जन काफी चर्चा में है. खासतौर पर बेंगलुरु-पुणे रूट पर चलने वाली ये नई स्लीपर ट्रेन लोगों के लिए एक बड़ बदलाव ला रही है. इस ट्रेन की स्पीड और सुविधाएं सफर को काफी आरामदायक बनाती है.

ये ट्रेन मुंबई से चलेगी और पुणे, सोलापुर और वाडी होते हुए बेंगलुरु तक जाएगी. साथ ही कनेक्टिविटी को और मजबूत करने के लिए हुबली या कलबुर्गी जैसे रूट्स पर भी विचार किया जा रहा है.

130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सफर (Bengaluru-pune Vande Bharat Speed)

इस स्लीपर ट्रेन की अधिकतम रफ्तार लगभग 130 किमी प्रति घंटे तक रहने की संभावना है. इसके लिए रेलवे ट्रैक को अपग्रेड किया जा रहा है, खासकर दौंड–वाडी और वाडी–गुंतकल सेक्शन पर. तेज रफ्तार के साथ-साथ यात्रियों को मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, रीडिंग लाइट्स और अन्य बेसिक सुविधाएं भी मिलेंगी, जिससे सफर ज्यादा आरामदायक होगा.

ये ट्रेन देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर सेवा मानी जा रही है. इससे पहले पहली स्लीपर ट्रेन हावड़ा से कामाख्या रूट पर शुरू की गई थी. इस नई सेवा के शुरू होने से पश्चिम और दक्षिण भारत के बीच कनेक्टिविटी और मजबूत होगी.

कितना है किराया? (Bengaluru-Pune Train Ticket Price)

इस ट्रेन का किराया विभिन्न कैटेगरी के अनुसार तय किया जाएगा. अनुमान के मुताबिक:

AC 3-tier: लगभग ₹2,500
AC 2-tier: ₹3,000–₹3,200
First AC: ₹3,600–₹3,900

सबसे बड़ी राहत ये है कि टिकट की कीमत में ही भोजन शामिल होगा और इसमें डायनेमिक फेयर लागू नहीं किया जाएगा. यानी यात्रियों को अचानक बढ़े हुए किराए का सामना नहीं करना पड़ेगा.

हाई-टेक सुरक्षा व्यवस्था

सुरक्षा के मामले में भी ये ट्रेन बेहद उन्नत होगी. इसमें CCTV कैमरे लगाए जाएंगे और साथ ही भारतीय रेलवे की स्वदेशी टक्कर-रोधी तकनीक कवच का इस्तेमाल किया जाएगा. इससे यात्रियों की सुरक्षा और भी मजबूत होगी.

कोच और यात्री क्षमता (Bengaluru-Pune Train Features)

इस स्लीपर ट्रेन में लगभग 16 से 20 कोच होने की संभावना है, जिनमें एक बार में करीब 800 से ज्यादा यात्री सफर कर सकेंगे. कोच पूरी तरह मॉडर्न होंगे, जिनमें ऑटोमैटिक दरवाजे, वैक्यूम टॉयलेट, सेंसर बेस्ड वॉटर टैप और आरामदायक बर्थ जैसी सुविधाएं मिलेंगी.

कुल मिलाकर, बेंगलुरु-पुणे वंदे भारत स्लीपर ट्रेन लंबी दूरी के यात्रियों के लिए एक नया और मॉडर्न ऑप्शन साबित हो सकती है. तेज रफ्तार, बेहतर सुविधाएं और सुरक्षित यात्रा के साथ ये ट्रेन भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण की दिशा में एक और बड़ा कदम है.

Sanskriti jaipuria

Recent Posts

Vaibhav Sooryavanshi vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ फिर फ्लॉप हुए वैभव सूर्यवंशी! अब तक नहीं जड़ पाए एक भी अर्धशतक; देखें पिछले 6 मैचों का आंकड़ा

IND vs PAK: एशियन गेम्स में पाकिस्तान के खिलाफ युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी एक बार…

Last Updated: October 3, 2026 11:54:38 IST

Meerut: एक परिवार के लिए ई-रिक्शा चालक बना भगवान! कार में जल रहे थे चाचा-भतीजा; फिर इस तरह बचाई जान; हर तरफ हो रही चर्चा

Meerut Car Fire:पुलिस ने दोनों जले हुए चाचा-भतीजों को सिवाया टोल प्लाजा के अस्पताल में…

Last Updated: October 3, 2026 11:54:14 IST

M3M Foundation की ‘Threads of India’ ने भारत की वस्त्र विरासत, फैशन और उद्देश्य को जोड़ा

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर: भारतभर के पारंपरिक बुनकरों और कारीगरों से सीधे सीखने से लेकर…

Last Updated: October 3, 2026 11:22:17 IST

IND VS PAK: बैड लक के शिकार हुए Abhishek Sharma, छुड़ा दिए थे पाकिस्तानियों के पसीने; शतक से चूके

IND VS PAK: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने…

Last Updated: October 3, 2026 11:15:23 IST

सीलमपुर मेट्रो स्टेशन पर गूंजा सड़क सुरक्षा का संदेश, नुक्कड़ नाटक के जरिए किया जागरूक

युग संस्कृति न्यास एवं EFKON STRABAG ने दिल्ली पुलिस एवं दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सहयोग…

Last Updated: October 3, 2026 11:07:15 IST

IND vs PAK Final Video: वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेकर होश खो बैठा पाकिस्तानी गेंदबाज? ‘विवादित सेलिब्रेशन’ देख खौल उठा भारतीय फैंस का खून! देखें VIDEO

Vaibhav Sooryavanshi vs Saim Ayub:एशियन गेम्स 2026 के भारत-पाकिस्तान फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को आउट…

Last Updated: October 3, 2026 11:06:26 IST