<
Categories: देश

Chaitra Navratri: MP में मीट की दुकान बंद करने का आदेश, नहीं किया तो मिलेगी ऐसी सजा; सुन कांप गए कसाई

भोपाल नगर निगम ने नवरात्रि और अन्य प्रमुख धार्मिक अवसरों को देखते हुए शहर में मीट की दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया है. आदेश के अनुसार 20 मार्च (चैती चांद), 27 मार्च (राम नवमी), 31 मार्च (महावीर जयंती) और 1 मई (बुद्ध जयंती) को मांस की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी. नियमों का उल्लंघन करने पर दुकानदार का लाइसेंस रद्द कर सख्त पुलिस कार्रवाई की जाएगी.

MP Navratri Meat Ban: चैत्र नवरात्रि आज से शुरू हो गई है. नवरात्रि 19 मार्च से 27 मार्च तक चलेगी. पहले दिन घट स्थापना के लिए आठ शुभ मुहूर्त होंगे. क्योंकि यह वसंत ऋतु में आती है, इसलिए इसे वासंती नवरात्रि भी कहा जाता है. हिंदू नववर्ष से शुरू होने के कारण यह साल की पहली नवरात्रि है., इन दिनों में व्रत और देवी की पूजा पर बहुत ज़ोर दिया जाता है.  देवी पुराण के अनुसार, साल में दो नवरात्रि बहुत खास होती हैं. पहली वसंत ऋतु (मार्च-अप्रैल) में आती है, जिसे चैत्र नवरात्रि कहते हैं. दूसरी पतझड़ ऋतु (सितंबर-अक्टूबर) में आती है, जिसे शारदीय नवरात्रि कहते हैं. वहीं  भोपाल नगर निगम ने चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर को देखते हुए एक अहम फैसला लिया है. नगर निगम ने अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले कई बड़े धार्मिक त्योहारों पर शहर की सभी मीट की दुकानें बंद रखने का आदेश जारी किया है.

भोपाल नगर निगम ने अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाली कई धार्मिक अवसरों पर सभी मांस की दुकानों को बंद रखने का आदेश दिया है। 20 मार्च (चैती चांद), 27 मार्च (राम नवमी), 31 मार्च (महावीर जयंती) और 1 मई (बुद्ध जयंती) को मांस की दुकानें पूरी तरह से बंद रहेंगी। इन तारीखों पर मांस बेचते हुए पाई गई किसी भी दुकान का लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा और उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई की जाएगी: भोपाल नगर निगम

कब से कब तक बंद रहेंगी दुकाने?

आदेश के अनुसार, चेटी चंड (20 मार्च), राम नवमी (27 मार्च), महावीर जयंती (31 मार्च) और बुद्ध जयंती (1 मई) को शहर में मीट की बिक्री पूरी तरह से बैन रहेगी. इन तारीखों पर मीट की दुकानें खोलने की इजाज़त नहीं होगी.

MP Meat Ban

लाइसेंस तुरंत रद्द

नगर निगम ने साफ किया है कि इन आदेशों का सख्ती से पालन किया जाएगा. अगर कोई दुकानदार इन तय तारीखों पर मीट बेचता हुआ पाया गया, तो उसका लाइसेंस तुरंत रद्द कर दिया जाएगा. उस व्यक्ति के खिलाफ पुलिस कार्रवाई भी की जाएगी. नगर निगम ने सभी मीट बेचने वालों से इस आदेश का पालन करने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है. इस फ़ैसले के बाद, संबंधित विभागों को नियमों पर नज़र रखने का निर्देश दिया गया है ताकि यह पक्का हो सके कि उनका उल्लंघन न हो और शहर में कानून-व्यवस्था बनी रहे.

घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, 19 मार्च को घटस्थापना का शुभ समय सुबह 6 बजकर 52 मिनट से 7 बजकर 53 मिनट तक रहेगा. हालांकि, अगर किसी कारणवश इस समय पूजा न कर सकें तो दोपहर के अभिजीत मुहूर्त में भी घटस्थापना की जा सकती है. यह मुहूर्त 12 बजकर 05 मिनट से 12 बजकर 53 मिनट तक रहेगा.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Israel-Iran War: जंग ने लिया खतरनाक मोड़! सीजफायर के बाद भी इजरायल कर रहा हमला, ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट दोबारा किया बंद

Hormuz Strait News: इजरायल-लेबनान युद्ध के बीच ईरान ने दी हॉर्मुज़ बंद करने की चेतावनी.…

Last Updated: April 8, 2026 22:35:40 IST

JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेंस सेशन 2 क्वेश्चन पेपर कल होगा जारी, ऐसे करें चेक, आंसर-की पर है ये अपडेट

JEE Main 2026 Session 2 Question Paper: एनटीए कल जेईई मेंस सेशन 2 का क्वेश्चन…

Last Updated: April 8, 2026 22:16:58 IST

लेबनान पर जारी रहा हमला तो…ईरान ने अमेरिका-इजराइल को धमकाया, फिर अटकी दुनिया की सांस; आखिर कैसे?

Iran US Ceasefire: ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच भले ही 14 दिनों का सीजफायर हो…

Last Updated: April 8, 2026 22:05:13 IST

रोडवेज बस की खिड़की से ‘मौत’ का सफर, एक्सीडेंट कर भाग रहे ड्राइवर को रोकने के लिए जान पर खेला शख्स, देखें वीडियो!

एटा जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में उत्तर प्रदेश रोडवेज की एक बस ने एक…

Last Updated: April 8, 2026 21:57:04 IST

कोई लंदन रिटर्न तो…असम के वो 5 जेन जी उम्मीदवार, जो विधानसभा चुनाव में आजमा रहे अपनी किस्मत

Assam Gen Z Candidates: असम विधानसभा चुनाव में कुछ जेन जी उम्मीदवारों की चर्चा पूरे…

Last Updated: April 8, 2026 21:40:21 IST