<
Categories: देश

Chandigarh Free Petrol: चंडीगढ़ में आज लगेगा पेट्रोल का लंगर, फ्री में भरवाएं गाड़ी का तेल; जानें कहां मिलेगा कूपन?

Chandigarh Free Petrol Langar: चंडीगढ़ में मंगलवार को एक बार फिर पारंपरिक लंगर का अनोखा रूप देखने को मिलेगा, जिसमें एक कम्युनिटी पहल के तहत कुछ खास फ्यूल स्टेशनों पर लोगों को फ्री पेट्रोल दिया जाएगा.

Chandigarh Free Petrol Langar: चंडीगढ़ में आज कुछ लोगों के लिए पेट्रोल भरवाना बिल्कुल मुफ्त होने वाला है. अमृतसर के रहने वाले राकेश त्रेहन शहर में अनोखा पेट्रोल लंगर लगाने जा रहे हैं. इसके तहत लोगों को कूपन दिए जाएंगे और इन कूपन के जरिए वे अपनी गाड़ी में मुफ्त पेट्रोल भरवा सकेंगे. पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच यह पहल लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है.

सेक्टर-7 और सेक्टर-10 में मिलेगा फ्री पेट्रोल

राकेश त्रेहन के मुताबिक, चंडीगढ़ के सेक्टर-7 के सिद्धू पेट्रोल पंप और सेक्टर-10 के ओबरॉय पेट्रोल पंप पर पेट्रोल का लंगर लगाया जाएगा. शाम करीब 5 बजे सेक्टर-10 के पेट्रोल पंप पर लोगों को 500 और 1000 रुपये के कूपन बांटे जाएंगे. इन कूपन की मदद से लोग अपनी गाड़ियों में मुफ्त पेट्रोल भरवा सकेंगे.

कौन है राकेश त्रेहन?

राकेश त्रेहन को उनके सेवा कार्यों के कारण लोग दानवीर कर्ण और राजा दी किंग के नाम से भी जानते हैं. वह पहले भी अमृतसर और चंडीगढ़ में अलग-अलग तरह के लंगर लगा चुके हैं. हाल ही में सेक्टर-8 में लगाए गए लंगर में उन्होंने लोगों को 500-500 रुपये के नोटों के साथ फास्ट फूड, मैकडॉनल्ड्स के बर्गर और कोल्ड ड्रिंक भी बांटे थे.

माता के भक्त हैं राकेश त्रेहन

राकेश त्रेहन का कहना है कि वह माता के भक्त हैं और उनकी कृपा से ही लोगों की सेवा करने का मौका मिलता है. उन्होंने बताया कि माता की अनुमति से वह पेट्रोल का लंगर लगा रहे हैं. साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि जिनके पास कोई वाहन नहीं है, वे केवल कूपन लेने के लिए पेट्रोल पंप पर न आएं. उनका कहना है कि लंगर का मकसद जरूरतमंद वाहन चालकों की मदद करना है, इसलिए लोग इसका गलत फायदा न उठाएं.

ये भी पढ़ें: महबूब बनाकर महमूद को ठगा? अरुणा ईरानी ने पहले बनाया करियार; फिर ब्रेकअप कर उजाड़ दी सुपरस्टार की जिंदगी

बिटकॉइन से कमाई और सेवा का अनोखा तरीका

राकेश त्रेहन के पिता अमृतसर में कपड़े का कारोबार करते थे, जबकि राकेश खुद बिटकॉइन का कारोबार करते हैं. उनका कहना है कि बिटकॉइन से होने वाली कमाई का एक हिस्सा वह लोगों की सेवा में लगाते हैं. पेट्रोल का लंगर लगाने के बाद उनका अगला लक्ष्य‘आईफोन का लंगर लगाने का है. उनके इस अनोखे सेवा मॉडल की सोशल मीडिया पर भी चर्चा हो रही है.

ये भी पढ़ें: कौन है शम्सू बीबी? जिसकी हत्या से दहल उठा पाकिस्तान; चलती कार पर धड़ाधड़ बरसा दीं गोलियां

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST

राजस्थानी फिल्म ‘धूद’ का ऑफिशियल टीजर जारी, दिखेगा अलग ही रंग; इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Rajasthani Film Dhood release date: राजस्थानी फिल्म ‘धूद (DHOOD)’ 23 अक्टूबर 2026 को देशभर के…

Last Updated: September 29, 2026 19:55:10 IST

स्कोडा स्लाविया का नया अवतार तैयार, नए लुक और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च डेट आई सामने, जानें क्या-क्या बदला

New Skoda Slavia: स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया ने नई स्लाविया फेसलिफ्ट का प्रोडक्शन पुणे के…

Last Updated: September 29, 2026 19:31:20 IST

पितृपक्ष: पूर्वजों और दोहराते जीवन-पैटर्न को समझने का समय: Psychic Medium Daksh

नई दिल्ली,26 सितंबर: पितृपक्ष 2026 शुरू होने वाला है। इस मौके पर दिल्ली के Psychic…

Last Updated: September 29, 2026 18:52:18 IST

जम्मू राइजिंग समिट में ज़ीनत कुरैशी ने GCC बाजार से जुड़ने का सुझाव दिया

विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…

Last Updated: September 29, 2026 18:37:23 IST