होम / CAA: यूएन में हुए बैठक में भारत ने उठाया शरणार्थियों का मुद्दा,सीएए को लेकर बातें जारी, जानिए पूरी खबर

CAA: यूएन में हुए बैठक में भारत ने उठाया शरणार्थियों का मुद्दा,सीएए को लेकर बातें जारी, जानिए पूरी खबर

Shubham Pathak • LAST UPDATED : September 22, 2023, 6:58 am IST

India News (इंडिया न्यूज़),CAA: भारत में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को लेकर बातें आभी भी जारी है। जिसको लेकर कही ना कही पक्ष और विपक्ष में भीड़ंत सामने आती ही रहती है। वहीं भारत ने इस मामले को लेकर यूएन में हुए बैटक में सीएए का मुद्दा उठाया। वहीं राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान के सदस्य सत्य नारायण शर्मा ने यूएन में सीएए के महत्वपूर्ण प्रभावों पर प्रकाश डाला। बता दें कि, सत्य नारायण शर्मा ने मुख्य रुप से पाकिस्तान से भारत आए शरणार्थी समुदायों की चिंताओं पर प्रकाश डाला।

पाकिस्तानी शरणार्थी का विषय

मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि, कल्याण संस्थान के सदस्य सत्य नारायण शर्मा ने कहा कि, सीएए के कारण पाकिस्तान के अल्पसंख्यकों को भारतीय नागरिकता दी जा रही है। सीएए के कारण पीड़ितों में सुरक्षा की भावना पैदा की गई। इसके अलावा शर्मा ने विस्थापितों के कष्टदायक अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि, दूसरे देश में शरण लेना कठिन यात्रा है। हाल ही में जोधपुर, बाड़मेर और अहमदाबाद सहित अन्य क्षेत्रों विस्थापितों को भारतीय नागिरकता प्रदान की।

  • थककर आएं भारत 

पीड़ितों के पास अपने देश में जमीन, संपत्ति और खेत थे लेकिन सिर्फ धर्म के आधार पर उन्हें प्रताड़ित किया गया। उनकी संपत्तियां छीन ली गईं। अंत में थककर वे अपनी जन्मभूमि, अपने परिजनों और अपने मित्रों को छोड़कर भारत आए। लोग सिर्फ भय और डर के कारण अपनी मातृभूमि में रहना नहीं चाहते। यह गंभीर चिंता का विषय है। इसके अलावा उन्होने आगे कहा कि, भारत ने विभिन्न देशों के शरणार्थियों का स्वागत किया। भारत ने मानवता के सिद्धांत वसुधैव कुटुंबकम दुनिया को अपनाया और जरूरतमंद लोगों की मदद की। भारत भेदभाव के खिलाफ खड़ा है। हम दुनिया में शांति और एकता के लिए प्रयास कर रहे हैं।

ये भी पढ़े

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT