<
Categories: देश

Chhath में सफर करना हुआ आसान, रेलवे ने चलाई 12,000 से अधिक स्पेशल ट्रेनें

Festival Season Special Train: भारतीय रेलवे ने त्योहार के सीजन को देखते हुए 12 हजार से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलवाई है, ऐसे में रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाए है, आइए जानें.

Indian Railway Special Train Schedule: त्योहारों का मौसम आते ही पूरे देश में रौनक बढ़ जाती है। लोग अपने परिवार और अपनों के साथ त्योहार मनाने के लिए दूर-दराज के शहरों से अपने घरों को लौटने लगते हैं। इसी वजह से रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ती है. भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों की यात्रा को सुरक्षित व सुविधाजनक बनाने के लिए भारतीय रेलवे ने इस साल विशेष तैयारी की है. रेलवे ने न केवल 12,000 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं, बल्कि 12 लाख से ज्यादा कर्मचारी दिन-रात यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने में जुटे हुए हैं.

1 अक्टूबर से शुरू हुआ विशेष अभियान

रेलवे का यह बड़ा ऑपरेशन 1 अक्टूबर 2025 से शुरू हुआ। इस दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए 20 दिनों के भीतर 4,211 विशेष ट्रेनों का संचालन किया गया. इन विशेष ट्रेनों की मदद से अब तक 1 करोड़ से अधिक यात्री आरामदायक यात्रा कर अपने गंतव्य तक पहुंच चुके हैं. रेलवे ने अनुमान लगाया है कि त्योहारों की भीड़ को देखते हुए अगले कुछ हफ्तों में 7,800 और विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी. इस कदम से यात्रियों को टिकट की उपलब्धता में आसानी होगी और यात्रा में भीड़ का दबाव भी कम होगा.

बड़े स्टेशनों पर विशेष निगरानी

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि त्योहारों के इस व्यस्त सीजन में सूरत, मुंबई, कोयंबटूर, हैदराबाद और बेंगलुरु जैसे प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है. प्रत्येक जोन और मंडल में “वॉर रूम” स्थापित किए गए हैं, जहां से 24×7 यात्रियों की आवाजाही और ट्रेनों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भी एक मिनी कंट्रोल रूम बनाया गया है, जो रियल टाइम में यात्रियों की भीड़, व्यवस्था और सुरक्षा पर नजर रखता है.

एक ही दिन में 6.5 लाख यात्रियों को मिली सुविधा

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा किया कि 20 अक्टूबर को रेलवे ने 251 विशेष ट्रेनों के माध्यम से 6.5 लाख से अधिक यात्रियों को यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई. पिछले साल की तुलना में इस साल त्योहारों के दौरान यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है और रेलवे ने इस चुनौती को अवसर में बदलते हुए अतिरिक्त संसाधनों की तैनाती की है.

यात्रियों की सुविधा के लिए खास इंतज़ाम

त्योहारों के दौरान स्टेशनों पर भारी भीड़ को संभालने के लिए रेलवे ने कई विशेष सुविधाएं शुरू की हैं:

  • समर्पित होल्डिंग एरिया, ताकि प्लेटफॉर्म पर भीड़ न हो.
  • अतिरिक्त टिकट काउंटर, जिससे टिकट बुकिंग में देरी न हो.
  • पर्याप्त मात्रा में पेयजल और स्वच्छ शौचालयों की व्यवस्था.
  • कमांड सेंटर से भीड़भाड़ और शिकायतों पर तुरंत एक्शन.

इन कदमों से न सिर्फ स्टेशन पर भीड़ का दबाव कम हुआ है, बल्कि यात्रियों के अनुभव में भी सुधार आया है.

गलत सूचनाओं पर सख्त नजर

भीड़भाड़ के बीच अफवाहों से बचाव भी रेलवे के मिशन का अहम हिस्सा है. सोशल मीडिया पर पुराने वीडियो और तस्वीरों के जरिए फैलाई जा रही भ्रामक सूचनाओं पर रेलवे ने सख्ती दिखाई है. पिछले पांच दिनों में ऐसे 40 से अधिक मामलों की पहचान की गई है और कई हैंडल्स के खिलाफ FIR भी दर्ज की गई है. रेलवे के आधिकारिक क्षेत्रीय सोशल मीडिया हैंडल लगातार सटीक जानकारी साझा कर रहे हैं और यात्रियों को सचेत कर रहे हैं.

 

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

Lucknow Murder Case: ‘भाई मुझे बचा लो…’ दो निकाह करने वाली आशिया की आखिरी चीख; फिर झाड़ियों में मिली लाश

Lucknow Murder Case: लखनऊ के दुबग्गा में 25 साल की आशिया का शव झाड़ियों में…

Last Updated: October 26, 2026 12:36:39 IST

दिल्ली वृद्धावस्था पेंशन योजना 2026: पात्रता, उम्र, पेंशन राशि और आवेदन का तरीका जानें

Delhi Old Age Pension Scheme 2026: दिल्ली में वृद्धावस्था पेंशन के लिए उम्र, आय सीमा,…

Last Updated: October 26, 2026 12:20:28 IST

DA Hike 2026: दिल्ली के 4,000 कर्मचारियों की सैलरी बढ़ी, अब ₹18,000 के साथ मिलेगा महंगाई भत्ता

DA Hike 2026: दिल्ली MCD के करीब 4,000 पब्लिक हेल्थ कर्मचारियों को अब पे मैट्रिक्स…

Last Updated: October 26, 2026 12:20:20 IST

स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग 2026 में पारुल विश्वविद्यालय के 8 शोधकर्ता शामिल

वडोदरा (गुजरात) [भारत], 26 अक्टूबर: वडोदरा स्थित पारूल विश्वविद्यालय के आठ शोधकर्ताओं को विश्व के…

Last Updated: October 26, 2026 12:07:20 IST

Rahul Gandhi: अमित शाह मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस में जश्न

Rahul Gandhi: अदालत ने राहुल गांधी को बरी करते हुए कहा कि उनके बयान को…

Last Updated: October 26, 2026 11:56:19 IST

Delhi North Block fire: दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक में कैसे लगी आग? फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद

Delhi North Block fire:नॉर्थ ब्लॉक में एक बॉयलर में शॉर्ट सर्किट से आग गई थी.…

Last Updated: October 26, 2026 12:22:39 IST