Kapil Sharma : कपिल शर्मा के कनाडा में कैफे पर हुई गोलीबारी की जांच में दिल्ली क्राइम ब्रांच ने आरोपी मान सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के पास से 8 कारतूस और हाई-एंड पीएक्स3 पिस्टल भी बरामद की गई है.
Kapil Sharma Canada Cafe: कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा वाले कैफे में पिछले कई महीनों में कई बार फायरिंग की घटना सामने आई. इस घटना की जांच कनाडा का साथ-साथ भारत में भी शुरु हो गई. इस मामले में दिल्ली क्राइम ब्रांच को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है. फायरिंग की साजिश मामले में एक बदमाश को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
इस मामले में गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लन गैंग के एक खास सदस्य को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है. उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले पहले से ही दर्ज हैं. इस कुख्यात बदमाश का नाम बंधु मान सिंह है. गिरफ्तारी के दौरान एक चाइनीज पिस्टल और कारतूस भी बरामद किया गया है. बंधु मान सिंह गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़ा हुआ है. वह कनाडा में फायरिंग की घटना के बाद भारत आया था. पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है.
कपिल का कैप्स कैफे कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया स्थित सरे में है. फायरिंग के बाद लॉरेंस गैंग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था. उस पोस्ट में लिखा था कि- वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह, आज जो (Kaps Caffe, सरे) में फायरिंग की गई है. उसकी जिम्मेदारी कुलवीर सिद्धू और गोल्डी ढिल्लों लेते हैं. हमारी आम जनता से किसी तरह की कोई दुश्मनी नहीं है. हाल ही में, कपिल शर्मा ने इस कैफे पर फायरिंग की घटना पर अपनी चुप्पी तोड़ी थी. उन्होंने कहा था कि “जितनी बार फायरिंग हुई उतनी बार ओपनिंग भी हुई है. उन्होंने आगे कहा था कि भारत में कभी भी किसी तरह का कोई डर नहीं लगा है. मैं मुंबई और भारत में कभी असुरक्षित महसूस नहीं करता हैं.“
टीओआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, टेलीविजन, फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट, लाइव शो और प्रोडक्शन से आय के कई स्रोतों के साथ, कपिल शर्मा की कुल संपत्ति 2025 में लगभग ₹300 करोड़ होने का अनुमान है, जो उन्हें भारत का सबसे अमीर कॉमेडियन बनाता है. आपको पसंद आ सकते हैं.
2 अप्रैल 1981 को जन्मे कपिल ने 2007 में द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज जीतकर अपने करियर की शुरुआत की. तब से, उन्होंने भारत के कुछ सबसे बड़े कॉमेडी शो जैसे कॉमेडी नाइट्स विद कपिल, फैमिली टाइम विद कपिल, द कपिल शर्मा शो और हाल ही में लॉन्च हुए द ग्रेट इंडियन कपिल शो को होस्ट और प्रोड्यूस किया है. कपिल ने किस किस को प्यार करूं (2015), फिरंगी (2017) और ज़्विगाटो (2023) जैसी फिल्मों में भी काम किया है. कपिल शर्मा एक बार फिर किस किस को प्यार करूं 2 को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं.
Bihar firecracker accident: बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के अलमापुर गांव में…
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ 2026 का व्रत 29 अक्टूबर, गुरुवार को रखा जाएगा. पूजा…
Haryana Electricity Strike: हरियाणा में काफी समय से बिजली कर्मचारी हड़ताल पर थे, जो अब…
Tiger shroff firing case: टाइगर श्रॉफ से जुड़े मुंबई फायरिंग मामले में सोनीपत से गिरफ्तार…
Gurugram Electricity Issue: गुरुग्राम के कई इलाकों में मंगलवार रात से बिजली आपूर्ति बाधित हुई.…
Amit Mishra on Virat Kohli: पूर्व स्पिनर अमित मिश्रा का दावा है कि अनिल कुंबले…