छत्रपति संभाजीनगर (Chhatrapati Sambhajinagar) में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बीजेपी विधायक (BJP MLA) के कार्यालय (Office) से लावारिस बैग (Unclaimed Bag) के अंदर एक अवैध हथियार पाया गया.
आखिर क्यों बीजेपी विधायक के कार्यालय में मचा हड़कंप?
BJP MLA Office: छत्रपति संभाजीनगर में बीजेपी विधायक संजय केनेकर के कार्यालय से बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, उनके कार्यालय में एक लावारिस बैग से पिस्तौल बरामद होने के बाद से चारों तरफ सनसनी फैल गई है. पुलिस जानकारी के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज से अब तक यह पता चला है कि एक दिन पहले विधायक से मिलने आया व्यक्ति ही वह बैग छोड़कर गया था. पुलिस अब उस व्यक्ति की तलाश में जुटी हुई है.
छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) में बीजेपी विधायक संजय केनेकर के जनसंपर्क कार्यालय में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सुबह सफाई के दौरान उनके कार्यालय में एक लावारिस बैग पड़ा मिला. इस दौरान जब सफाई कर्मियों ने उनके बैग की जांच कि तो उसके एक पिस्तौल पाया गया, जिसके बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गय. तो वहीं, सफाई कर्मियों ने पुलिस को इस घटना के बारे में जानकारी दी.
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बैग को अपने कब्जे में लेकर कार्यालय के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए. इस दौरान पुलिस ने बेहद ही चौंकाने वाला खुलासा किया. जहां, फुटेज में साफ तौर से देखा जा सकता है कि शुक्रवार को एक अज्ञात व्यक्ति विधायक से मिलने के बहाने कार्यालय आया था. क्योंकि विधायक उस समय मौजूद नहीं थे, इसलिए वह व्यक्ति बैग वहीं छोड़कर चला गया था.
तो वहीं, अब इस घटना के बाद से पुलिस दो मुख्य पहलुओं की गहनता से जांच करने में जुटी है. पहला, क्या बरामद पिस्तौल लाइसेंसी है या फिर किसी तरह का कोई अवैध हथियार. और दूसरा, क्या वह व्यक्ति विधायक को धमकी देने आया था या गलती से बैग छोड़ गया?
हालांकि, शहर के मुख्य राजनीतिक कार्यालय में हथियार मिलना सुरक्षा व्यवस्था पर कई गंभीर सवाल खड़े करता है. फिलहाल, पुलिस व्यक्ति की तलाश में जुटी हुई है ताकि जल्द से जल्द से इन रहस्यमयी सवालों से पर्दा उठाया जा सके.
Horoscope 30 March 2026: 30 मार्च को किसकी किस्मत चमकेगी, और किसे सावधानी बरतने की…
Dayalpur Fire: इस बीच DFS के लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन किया और चार और लोगों …
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में आयोजित 'मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना' मार्च 2026 के दौरान…
Government New Rules: यदि आप इन बदलावों के प्रति पहले से ही तैयार नहीं रहते…
रविवार 29 मार्च 2026 को यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा हादसा टल गया, श्रीलंका से…
Health Minister Of Nepal: एम्स नई दिल्ली के नर्सिंग कॉलेज की पूर्व छात्रा निशा मेहता…