Live TV
Search
Home > देश > Caught On CCTV: हनीमून मनाने दार्जिलिंग गया था कपल, बारबेक्यू की आग ने उजाड़ दी खुशियां; नई नवेली दुल्हन की हुई मौत

Caught On CCTV: हनीमून मनाने दार्जिलिंग गया था कपल, बारबेक्यू की आग ने उजाड़ दी खुशियां; नई नवेली दुल्हन की हुई मौत

Honeymoon Tragedy: दार्जिलिंग में हनीमून के दौरान बारबेक्यू की आग में झुलसी नवविवाहिता निकिता साहा की 68 दिन बाद मौत हो गई. पति भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए थे.

Written By:
Published: November 20, 2026 10:35:42 IST
Last Updated: November 20, 2026 10:35:42 IST

Mobile Ads 1x1

Honeymoon Tragedy: पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. दार्जिलिंग में हनीमून मनाने गई एक नवविवाहिता की आग में झुलसने के करीब 68 दिन बाद मौत हो गई. मृतका की पहचान निकिता साहा के रूप में हुई है. वह कोलकाता के एक निजी नर्सिंग होम में इलाज करा रही थीं. गुरुवार सुबह करीब 4 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली. इस हादसे में उनके पति भी बुरी तरह झुलस गए थे. घटना के बाद से ही निकिता जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही थीं.

हनीमून के दौरान कैसे हुआ हादसा?

यह घटना 13 सितंबर को दार्जिलिंग के सिटोंग इलाके में स्थित एक होमस्टे की है. निकिता अपने पति सौविक दास के साथ हनीमून मनाने पहुंची थीं. वहां दोनों बारबेक्यू पार्टी में शामिल हुए थे. इसी दौरान आग में अचानक तेज लपटें उठीं और निकिता उसकी चपेट में आ गईं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, होमस्टे के एक कर्मचारी ने जलती आग पर थिनर या लाइटर फ्लूइड जैसा ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया था. इसके बाद आग अचानक भड़क उठी और निकिता के कपड़ों तक पहुंच गई. उन्हें बचाने की कोशिश में उनके पति सौविक भी झुलस गए.

CCTV में कैद हुई हादसे की पूरी घटना

इस हादसे का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया था. वीडियो में देखा जा सकता है कि आग अचानक भड़कती है और निकिता उसकी चपेट में आ जाती हैं. उनके पति आग बुझाने की कोशिश करते नजर आते हैं. वहीं, एक अन्य व्यक्ति अपनी टी-शर्ट से आग बुझाने का प्रयास करता दिखाई देता है. वीडियो सामने आने के बाद घटना ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं.

होमस्टे मालिक समेत चार लोग गिरफ्तार

घटना के बाद निकिता के पति सौविक ने होमस्टे प्रबंधन के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने आरोप लगाया था कि होमस्टे की लापरवाही के कारण हादसा हुआ और समय पर इलाज की व्यवस्था भी नहीं की गई. हालांकि, होमस्टे प्रबंधन ने इन आरोपों से इनकार किया था. पुलिस ने मामले में होमस्टे के मालिकों, मैनेजर और एक कर्मचारी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया था. जांच के दौरान यह भी सामने आया कि होमस्टे कथित तौर पर बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहा था. इसके बाद प्रशासन ने उस संपत्ति को सील कर दिया.

60 से 65 फीसदी तक झुलस गई थीं निकिता

हादसे के बाद निकिता को पहले सिलीगुड़ी के अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए कोलकाता भेजा गया. रिपोर्ट्स के अनुसार, उनका शरीर करीब 60 से 65 फीसदी तक जल गया था. डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन करीब 68 दिनों तक इलाज चलने के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. इस घटना ने एक बार फिर होमस्टे और बारबेक्यू के दौरान ज्वलनशील पदार्थों के सुरक्षित इस्तेमाल को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

MORE NEWS