छत्तीसगढ़ से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. जहां, एक फॉरेस्ट गार्ड (Forest Gaurd) की बेरहमी से पिटाई (Brutally Beaten) करने के बाद उस सरेआम बेइज्जत (Publicly Insulted) भी झेलनी पड़ गई है.
फॉरेस्ट गार्ड के साथ बर्बरता, बेल्ट से पीटा और वर्दी में डांस और 'कारण बताओ' नोटिस, वीडियो हुआ वायरल
Chhattisgarh Crime News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक बेहद ही विचलित करने वाला मामला सामने आया है. जहां, इस घटना ने एक बार फिर से यह साबित कर दिया है कि इस धरती पर लोगों से इंसानियत पूरी तरह से खत्म होते हुए दिखाई दे रही है. जहां, ड्यूटी पर तैनात एक फॉरेस्ट गार्ड के साथ न सिर्फ बेरहमी से मारपीट की गई बल्कि उसे सरेआम बेइज्जत की गई है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. दरअसल, देवनगर इलाके की एक फॉरेस्ट नर्सरी में कुछ स्थानीय युवकों ने फॉरेस्ट गार्ड को घेर लिया और डंडों के साथ-साथ बेल्ट से उसकी जमकर पिटाई की. तो वहीं, दूसरी तरफ इस पूरी घटना का सबसे विचलित करने वाला हिस्सा वह वीडियो है, जिसमें हमलावर वर्दी पहने गार्ड को मोबाइल पर गाना बजाकर नाचने के लिए मजबूर कर रहे हैं.
ऐसा बताया जा रहा है कि फॉरेस्ट गार्ड अपनी एक महिला साथी के साथ नर्सरी में मौजूद था, तभी लड़कों के एक गुट ने वहां पहुंचकर उसे घेर लिया और उसके साथ मारपीट की. जिसके बाद उसे नाचने पर पूरी तरह से मजबूर किया गया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि फॉरेस्ट गार्ड काफी ज्यादा डरा और सहमा नज़र आ रहा है. इतना ही नहींगार्ड उन युवकों से हाथ जोड़कर विनती भी कर रहा है लेकिन, युवकों ने उसकी एक न सुनी और उस डांस करने पर पूरी तरह से मजबूर कर दिया. इससे भी मन नहीं भरा तो युवकों ने गार्ड की बेइज्जती का वीडियो खुद रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल दिया. तो वहीं, इस शर्मनाक घटना के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ वन विभाग में पूरी तरह से हड़कंप मचा हुआ है.
हालांकि, सबसे ज्यादा हैरानी की बात तो यह है कि वन विभाग ने ही ‘फॉरेस्ट गार्ड को कारण बताओ’ नोटिस जारी कर दिया. जहां एक तरफ गार्ड के साथ हुई इस अमानवीय घटना की चारों तरफ निंदा हो रही है, तो वहीं,दूसरी तरफ विभाग द्वारा भेजा गया कारण बताओ नोटिस ने भी हर किसी को पूरी तरह से हैरान कर दिया है. इसके अलावा विभाग ने पीड़ित गार्ड से स्पष्टीकरण मांगते हुए कहा है कि वह ड्यूटी के दौरान किन परिस्थितियों में एक महिला के साथ नर्सरी में मौजूद था. विभाग की इस कार्रवाई पर कई गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.
दूसरी तरफ पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम पर जानकारी देते हुए बताया कि वे पूरी तरह से कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार हैं, लेकिन फिलहाल पीड़ित फॉरेस्ट गार्ड की तरफ से किसी भी तरह की लिखित में कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई गई है. जहां, पुलिस प्रशासने का कहना है कि शिकायत मिलते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर आरोपियों को जल्द से जल्द पहचान भी किया जाएगा ताकी उनके खिलाफ सख्त से सख्त कठोर कार्रवाई की जा सके. हांलाकि, अब यह पूरा मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. तो वहीं, वीडियो को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है.
TRAI New Recharge Rule: TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों के लिए नए उपभोक्ता संरक्षण नियम नोटिफाई…
IND vs WI 2nd ODI live streaming: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2nd ODI मैच…
Social Media Ban for Minors: सोशल मीडिया इस्तेमाल करने वाले बच्चों की सुरक्षा को ध्यान…
सैमसंग इंडिया की आफ्टर-सेल्स सर्विस पर एक बार फिर बड़ा बवाल खड़ा हो गया है.…
308 Wheels Giant Truck: यूपी की सड़कों पर 308 पहियों वाला एक विशालकाय ट्रक चर्चा…
Red Light Area: 'रेड लाइट एरिया' नाम की उत्पत्ति को लेकर कई कहानियां हैं. लाल…