Live TV
Search
Home > देश > Chembur chemical tanker leak: चेंबूर में 22 हजार टन केमिकल टैंकर से बेंजीन लीक, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, ट्रैफिक किया डायवर्ट

Chembur chemical tanker leak: चेंबूर में 22 हजार टन केमिकल टैंकर से बेंजीन लीक, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, ट्रैफिक किया डायवर्ट

Chembur chemical tanker leak: मुंबई के चेंबूर में मैसूर कॉलोनी मोनोरेल स्टेशन के पास बेंजीन से भरे टैंकर से केमिकल लीक होने की सूचना से हड़कंप मच गया. फायर ब्रिगेड, पुलिस और बीपीसीएल के विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे हैं. लीकेज रोकने के साथ केमिकल को दूसरे टैंकर में शिफ्ट किया जा रहा है और ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है.

Written By:
Last Updated: August 31, 2026 23:35:17 IST

Mobile Ads 1x1

Chembur chemical tanker leak: मुंबई के चेंबूर इलाके में शुक्रवार को केमिकल टैंकर से बेंजीन लीक होने की सूचना से हड़कंप मच गया. यह घटना आरसीएफ पुलिस स्टेशन की सीमा में मैसूर कॉलोनी मोनोरेल स्टेशन के पास हुई. टैंकर से केमिकल रिसाव की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और इलाके को सुरक्षित करने के लिए जरूरी इंतजाम किए गए.

22 हजार टन क्षमता वाले टैंकर से हुआ रिसाव

जानकारी के मुताबिक, टैंकर नंबर GJ 05 CU 9629 से बेंजीन केमिकल लीक हुआ. बताया जा रहा है कि टैंकर की क्षमता करीब 22,000 टन है. रिसाव की सूचना के बाद मौके पर मौजूद टीमों ने तत्काल स्थिति को नियंत्रित करने की कार्रवाई शुरू की. घटना की गंभीरता को देखते हुए फायर ब्रिगेड के जवानों के साथ बीपीसीएल के विशेषज्ञ भी मौके पर पहुंचे. टीम की ओर से लीकेज को रोकने और स्थिति को नियंत्रित करने का काम किया जा रहा है. साथ ही टैंकर में मौजूद केमिकल को दूसरे टैंकर में सुरक्षित तरीके से शिफ्ट करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है.

इलाके में जरूरी सुरक्षा इंतजाम, ट्रैफिक डायवर्ट

प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने मौके पर जरूरी इंतजाम करने के साथ इलाके का सीमांकन कर दिया है. किसी तरह की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए आसपास के यातायात को भी डायवर्ट किया गया है. फिलहाल फायर ब्रिगेड और विशेषज्ञों की टीम स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है.

रिसाव को रोकने की कोशिश जारी

फिलहाल प्राथमिकता बेंजीन के रिसाव को पूरी तरह रोकने और टैंकर में मौजूद केमिकल को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की है. मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की मौजूदगी बनी हुई है. घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है.

MORE NEWS