<
Categories: देश

भोपाल में फिल्मी अंदाज में किडनैपिंग! 2 युवतियों समेत 8 लोगो को किया अगवा, दिल्ली में फोन कर मांगी 10 लाख की फिरौती

Bhopal Crime News: भोपाल के एयरोसिटी कॉलोनी में कैफे कर्मचारियों का अपहरण कर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर आठ लोगों को छुड़ाया, मुख्य आरोपी फरार है.

Bhopal Crime News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अपहरण और फिरौती का सनसनीखेज मामला सामने आया है. गांधीनगर के एयरोसिटी कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहे कैफे कर्मचारियों को अगवा कर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई. आरोप है कि ग्वालियर के एक कैफे संचालक ने करीब 2 लाख रुपये के विवाद में अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया और दो युवतियों समेत सभी आठ बंधकों को सुरक्षित मुक्त करा लिया. वहीं, मुख्य आरोपित अभी फरार है.

आधी रात घर में घुसे आरोपी

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात आरोपित गांधीनगर के एयरोसिटी कॉलोनी स्थित किराये के मकान में पहुंचे. वहां रह रहे कैफे कर्मचारियों के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई. इसके बाद दो युवतियों समेत आठ लोगों को जबरन दो गाड़ियों में बैठाकर वहां से ले जाया गया. आरोपित सभी को भोपाल के पिपलानी क्षेत्र में ले गए. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आरोपितों और कर्मचारियों के बीच पैसों को लेकर पहले से विवाद चल रहा था.

2 लाख रुपये के विवाद में रची अपहरण की साजिश?

गांधीनगर पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपित ग्वालियर का रहने वाला है और उसका भोपाल में आईएसबीटी के पास कैफे था. अगवा किए गए लोग इसी कैफे में काम करते थे. आरोप है कि करीब दो लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी को लेकर कर्मचारियों और संचालक के बीच विवाद हुआ था. रुपये नहीं मिलने से नाराज होकर कैफे संचालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर कर्मचारियों को अगवा करने की योजना बनाई. हालांकि, पूरे मामले की जांच जारी है.

दिल्ली में फोन कर मांगे 10 लाख रुपये

अपहरण के बाद आरोपितों ने बंधक बनाए गए एक युवक के दिल्ली निवासी दोस्त को फोन किया और कथित तौर पर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी. युवक के दोस्त ने रात करीब एक बजे डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी.

ये भी पढ़ें:  Gwalior Accident: शीतला माता मंदिर के पास बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 12 की मौत; 39 लोग अस्पताल पहुंचे

पुलिस की दबिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार के नंबर और मोबाइल लोकेशन के आधार पर कार्रवाई की. पिपलानी चौराहे के पास दबिश देकर तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया और सभी आठ लोगों को सुरक्षित छुड़ा लिया गया. पुलिस ने मारपीट, अपहरण और बंधक बनाने समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है. फरार मुख्य आरोपित की तलाश जारी है. अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात में और कौन-कौन शामिल था.

ये भी पढ़ें: Kolkata Chorbagan Stampede Update: अचानक बारिश, भीड़ और अंधेरा…चोरबागान पंडाल में कैसे बिगड़े हालात? चश्मदीदों ने सुनाई आपबीती

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Liquor Party In Mortuary Video: मुर्दाघर में शराब पार्टी का वीडियो वायरल, डॉक्टर को किया सस्पेंड; जांच के आदेश

Liquor Party In Mortuary Video: महाराष्ट्र के YCM अस्पताल के मुर्दाघर में शराब पार्टी का…

Last Updated: October 18, 2026 13:14:08 IST

Lucknow Ravan Poster: अखिलेश यादव से लेकर राहुल गांधी तक, रावण के 10 सिरों पर किस-किसकी तस्वीर? दशहरे से पहले लखनऊ में पोस्टर पर मचा बवाल

Lucknow Ravan Poster: लखनऊ में दशहरे से पहले एक फ्लेक्स बैनर को लेकर विवाद खड़ा…

Last Updated: October 18, 2026 13:14:01 IST

Faridabad Murder Case: सो रहा था लव मैरिज वाला पति, बीवी ने सब्जी वाले चाकू से काट डाला; फिर बॉयफ्रेंड ने…

Faridabad Murder Case: पुलिस ने काजल और उसके बॉयफ्रेंड योगेंद्र को उसके पति गोपाल की…

Last Updated: October 18, 2026 12:55:14 IST

कौन हैं शिवांगी यादव? टोनू यादव से छिड़ी जंग; 5 करोड़ की रंगदारी का लगा आरोप

Etawah News: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शिवांगी यादव पर 5 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप…

Last Updated: October 18, 2026 11:42:37 IST

Pawan Singh को कोर्ट से बड़ा झटका, पावर स्टार को इस मामले में लगा जुर्माना; हैरान करने वाला है मामला

Pawan Singh Maintenance Case:कोर्ट ने केस की सुनवाई के दौरान तय तारीख पर पेश न…

Last Updated: October 18, 2026 11:26:36 IST