<
Categories: देश

BMC चुनाव में जीत के बाद इंटरनेट पर ‘रसमलाई’ ने मचाई तबाही, बीजेपी की पोसस्ट के बाद मीम्स की बौछार

मुंबई में बीएमसी चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद रसमलाई सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है. सोशल मीडिया पर मीम्स छाए हुए हैं. आइए जानते हैं रसमलाई से बीएमसी चुनाव 2026 का क्या नाता है?

BMC Election 2026: महाराष्ट्र में बीएमसी चुनाव के बाद आज मतगणना खत्म हुई. इसमें बीजेपी को प्रचंड जीत मिली. महाराष्ट्र के महानगर पालिका चुनाव में बीजेपी को जीत मिलने के बाद सोशल मीडिया पर ‘रसमलाई’ शब्द काफी ट्रेंड होने लगा. अब लोग इसके बारे में जानना चाहते हैं कि रसमलाई से हबीएमसी चुनाव का क्या लेना-देना है? दरअसल जब चुनाव प्रचार की तैयारियां हो रही थीं, तो प्रचार के लिए तमिलनाडु के बीजेपी नेता और पूर्व अध्यक्ष महाराष्ट्र पहुंचे. इस दौरान मनसे (महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना) पार्टी के अध्यक्ष राज टाकरे ने अन्नामलई को रसमलाई कहते हुए कटाक्ष किया. अब चुनाव नतीजे में बीजेपी की जीत हुई, तो वहीं राज ठाकरे की पार्टी की हालत खराब है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुई रसमलाई

चुनाव परिणाम सामने आए, तो राज ठाकरे की पार्टी मनसे का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा. वहीं जिन जगहों पर अन्नामलई प्रचार करने पहुंचे थे, वहां बीजेपी को मिली. प्रचंड जीत पर बीजेपी ने रसमलाई का टिवीट करते हुए राज ठाकरे पर पलटवार किया. बीजेपी ओडिशा और नेता पी.सी. मोहन ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘कुछ रसमलाई ऑर्डर की हैं.’ इसके बाद एक-एक कर कई पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे. ट्रेंडिंग टॉपिक एक्स पर हैशटैग के साथ रसमलाई और अन्नामलई ट्रेंड करने लगे. साथ ही मीम्स की मानो बाढ़ आ गई हो.

रसमलाई पर बन रहे मीम्स

हरियाणा चुनाव में जलेबी के बाद अब रसमलाई चर्चा में है. एक यूजर ने राज ठाकरे पर कटाक्ष करते हुए सवाल करते हुए लिखा, ‘हेलो राजठाकरे, कैसी लगी रसमलाई?’, दूसरे ने लिखा, ‘बीजेपी वर्कर्स एमएनएस नेताओं को केसरिया रंग की रसमलाई डिब्बों में भरकर भेज रही है.’,  एक अन्य ने लिखा, ‘राज ठाकरे की रसमलाई की दुकान में स्वागत है.’

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, रसमलाई विवाद की शुरुआत बीएमसी चुनाव प्रचार के दौरान हुई. तमिलनाडु बीजेपी के बड़े नेता के. अन्नामलाई मुंबई में चुनाव प्रचार करने गए थे. मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने अन्नामलई के नाम का मजाक उड़ाते हुए कहा था कि बीजेपी अब बाहर से ‘रसमलाई’ बुला रही है. उन्होंने इशारों में तंज कसते हुए कहा था कि महाराष्ट्र के चुनाव में दक्षिण भारतीय नेता को प्रचार के लिए बुलाने की क्या जरूरत थी.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

इंडोनेशियाई शख्स ने पेश की सेवा की मिसाल, 122 साल की बेबस माँ को बच्चे की तरह दुलारते बेटे ने जीता दुनिया का दिल!

इंडोनेशिया से एक विडियो एक व्यक्ति अपनी 122 वर्षीय वृद्ध मां के साथ रहता है…

Last Updated: April 8, 2026 21:14:23 IST

FSSAI Action: असली पनीर की पहचान अब होगी आसान! 1.65 लाख सैंपल्स फेल, कंपनियों पर लगा 154 करोड़ रुपए का जुर्माना

FSSAI की जांच में 17% फूड सैंपल फेल! कंपनियों पर 154 करोड़ का जुर्माना लगा…

Last Updated: April 8, 2026 21:09:27 IST

Maharashtra: दोस्त की शादी में DJ पर डांस करते-करते युवक की निकल गई जान, अचानक गिरने पर लोगों का लगा मजाक

Maharashtra Latest News: महाराष्ट्र के चंद्रपुर में दर्दनाक घटना ने शादी की खुशियों को पल…

Last Updated: April 8, 2026 21:04:40 IST

सावधान! आ रहा सदी का सबसे ताकतवर सुपर एल नीनो, मौसम में होगा खतरनाक बदलाव; भारत पर क्या असर पड़ेगा?

सुपर एल नीनो: प्रशांत महासागर में बन रहे सुपर एल नीनो से दुनिया में मौसम…

Last Updated: April 8, 2026 21:00:10 IST

खुद हिंदू होकर बेटे को सिखा रही नमाज! कैंसर से जूझ रही दीपिका कक्कड़ ने शेयर किया वीडियो

Dipika Kakar: दीपिका कक्कड़ इन दिनों कैंसर से जूझ रही है. जिसको लेकर उनका ट्रीटमेंट…

Last Updated: April 8, 2026 20:33:23 IST

ट्रेन में युवक ने लड़की के सामने की घिनौनी हरकत, बैग को पैर पर रखकर लगा हाथ…, बुरी तरह भड़के लोग

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो एक युवक ट्रेन में…

Last Updated: April 8, 2026 20:33:12 IST