Chhattisgarh Naxal Model Viral Video: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 7 अगस्त को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां बस्तर की आत्मसमर्पित नक्सली महिलाओं ने रैंप वॉक किया. इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
छत्तीसगढ़ नक्सल मॉडल का वायरल वीडियो
Chhattisgarh Naxal Model Viral Video: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो काबिल-ए-तारीफ है. दरअसल 7 अगस्त को पूरे देश में नेशनल हैंडलूम डे मनाया गया. इस दौरान एक रायपुर में एक खास कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में बस्तर की आत्मसमर्पित नक्सली महिलाओं ने रैंप वॉक किया. इसके एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है. कभी घने जंगलों में हथियार लेकर घूमने वाली महिलाओं ने जब रैंप पर अपनी संस्कृति और खूबसूरती का जलवा बिखेरा, तो वहां हर तरफ तालियों की गड़गड़ाहट सुनाई दी.
जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित स्वदेशी फैशन शो में नक्सलवाद से खुद को सरेंडर करने वाली महिलाओं ने छत्तीसगढ़ के पारंपरिक कोसा सिल्क और हाथ से बुने खूबसूरत कपड़ों को पहना. इस दौरान उन्होंने फैशन शो में मंच पर खूबसूरती और अदाओं का जलवा बिखेरा. लोग इस कार्यक्रम को सिर्फ एक फैशन शो नहीं बल्कि बंदूक छोड़कर सम्मान और आत्मनिर्भरता की नई जिंदगी शुरू करने वाली दिशा में एक बड़ा कदम मान रहे हैं. साथ ही सरकार की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
कार्यक्रम के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महिलाओं से बातचीत की. उन्होंने उनका उत्साह बढ़ाया और उन्हें उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं. इस कार्यक्रम के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इनमें से एक वीडियो माय गवर्नमेंट इंडिया के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर भी शेयर किया गया है. 7 अगस्त को हुए इस कार्यक्रम की वीडियो 13 अगस्त को वायरल हो रही है.
लोग इस वीडियो पर भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं. यूजर्स ने इस पर लोगों की तारीफ की है. एक यूजर ने लिखा, ‘ये एक बेहतरीन बदलाव है’. एक ने लिखा, ‘मोदी सरकार का बहुत धन्यवाद, जो लोगों को नई जिंदगी दे रहे हैं’. एक ने लिखा, ‘अब वे शांतिपूर्ण जिंदगी जी सकेंगे’. एक ने लिखा, इस तरह की चीजें सच में हैं, तो ये काबिल-ए-तारीफ है.
Honey Singh Controversy: रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह के एक कॉन्सर्ट में आपत्तिजनक…
Kanpur Metro: कानपुर के लोगों के लिए राहत भरी खबर है. जल्द ही उन्हें जाम…
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…
Kota Allen Coaching Fight: राजस्थान के कोटा में छात्रों के बीच मामूली विवाद ने हिंसा…
Yuzvendra Chahal: युजवेंद्र चहल ने तलाक के बाद के मुश्किल दौर पर खुलकर बात की.…
प्रतापगढ़ में एक 45 वर्षीय बर्तन व्यापारी की कथित तौर पर हत्या कर दी गई,…