<
Categories: मनोरंजन

Box Office Collection: दो दीवाने सहर में या अस्सी किसने दिखाया बॉक्स ऑफिस पर जलवा, ओ रोमियो की कैसी है हालत?

बीते दिन रविवार को ओ रोमियो का बॉक्स ऑफिस पर जलवा देखने को मिला. फिल्म ने दसवें दिन 3 करोड़ से ज्यादा की कमाई की. वहीं अस्सी और दो दीवाने सहर में रविवार को भी डेढ़ करोड़ तक नहीं पहुंच पाए.

Box Office Collection: 20 फरवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई तापसी पन्नू स्टारर अस्सी और दो दीवाने सहर में बॉक्स ऑफिस पर एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं. वहीं शाहिद कपूर स्टारर ओ रोमियो अपना 100 करोड़ कमाई करने वाली फिल्म बन गई है है. तापसी पन्नू के कोर्टरूम ड्रामा ने तीसरे दिन यानी रविवार को 1.37 करोड़ रुपए की कमाई की. वहीं मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर दो दीवाने सहर में ने तीसरे दिन 1.31 करोड़ रपए की कमाई की. वहीं शाहिद कपूर स्टारर फिल्म ओ रोमियो ने रविवार को  3.15 करोड़ रुपए की कमाई की. 

तापसी पन्नू स्टारर अस्सी की कमाई

तापसी पन्नू की फिल्म ‘अस्सी’ एक कोर्टरूम ड्रामा है. ये एक रेप विक्टिम का कहानी दिखाता है. साथ ही समाज के लिए एक आईना है. इस फिल्म को रिलीज हुए 3 दिन हो गए हैं. फिल्म ने तीसरे दिन 1.37 करोड़ रुपए कमाए. इसके साथ फिल्म ने तीन दिनों में 3.97 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है. 

दो दीवाने सहर में ने 1.3 करोड़ का किया कारोबार

वहीं मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ एक रोमांटिक फिल्म है, जिसमें दिखाया गया है कि कोई भी इंसान परफेक्ट नहीं होता. फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन 1.31 करोड़ रुपए की कमाई की. इस तरह फिल्म ने  भारत में कुल 4.06 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है.

ओ रोमियो ने दसवें दिन की 3 करोड़ से ज्यादा की कमाई

वहीं शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘ओ रोमियो’ ने रविवार को 3.15 करोड़ रुपए का कारोबार किया. फिल्म रिलीज के दस दिन बाद भी करोड़ों की कमाई कर रही है. 23 फरवरी 2026 को साजिद नाडियाडवाला के इंस्टाग्राम हैंडल से फिल्म ओ रोमियो का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डेटा शेयर किया गया. इसमें बताया गया कि फिल्म ने 10 दिनों में दुनियाभर में 100.10 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 76.60 करोड़ रुपए कमाए. वहीं फिल्म ने 23.5 करोड़ रुपए का ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन किया.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Watch Video: शेर को रोकने के लिए वन विभाग ने अपनाया अजीब तरीका, 5 बाइकों से घेरकर रोकने की कोशिश; वायरल वीडियो पर उठे सवाल

Watch Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर…

Last Updated: November 15, 2026 12:10:10 IST

पंजाब के तरनतारन में भीषण सड़क हादसा, तीर्थ यात्रियों से भरी दो बसों की आमने-सामने टक्कर, 4 की मौत

Tarn Taran Bus Accident: पंजाब के तरनतारन में दर्दनाक हादसा हो गया, जिसका सीसीटीवी फुटेज…

Last Updated: November 15, 2026 11:52:29 IST

Delhi News: दिल्ली में छठ पर राजनीति, AAP पर ‘फायर’ हुए कपिल मिश्रा, एक्स पर लिखा तंज वाला पोस्ट

Delhi Politics: देशभर में छठ की धूम है. दिल्ली में भी छठ की तैयारियां जोरों…

Last Updated: November 15, 2026 11:24:38 IST

Railway Track Blast: रेलवे ट्रैक उड़ाने की साजिश में पाकिस्तान कनेक्शन! 30 हजार रुपये के लिए महिला ने किया बड़ा कांड; पंजाब में दो गिरफ्तार

Rajasthan Railway Track Blast: श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में ATS ने पंजाब से महिला…

Last Updated: November 15, 2026 11:11:51 IST

Caught On CCTV: रेलवे स्टेशन पर मां की ममता शर्मसार! 2 मासूम बच्चों के साथ किया ऐसा काम, वीडियो देख भड़के लोग

Caught On CCTV: उज्जैन रेलवे स्टेशन पर महिला दो मासूम बच्चों को मुसाफिरखाने में छोड़कर…

Last Updated: November 15, 2026 10:20:18 IST

Tanishq Robbery Case: कैमरे के सामने रील्स, पर्दे के पीछे करोड़ों की लूट? Tanishq शोरूम लूटकांड में ऐसा खुलासा; पुलिस भी रह गई हैरान

Madurai Tanishq Showroom Robbery: मदुरई के Tanishq शोरूम से 31 करोड़ की ज्वेलरी चोरी मामले…

Last Updated: November 15, 2026 09:37:10 IST