CJP Protest: दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर जारी तनाव के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे को मंगलवार सुबह दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया. पार्टी के संयोजक अभिजीत दीपके के अनुसार, CJP के कार्यकर्ता तिरंगा लेकर जंतर-मंतर पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें वहां रोककर हिरासत में ले लिया. फिलहाल, इन नेताओं को हिरासत में लेने की वजह स्पष्ट नहीं हुई है.
Fortress Jantar Mantar has been breached https://t.co/hUlskpMhEc
— Ashutosh Ranka (@AshutoshRanka) October 13, 2026
अभिजीत दीपके ने इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विरोध की आवाज को दबाया नहीं जा सकता. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें आशुतोष रांका तिरंगा पकड़े नजर आ रहे हैं और उनके आसपास पुलिसकर्मी मौजूद हैं. वहीं, आशुतोष रांका ने जंतर-मंतर पहुंचने को लेकर सोशल मीडिया पर लिखा, “जा नहीं रहे थे, अंदर घुस गए.”
JANTAR MANTAR HAS BEEN RECLAIMED! WE HAVE ENTERED JANTAR MANTAR AND NOW WE ARE BEING DETAINED! But this is a message to all of us young gen! We can do it! Gyanu, you’re done bro! @Cockroachisback https://t.co/swDB6K8kW5
— Saurav Das (@SauravDassss) October 13, 2026
इससे पहले CJP ने राजस्थान में भी प्रदर्शन करने का ऐलान किया था. पार्टी का आरोप है कि वहां उसके कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया और कुछ को उनके घरों में नजरबंद कर दिया गया. CJP ने दिल्ली में हाल के प्रदर्शनों के दौरान प्रदर्शनकारियों, महिलाओं, छात्रों और पत्रकारों के साथ पुलिस की कथित कार्रवाई के विरोध में आंदोलन करने की बात कही है.
आशुतोष रांका ने एक वीडियो जारी करके कहा कि ‘जंतर-मंतर हैव बीन ब्रीच’ हमने आज इनके किले को भेद दिया है. ‘ उन्होने आगे कहा कि आज जो किया है वो ट्रेलर है, आज 10 लोग घुसे थे, कल हजार घूसेंगे , परसो 10 हजार घूसेंगे. ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा और इस्तीफा हम जंतर-मंतर से ही लेंगे’.