Hindi News / Indianews / Bharat Jodo Nyay Yatra

Bharat Jodo Nyay Yatra: इंफाल के खोंगजोम युद्ध स्मारक परिसर में राहुल गांधी ने दी पुष्पांजलि

India News, (इंडिया न्यूज), Bharat Jodo Nyay Yatra: आज मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत हुई। इस दौरान राहुल गांधी ने मणिपुर के इंफाल के खोंगजोम युद्ध स्मारक परिसर में राहुल गांधी ने पुष्पांजलि दी। मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत बता दें कांग्रेस पार्टी ने रविवार (14 जनवरी) को मणिपुर […]

BY: Divyanshi Singh • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News, (इंडिया न्यूज), Bharat Jodo Nyay Yatra: आज मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत हुई। इस दौरान राहुल गांधी ने मणिपुर के इंफाल के खोंगजोम युद्ध स्मारक परिसर में राहुल गांधी ने पुष्पांजलि दी।

मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत

बता दें कांग्रेस पार्टी ने रविवार (14 जनवरी) को मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत की। कांंग्रेस सांसद राहुल गांधी इस यात्रा को दो साल पहले हुई भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर कर रहे है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी सांसद राहुल गांधी ने मणिपुर के थौबल से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को हरी झंडी दिखाई। यात्रा 67 दिनों में 110 जिलों से होकर 6,700 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेगी।

PM मोदी ने वक्फ पर पूरा किया लालू यादव का सपना, कांग्रेस पर जमकर बरसे अमित साह, पूरा मामला होश उड़ाने वाला है

Bharat Jodo Nyay Yatra

2004 से मैं राजनीति में हूं-राहुल

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “2004 से मैं राजनीति में हूं, पहली बार मैं हिंदुस्तान के एक प्रदेश में गया जहां शासन व्यवस्था ध्वस्त हो गई थी, जिसे हम मणिपुर कहते थे वह मणिपुर रहा ही नहीं, लेकिन प्रधानमंत्री आपके आंसू पोंछने, आपसे गले लगने नहीं आए।”

यात्रा का लक्ष्य

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आगे कहा की, “भारत जोड़ो यात्रा हम सुबह 6 बजे शुरु करते थे और शाम 7 बजे तक चलते थे, अंत में हमारा शाम को 20-25 मिनट का एक भाषण होता था लेकिन 7-8 घंटे हम आपकी बात सुनते थे यही इस यात्रा का लक्ष्य है, हम आपको अपने मन की बात नहीं बताना चाहते हम आपकी बात सुनना चाहते हैं, आपके दर्द को समझना चाहते हैं।”

यह भी पढ़े

Tags:

bharat jodo nyay yatraCongresscongress bharat jodo nyay yatraImphalIndia News in HindiLatest India News UpdatesManipurRahul Gandhi
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue