<
Categories: देश

‘हमें फंसाया गया, जबकि हमने…’, बेंगलुरु भगदड़ पर RCB ने खटखटाया कर्नाटक HC का दरवाजा, 11 मौतों का इन्हें ठहराया जिम्मेदार

बेंगलुरु भगदड़ मामले में आरसीबी (RCB) ने कर्नाटक हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। बता दें, बीते 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स को हराकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पहली बार आईपीएल का ख़िताब अपने नाम किया था। इसके लिए 4 जून को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में विजय परेड का आयोजन किया गया था। इस दरम्यान भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई, जिसमें 11 लोगों की जान चली गई, जबकि कई घायल हो गए।

India News (इंडिया न्यूज)Bengaluru Stampede Case: बेंगलुरु भगदड़ मामले में आरसीबी (RCB) ने कर्नाटक हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। बता दें, बीते 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स को हराकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पहली बार आईपीएल का ख़िताब अपने नाम किया था। इसके लिए 4 जून को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में विजय परेड का आयोजन किया गया था। इस दरम्यान भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई, जिसमें 11 लोगों की जान चली गई, जबकि कई घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने आरसीबी के मालिक रॉयल चैलेंजर्स स्पोर्ट्स लिमिटेड (RCSL) के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया था। जिसके खिलाफ RCSL ने कर्नाटक हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।

सोनीपत में पीपीपी मोड में 9.5 एकड़ जमीन पर बनेगा शानदार बस टर्मिनल, जिसमें यात्रियों खाद्य कोर्ट, शापिंग कॉम्प्लेक्स सहित मिलेंगी अन्य बेहतरीन सुविधाएं

‘हमें गलत तरीके से फंसाया गया’

RCSL का तर्क है कि उसे इस मामले में गलत तरीके से फंसाया गया है। कंपनी के मुताबिक, फ्रेंचाइजी ने समारोह को लेकर अपने सोशल मीडिया पोस्ट में साफ कर दिया था कि भले ही एंट्री पास फ्री रखा गया है, लेकिन इसके लिए पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा। उसे इस मामले में फंसाया जा रहा है। इसके अलावा कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का प्रबंधन करने वाली कंपनी डीएनए एंटरटेनमेंट नेटवर्क ने भी अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

इसका तर्क है कि चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर पर्याप्त पुलिस बल तैनात नहीं किया गया था, जिसके कारण भीड़ अनियंत्रित हो गई। इस मामले में बेंगलुरु के कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन में आरसीबी, डीएनए एंटरटेनमेंट नेटवर्क के इवेंट मैनेजर और केएससीए प्रबंधन और अन्य के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया है।

क्या है पुलिस का तर्क?

मामला दर्ज होने के बाद मामले को सीआईडी ​​को भेज दिया गया है, जो मामले की जांच कर रही है। इसके अलावा आरसीबी के मार्केटिंग और रेवेन्यू हेड निखिल सोसले को न्यायिक हिरासत में रखा गया है, जबकि हाईकोर्ट ने फिलहाल पुलिस को केएससीए अधिकारियों के खिलाफ कोई भी कार्रवाई करने से रोक दिया है।

इस मामले में बेंगलुरु पुलिस का कहना है कि उसके अधिकारी 4 जून की सुबह 5:30 बजे तक स्टेडियम के आसपास ड्यूटी पर थे। इस दौरान कर्नाटक विधानसभा में आरसीबी की जीत पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसे देखते हुए चिन्नास्वामी स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति नहीं दी गई।

सोशल मीडिया पर पोस्ट से बिगड़े हालात

पुलिस द्वारा लिखी गई एफआईआर में बताया गया है कि अनुमति न दिए जाने के बावजूद केएससीए, आरसीबी और डीएनए ने इसे नजरअंदाज कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। इसके अलावा 4 जून को बिना किसी आधिकारिक अनुमति के आरसीबी ने अपने सोशल मीडिया और वेबसाइट पर जश्न और जीत की घोषणा की और प्रशंसकों को इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

जब यह खबर टीवी चैनलों और सोशल मीडिया पर फैली तो हमने (पुलिस ने) अपने वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी और सुरक्षा और जरूरी इंतजाम करने का अनुरोध किया। पुलिस ने तर्क दिया कि आरसीबी के सोशल मीडिया पोस्ट से हालात और बिगड़े।

अंबाला के ऑल वेदर स्वीमिंग पूल चलाने के लिए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने लिया संज्ञान, खेल मंत्री गौरव गौतम से की बात, जल्द चालू होगा स्विमिंग पूल

Ashish kumar Rai

Recent Posts

Watch Video: अंदर लाश लटकी थी, बाहर भगदड़ मची थी, इंदौर के नशा मुक्ति केंद्र से एक साथ भागे 70 मरीज

Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…

Last Updated: October 31, 2026 21:19:16 IST

Azam Khan Arrested: जेल से बाहर आते ही फिर गिरफ्तार आजम खां, 15 गाड़ियों का काफिला, 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची ED

Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…

Last Updated: October 31, 2026 19:42:07 IST

Shraddha Kapoor की ‘ईठा’ पर डायरेक्टर का बड़ा खुलासा, बोले- विठाबाई की जिंदगी पर आधारित नहीं है फिल्म

Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…

Last Updated: October 31, 2026 19:26:55 IST

Bhopal fraud case: बेटे को वश में करने के नाम पर ठगे एक करोड़! तंत्र-मंत्र के जाल में ऐसे फंसा पूरा परिवार

Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…

Last Updated: October 31, 2026 19:17:41 IST