<
Categories: देश

Bharat Taxi: ड्राइवर ही होगा मालिक, 500 रुपये करने होंगे निवेश, 80% मिलेगा मुनाफ, अमित शाह ने समझाया भारत टैक्सी का फॉर्मूला

Bharat Taxi News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को भारत टैक्सी ड्राइवरों से बातचीत के दौरान कहा कि अभी आपको तय किराया मिलेगा. लेकिन, आप मालिक हैं, इसलिए प्रॉफिट में भी आपका हिस्सा होना चाहिए, तो यह हिस्सा तो मिलेगा, लेकिन, आपको पहले तीन साल सब्र रखना होगा.

Bharat Taxi Cab Drivers Meeting: केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सोमवार को भारत टैक्सी ड्राइवरों से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि कॉन्सेप्ट यह है कि जो मेहनत कर रहा है, उसे प्रॉफिट मिलना चाहिए, किसी अमीर आदमी को नहीं. हमें भारत टैक्सी का आइडिया क्यों आया? आपने कहा कि बहुत सारी शिकायतें थीं, 30 परसेंट काट लिया गया और कोई पक्का नहीं था. उन कंपनियों को चलाने का मकसद मालिकों को अमीर बनाना है. हमारा मकसद भी मालिकों को अमीर बनाना है. फर्क सिर्फ इतना है कि आप मालिक हैं.

अमित शाह ने आगे कहा- “आपको सिर्फ 500 रुपये निवेश करने होंगे. तीन साल बाद क्या होगा? मान लीजिए भारत टैक्सी 25 करोड़ रुपये कमाती है, तो इस 25 करोड़ रुपये का 20 प्रतिशत, यानी 5 करोड़ रुपये, आपके कैपिटल के तौर पर भारत टैक्सी के अकाउंट में जमा हो जाएगा और 80 परसेंट आपके अकाउंट में वापस जमा हो जाएगा, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि टैक्सी कितने किलोमीटर चली है.”

तीन साल सब्र रखना होगा- अमित शाह

उन्होंने कहा कि अभी आपको तय किराया मिलेगा. लेकिन, आप मालिक हैं, इसलिए प्रॉफिट में भी आपका हिस्सा होना चाहिए, तो यह हिस्सा तो मिलेगा, लेकिन, आपको पहले तीन साल सब्र रखना होगा. भारत टैक्सी सिर्फ एक टैक्सी योजना नहीं, चालक भाइयों-बहनों को सम्मान से ‘सारथी’ बनाने की पहल है और इसका उद्देश्य ‘सारथी’ को कंपनी के मुनाफे का मालिक बनाना है.

गृह मंत्री ने कहा कि भारत टैक्सी को देश की पांच बड़ी कोऑपरेटिव्स को मिलाकर खड़ा किया है. अब जैसे-जैसे सारथियों की संख्या बढ़ती जाएगी और जो भी सारथी इसमें पार्टनर बनना चाहेगा, उसे 500 रुपये के शेयर लेने पर मालिकाना हक मिल जाएगा. जब भारत टैक्सी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का चुनाव होगा, तब इसमें कुछ स्थान सारथियों के लिए भी आरक्षित रखे जाएंगे. जब सारथी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में आ जाएंगे तब वे स्वयं अन्य सारथियों के सभी हितों की रक्षा और चिंता करेंगे.

‘80% सारथी भाइयों को वापस दे दिया जाएगा’

शाह ने कहा कि शुरूआती 3 साल भारत टैक्सी के विस्तार में जाएंगे और उसके बाद जितना भी मुनाफा होगा, उसका बीस प्रतिशत भारत टैक्सी में रहेगा और अस्सी प्रतिशत सारथी भाइयों को वापस दे दिया जाएगा. बता दें कि अमित शाह ने 5 फरवरी को दिल्ली में भारत का पहला कोऑपरेटिव-बेस्ड राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म, भारत टैक्सी लॉन्च किया था.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Recent Posts

राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने मौत को गले लगाया, साले के घर में संदिग्ध हालात में मिला शव, उठ रहे कई सवाल

Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…

Last Updated: October 3, 2026 23:28:58 IST

यूपी चुनाव से पहले BJP की नई मीडिया टीम का ऐलान, 60 पदों पर नियुक्तियां, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…

Last Updated: October 3, 2026 23:09:37 IST

8th-pay-commission: 8वां वेतन आयोग में देरी हुई तो Level-7 कर्मचारियों को कितना नुकसान? समझें पूरा गणित

8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…

Last Updated: October 3, 2026 22:45:42 IST

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस को मिले सुराग

Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…

Last Updated: October 3, 2026 21:30:08 IST

Hockey Gold Medal: मलेशिया की टीम हुई चारों खाने चित, भारत ने 5-1 से जीता GOLD, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का

Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…

Last Updated: October 3, 2026 20:52:37 IST