Hindi News / Indianews / Congress Gets A Big Setback Arvinder Singh Lovely Resigns From The Post Of President And Joins Bjp

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस को लगा बड़ा झटका,अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे अरविंदर सिंह लवली भाजपा में शामिल-Indianews

India News (इंडिया न्यूज),  Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका लगा है। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे अरविंदर सिंह लवली भाजपा में शामिल हो गए हैं। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, दिल्ली भाजपा प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े की […]

BY: Shanu kumari • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज),  Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका लगा है। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे अरविंदर सिंह लवली भाजपा में शामिल हो गए हैं। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, दिल्ली भाजपा प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली है।

कांग्रेस अध्यक्ष को लिखा था पत्र

बता दें कि लवली के साथ कांग्रेस के पूर्व विधायक राज कुमार चौहान, नसीब सिंह, नीरज बसोया और पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित मलिक भी राष्ट्रीय राजधानी में भगवा पार्टी के मुख्यालय में भाजपा में शामिल हुए। हालांकि उन्होंने प्रमुख पद से इस्तीफा देते हुए कहा था कि वो किसी भी पार्टी में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने पार्टी छोड़ने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष को पत्र लिख कर उत्तर पूर्वी दिल्ली से पार्टी के उम्मीदवार कन्हैया कुमार और उत्तर पश्चिम दिल्ली से उम्मीदवार उदित राज को टिकट देने पर आलोचना की थी। उन्होंने कहा कि दोनों ही दिल्ली कांग्रेस और पार्टी की नीतियों से बिल्कुल अनजान हैं।

मराठी गया तेल लगाने…. भाषा विवाद के बीच अब महाराष्ट्र में नया विवाद गरमाया, MNS ने छेड़ दी नई जंग

Arvinder Singh Lovely

इंडि गठबंधन का बंटवारा

सीट बंटवारे के समझौते के तहत, आप चार सीटों – दक्षिण दिल्ली, नई दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली  पर चुनाव लड़ेगी। वहीं कांग्रेस तीन सीटों – उत्तर-पश्चिम दिल्ली, उत्तर-पूर्व दिल्ली और चांदनी चौक पर चुनाव लड़ेगी। दिल्ली की सात सीटों पर 25 मई को लोकसभा चुनाव होंगे।

 

Tags:

Arvinder Singh LovelyDelhi lok sabha electionsIndia newslok sabha election 2024इंडिया न्यूज
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue