<
Categories: मनोरंजन

‘मुझे मेरे घर…’, वीडियो में छलका दर्द! रोते-रोते टूटीं तनुश्री दत्ता, बॉलीवुड माफिया पर किया बड़ा दावा

Tanushree Dutta: बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता के एक वीडियो ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी थी. इसमें वह फूट-फूटकर रोती हुई नजर आ रही थीं. इस वीडियो ने मनोरंजन जगत को भी हिलाकर रख दिया था. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें घर में ही परेशान किया जा रहा. पढ़ें पूरी खबर.

Tanushree Dutta Video: तनुश्री दत्ता ने सिनेमाई दुनिया में जबरदस्त शुरुआत की थी. इसके बाद वो अचानक गायब हो गईं. पिछले साल एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें अपने ही घर में परेशान किया जा रहा है. इस कारण से उन्होंने पुलिस को फोन भी किया. इतना ही नहीं, एकबार तो उन्होंने बॉलीवुड माफिया गैंग के बारे में चौंकाेन वाला दावा किया था. साथ ही अभिनेत्री ने बताया कि उन्हें जान से मारने की कोशिश भी की जा रही है. जानिए पूरा सच. 

जब वीडियो में फूटा दर्द

अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वह रोती हुई दिख रही थीं. उन्होंने कहा, ‘मुझे मेरे ही घर में परेशान किया जा रहा है. मैंने अभी पुलिस को फोन किया था और उन्होंने मुझे पुलिस स्टेशन आकर शिकायत दर्ज कराने को कहा है. मैं शायद कल या परसों जाऊंगी. मेरी तबीयत ठीक नहीं है. पिछले पांच सालों में मुझे इतना परेशान किया गया है कि मैं बीमार पड़ गई हूं.’ इसके आगे उन्होंने कहा, ‘मैं काम करने में असमर्थ हूं. मेरा पूरा घर अस्त-व्यस्त है. मैं नौकरानियां नहीं रख सकती क्योंकि वे उन्हें जबरदस्ती मेरे घर में भेज देते हैं।. नौकरानियों के साथ मेरा बहुत बुरा अनुभव रहा है, वे आकर चोरी करती हैं और दूसरी हरकतें करती हैं.’

वीडियो के पीछे क्या है सच?

अभिनेत्री ने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘मैं इस उत्पीड़न से तंग आ चुकी हूं. यह 2018 से चल रहा है, मी टू से तंग आकर आज मैंने पुलिस को फोन किया. कृपया कोई मेरी मदद करें, कुछ करो इससे पहले कि बहुत देर हो जाए.’ आपको बता दें कि अभिनेत्री ने नाना पाटेकर और विवेक अग्निहोत्री पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था. इसे लेकर वह अक्सर अपनी समस्याओं का जाहिर करती रहती हैं. 

एक्ट्रेस ने बॉलीवुड माफियाओं पर बोला हमला

तनुश्री दत्ता ने न्यूज़18 इंडिया से बात करते हुए चौंकाने वाला खुलासा किया था. उन्होंने कहा, ‘सुशांत सिंह राजपूत की तरह ही मुझे भी जान से मारने की कोशिशें की जा रही हैं. मैं सरकार से मुझे सुरक्षा प्रदान करने का आग्रह करती हूं. यह माफिया बहुत बड़ा और खतरनाक है, और मुझे अपनी जान का खतरा है, ठीक वैसे ही जैसे सुशांत को रहा होगा.’ आगे उन्होंने बताया, ‘मेरा लगातार पीछा किया जा रहा है। मुझे परेशान किया जा रहा है. मेरी जासूसी करने के लिए मेरे घर में एक नौकरानी को तैनात किया गया था. मैं अधिकारियों से अनुरोध करती हूं कि वे इसे मेरे पिछले मामले की निरंतरता न समझें, बल्कि इस मामले को नए सिरे से देखें और मुझे न्याय दिलाने में मदद करें.’

एक नजर तनुश्री दत्ता के करियर पर

तनुश्री दत्ता ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म ‘आशिक बनाया आपने’ से किया था. अभिनेत्री को आखिरी बार 2013 में आई फिल्म ‘सुपर कॉप्स वर्सेस सुपर विलेन्स’ में देखा गया था. 

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

रिहा हुए अभिजीत दीपके-आशुतोष रांका और सौरव दास, कोर्ट ने सामने रखी ऐसी शर्त; सुन प्रदर्शनकारियों  के उड़ जाएंगे होश

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…

Last Updated: October 11, 2026 11:01:46 IST

Ind vs WI Live Streaming: हार का बदला लेने उतरेगी अय्यर की टीम, जानें कब और कहां देखें मुकबाला

India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…

Last Updated: October 11, 2026 10:50:14 IST

Dhruv Rathee: पुलिस हिरासत से रिहा हुए ध्रुव राठी, पुलिस ने दी खतरनाक वार्निंग; भारत में नहीं कर सकते ये काम

Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…

Last Updated: October 11, 2026 10:41:35 IST

Lucknow Crime: नाक से खून, टूटी हड्डियां…लिव-इन पार्टनर की लाश छोड़ भागी प्रेमिका, कमरे का मंजर देख कांप गई पुलिस

Lucknow Crime News: लखनऊ में 28 साल के चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल…

Last Updated: October 11, 2026 10:24:03 IST

CJP Protest: क्या जेल जाएंगे अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास? CJP के तीनों नेताओं की आज कोर्ट में पेशी; रत्ना सिंह ने किया खुलासा

CJP Protest: सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को…

Last Updated: October 11, 2026 10:07:54 IST

Silver Rate Today: चांदी के भाव में कितना बदलाव? दिल्ली से जयपुर तक जानें 10 राज्यों में 1 किलो का ताजा रेट

Silver Price Today 11 October 2026: आज चांदी खरीदने से पहले ताजा भाव जरूर जानें.…

Last Updated: October 11, 2026 09:53:11 IST