UPPSC RO ARO Mains: UPPSC पदों के RO और ARO की मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, ऐसे में जो उम्मीदवार प्रीलिम्स परीक्षा में पास हुए थे, वह आवेदन कर सकते है.
UPPSC RO ARO Main Exam Registration
UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर उम्मीदवार अपना आवेदन ऑनलाइन (online) कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद, हार्ड कॉपी को सभी आवश्यक शैक्षणिक दस्तावेजों के साथ आयोग के कार्यालय में जमा करना अनिवार्य है. आधिकारिक नोटिस के अनुसार, ऑनलाइन भरे गए आवेदन पत्र और दस्तावेज़ 7 नवंबर 2025 शाम 5:00 बजे तक सचिव, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (परीक्षा-04 अनुभाग), 10-कस्तूरबा गांधी मार्ग, प्रयागराज, पिन कोड 211018 पते पर भेजने होंगे. उम्मीदवार व्यक्तिगत रूप से भी आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं.
इस भर्ती के लिए कुल 419 पदों हैं. प्रीलिम्स परीक्षा का परिणाम 16 अक्टूबर 2025 को घोषित किया गया, जिसमें कुल 74,555 उम्मीदवार सफल हुए हैं. पदवार चयन इस प्रकार है:
समीक्षा अधिकारी (RO): 338 पद – 6,093 उम्मीदवार सफल
सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO): 79 पद – 1,386 उम्मीदवार सफल
सहायक समीक्षा अधिकारी (लेखा): 2 पद – 30 उम्मीदवार सफल
आवेदन प्रक्रिया सरल और ऑनलाइन है। चरणबद्ध तरीके से इसे पूरा किया जा सकता है:
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं.
2. होमपेज पर “समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (मुख्य परीक्षा) 2023” लिंक चुनें.
3. नए उम्मीदवार पहले पंजीकरण करें और लॉगिन क्रेडेंशियल प्राप्त करें.
4. आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक विवरण सही-सही भरें.
5. आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें.
6. फॉर्म सबमिट करने के बाद डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल कर अपने पास रखें.
Delhi North Block fire:नॉर्थ ब्लॉक में एक बॉयलर में शॉर्ट सर्किट से आग गई थी.…
Charo Dham Temple Theft Video: लखनऊ के सआदतगंज मंदिर में श्रद्धालु बनकर आई महिला पर…
World Strongest Alcohol: ज़्यादातर कमर्शियल बीयर में लगभग 4-8 परसेंट अल्कोहल होता है, और वाइन…
Delhi Jagriti Mishra Case: दिल्ली में पशु कल्याण कार्यकर्ता जागृति मिश्रा के शेल्टर पर बुलडोजर…
Rahul Gandhi Convoy Accident: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा हुआ है. यहां कांग्रेस नेता राहुल…
Pak vs Eng: शादाब को भी पता था कि वह विकेट के ठीक सामने है…