संबंधित खबरें
Delhi Railway Station Stampede:रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ को लेकर इस मुस्लिम शख्स ने कर दी बड़ी मांग, मोदी सरकार समेत प्रशासन के फूल गए हाथ पैर
फिर शुरू होगी Premanand Maharaj की पदयात्रा…विरोध में खड़े हुए सोसाइटी के अध्यक्ष ने पैरों में गिरकर मांगी माफी
वरमाला लेकर स्टेज पर दूल्हे का इंतजार कर रही थी दुल्हन, तभी अचानक घोड़े पर हुआ कुछ ऐसा… निकल गई दूल्हे की जान,वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'पता नहीं कहां से इतनी भीड़ आ गई, सब एक के ऊपर एक…', चश्मदीद ने बताई भगदड़ के पीछे की बात, मंजर इतना भयावह था कि…
'अस्पताल में लाशों का ढेर लगा है, एक बेड पर 4-4 लोग पड़े हैं…', चश्मदीद ने खोलकर रख दी प्रशासन की पोल, Video देख नहीं कर पाएंगे यकीन
अगर 3 घंटे पहले हो गया होता ये तो नहीं मचती भगदड़, खुल गया रेलवे का काला चिट्ठा, खुलासे के बाद मचा हंगामा
Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 ने जब चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग किया उस वक्त भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी BRICS देशों के शिखर सम्मेलन के लिए साउथ अफ्रीका में थे। लेकिन वह लैंडिंग के समय ISRO के साथ वर्चुअली जुड़े हुए थे। भारतीय प्रधानमंत्री ने शनिवार को भारत लौटे जिसके बाद वह बेंगलुरु में चंद्रयान-3 मिशन का हिस्सा रहे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के वैज्ञानिकों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि जिस बिंदु पर चंद्रयान-3 उतरा, उस बिंदु को शिवशक्ति (Shivshakti) कहा जाएगा। पीएम ने कहा कि शिव की बात होती है तो शुभम् होता है और शक्ति की बात होती है तो मेरे देश के नारी शक्ति की बात होती है। पीएम मोदी की इस घोषणा के बाद कांग्रेस ने उनपर निशाना साधा है।
पीएम मोदी पर निशाना साधाते हुए कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि इसरो के वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और टैक्नीशियनों ने देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने इसरो की विरासत को आगे बढ़ाया है। उन्होंने उस परंपरा को आगे बढ़ाया है जिसके लिए पूर्व पीएम पंडित नेहरू ने इसरो की स्थापना की थी। इसरो ने लगातार तिरंगे का मान बढ़ाने का काम किया है।
श्रीनेत ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जहां भी जाते हैं वह श्रेय लेना चाहते हैं। मुझे उन नामों पर कोई आपत्ति नहीं है जो उन्होंने (पीएम मोदी) दिए हैं। मुझे लगता है कि पीएम मोदी की ओर से इतने बड़े मिशन का क्रेडिट लेना, जिसे हमारे वैज्ञानिकों ने पूरा किया, थोड़ा अनुचित है।
पीएम मोदी चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के बाद इसरो के वैज्ञानिकों से मिलने के लिए ग्रीस की राजधानी एथेंस से शनिवार सुबह सीधे बेंगलुरु पहुंचे थे। जहां पीएम मोदी ने यह ऐलान किया कि चंद्रमा की सतह पर जिस स्थान पर चंद्रयान-2 ने 2019 में अपने पदचिह्न छोड़े थे, उसे तिरंगा पॉइंट के नाम से जाना जाएगा।
उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 मिशन के लैंडर के चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतरने की याद में भारत 23 अगस्त की तारीख राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाएगा। चंद्रयान-3 ने 23 अगस्त को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की थी। चांद के इस हिस्से पर पहुंचने वाला भारत पहला देश भी बन गया है। वहीं चांद पर पहुचने के मामले में भारत चौथे स्थान पर है।
यह भी पढ़ें-Chandrayaan-3: चांद के रहस्यों की खोज में जुटा प्रज्ञान रोवर , ISRO ने नया वीडियो किया जारी
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.