<

Purvanchal Expressway Accident Today: सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा, क्रिकेट खेलने गए 11 खिलाड़ियों में 4 की मौत; ट्रक में घुसी कार

Purvanchal Expressway Accident Today: सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर क्रिकेट खिलाड़ियों की कार ट्रक से टकरा गई. हादसे में चार खिलाड़ियों की मौत और दो घायल हुए. पुलिस ने झपकी को संभावित वजह बताया है.

Purvanchal Expressway Accident Today: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. लखनऊ से देवरिया लौट रहे क्रिकेट खिलाड़ियों की अर्टिगा कार पीछे से एक ट्रक में जा घुसी. हादसे में चार खिलाड़ियों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हैं. शुरुआती जांच में पुलिस ने झपकी आने को हादसे की संभावित वजह बताया है.

तेज रफ्तार कार ट्रक में घुसी

हादसा सुबह करीब 5 बजे बल्दीराय थाना क्षेत्र में हुआ. बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटे थी. इसी दौरान चालक को झपकी आने की वजह से कार अनियंत्रित हो गई और आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी. टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. राहगीरों और यूपीडा के सुरक्षाकर्मियों ने कार के दरवाजे तोड़कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला. सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया.

चार खिलाड़ियों की मौत

घायलों को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद तीन घायलों को अयोध्या मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया. इलाज के दौरान एक और घायल की मौत हो गई. मृतकों की पहचान देवरिया के नित्या प्रजापति, इरफान अंसारी, आनंद यादव और भागलपुर के अनिकेत सिंह के रूप में हुई है. घायलों में देवरिया के राजू और पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के जयंतो शर्मा शामिल हैं.

लखनऊ क्रिकेट खेलने गए थे 11 खिलाड़ी

खिलाड़ी पवन चौरसिया के मुताबिक, देवरिया के अलग-अलग इलाकों से 11 खिलाड़ी सोमवार रात टेनिस क्रिकेट खेलने लखनऊ के बीकेटी गए थे. सभी देवरिया टेनिस क्रिकेट टीम की ओर से खेलने पहुंचे थे. मैच खत्म होने के बाद खिलाड़ी अलग-अलग गाड़ियों से अपने घर लौट रहे थे. हादसे वाली कार में नित्या, आनंद, अनिकेत और इरफान समेत कुछ अन्य खिलाड़ी सवार थे. पवन दूसरी कार से उनके पीछे आ रहे थे.

ये भी पढ़ें:  Delhi Crime News: तीन महीने पहले हुआ ब्रेकअप, नाराज एक्स लिव-इन पार्टनर ने किया कांड; तेजाब डालकर…

यूपी-बिहार में प्रतियोगिताओं में लेते थे हिस्सा

पवन ने बताया कि सभी खिलाड़ी काफी अच्छे क्रिकेटर थे. वे उत्तर प्रदेश, बिहार और दूसरे राज्यों में होने वाली टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते थे. घायल जयंतो शर्मा ने बताया कि हादसे के समय कार में बैठे कई लोग सो रहे थे. अचानक जोरदार टक्कर से उनकी नींद खुली. उन्होंने देखा कि कार ट्रक में घुस चुकी थी और कई साथी घायल थे. इसके बाद राहगीरों ने दरवाजे तोड़कर उन्हें बाहर निकाला. हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में मातम छा गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे की सही वजह का पता लगाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: ‘चुनाव नहीं लड़ा था…’, पीएम मोदी ने सत्ता के 25 साल पूरा होने पर ऐसा क्या कहा? सुन विपक्ष भी रह गया दंग

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

दिल्ली में एक और हादसा, सीमापुरी में इमारत गिरने से हड़कंप, मलबे में कई लोगों के दबे होने की खबर

Delhi Building Collapse: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में बिल्डिंग गिरने से हंगामा मच गया. मौके…

Last Updated: October 7, 2026 16:44:14 IST

Prayagraj News: 15,000 रुपये के कर्ज को लेकर दोस्तों के बीच हुआ विवाद, नाले में मिली 17 वर्षीय शांतनु की लाश, जानें पूरा मामला

प्रयागराज में 17 वर्षीय शांतनु दुबे की कथित तौर पर हत्या कर दी गई. उसे…

Last Updated: October 7, 2026 16:34:19 IST

Meerut Murder Case: कब्र में दफन था पति का शव, लेकिन मुर्दे की फोटो ने खोल दी पूरी पोल! पत्नी और प्रेमी पर FIR

Meerut Murder Case: मेरठ में राजमिस्त्री तालिब की मौत हत्या में बदली. शव की तस्वीरों…

Last Updated: October 7, 2026 16:16:26 IST

Amazon ऑफिस के बाहर ट्रांसफॉर्मर में जोरदार धमाका, फटा ट्रांसफॉर्मर, Video Viral

Amazon Office Transformer Blast: बेंगलुरु में अमेजन ऑफिस के बाहर एएक ट्रांसफार्मर फट गया, जो…

Last Updated: October 7, 2026 16:16:22 IST

Delhi Garba-Dandiya Night 2026: गरबा खेलना है तो दिल्ली की इन 5 जगहों पर पहुंचें, डांडिया नाइट्स के लिए सजने लगे पंडाल

Delhi Garba-Dandiya Night 2026: नवरात्रि 2026 में दिल्ली में गरबा और डांडिया के लिए कई…

Last Updated: October 7, 2026 15:50:13 IST

Tej Pratap Yadav Second Marriage: विदेशी संग ब्याह रचाएंगे तेजू भैया, बाहों में बाहें डाल कर रहे रोमांस; बोले- शादी करोगी न तुम?

Rise And Fall 2 में तेज प्रताप यादव और इरीना रुदकोवा की रोमांटिक केमिस्ट्री चर्चा…

Last Updated: October 7, 2026 15:44:47 IST