<
Categories: देश

CJP Protest:  सोते रहे 40000 हजार जवान, सुबह-सुबह हाथ में झंड़ा लेकर जंतर मंतर में कुदे CJP नेता; वीडियो देख दिल्ली पुलिस की उड़ी नींद

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास और राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका जंतर-मंतर पहुंचे थे. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, दोनों को हिरासत में ले लिया गया है.

CJP Protest: दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर जारी तनाव के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे को मंगलवार सुबह दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया. पार्टी के संयोजक अभिजीत दीपके के अनुसार, CJP के कार्यकर्ता तिरंगा लेकर जंतर-मंतर पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें वहां रोककर हिरासत में ले लिया. फिलहाल, इन नेताओं को हिरासत में लेने की वजह स्पष्ट नहीं हुई है.

अभिजीत दीपके ने इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विरोध की आवाज को दबाया नहीं जा सकता. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें आशुतोष रांका तिरंगा पकड़े नजर आ रहे हैं और उनके आसपास पुलिसकर्मी मौजूद हैं. वहीं, आशुतोष रांका ने जंतर-मंतर पहुंचने को लेकर सोशल मीडिया पर लिखा, “जा नहीं रहे थे, अंदर घुस गए.”

इससे पहले CJP ने राजस्थान में भी प्रदर्शन करने का ऐलान किया था. पार्टी का आरोप है कि वहां उसके कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया और कुछ को उनके घरों में नजरबंद कर दिया गया. CJP ने दिल्ली में हाल के प्रदर्शनों के दौरान प्रदर्शनकारियों, महिलाओं, छात्रों और पत्रकारों के साथ पुलिस की कथित कार्रवाई के विरोध में आंदोलन करने की बात कही है.

आशुतोष रांका ने एक वीडियो जारी करके कहा कि  ‘जंतर-मंतर हैव बीन ब्रीच’ हमने आज इनके किले को भेद दिया है. ‘ उन्होने आगे कहा कि आज जो किया है वो ट्रेलर है, आज 10 लोग घुसे थे, कल हजार घूसेंगेपरसो 10 हजार घूसेंगे. ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा  देना होगा और इस्तीफा हम जंतर-मंतर से ही लेंगे’.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने पहुंचे CJP कार्यकर्ता, गेट फांदकर लगाए नारे; हिरासत में आशुतोष रांका और सौरव दास

CJP Spokespersons Detained at Jantar Mantar: कॉकरोच जनता पार्टी के नेता आशुतोष रंका और सौरव…

Last Updated: October 13, 2026 10:19:18 IST

Delhi Murder Case: दोस्तों के साथ पार्टी करने नाइटक्लब गया था युवक, महिला पर गिरी बीयर, बाउंसरों ने पीट-पीटकर कर दी हत्या

Delhi Murder Case: दिल्ली में कुछ दोस्त एक नाइटक्लब में पार्टी करने के लिए गए…

Last Updated: October 13, 2026 09:18:36 IST

Breaking Bad के स्टार एक्टर की कैसे हुई मौत? हैरान करने वाली है पीछे की वजह; पूरे हॉलीवुड में मचा हड़कंप

RJ Mitte Death Reason:आरजे मिट्टे ने न सिर्फ़ ब्रेकिंग बैड में वाल्टर व्हाइट जूनियर का…

Last Updated: October 13, 2026 09:13:38 IST

रामलीला मेला कमेटी की बैठक में भिड़े दो पक्ष, विवाद के बाद गोलीबारी, दो युवकों की मौत के बाद इलाके में तनाव

Pilibhit News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में रामलीला कमेटी की बैठक दो गुट आमने-सामने हो…

Last Updated: October 13, 2026 09:05:37 IST

Shardiya Navratri 2026 Day 3: आज मां चंद्रघंटा की पूजा करते समय न करें ये गलतियां! जानें मंत्र, भोग, विधि और धार्मिक महत्व

Shardiya Navratri 2026 Day 3: माँ चंद्रघंटा नवदुर्गा का तीसरा रूप हैं. उनके माथे पर…

Last Updated: October 13, 2026 09:03:16 IST

Delhi Traffic Police Advisory: दिल्ली वालों सावधान! आज कई सड़कों पर लग सकता है जाम, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Delhi Traffic Police Advisory: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि पंचकुइयां गोलचक्कर के आसपास…

Last Updated: October 13, 2026 08:46:30 IST