<
Categories: देश

Shivraj Patil Passes Away: नहीं रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और चर्चित गृहमंत्री शिवराज पाटिल, 91 साल की उम्र में हुआ निधन

Shivraj Patil Passes Away: पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल चाकुरकर का शुक्रवार सुबह लातुर जिले में निधन हो गया. वह काफी लंबे समय से बीमार थे और उनका घर पर ही इलाज चल रहा था.

Shivraj Patil Passes Away: कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार और देश के पूर्व गृहमंत्री शिवराज पाटिल चाकुरकर का शुक्रवार (12 दिसंबर, 2025) को निधन हो गया. लंबी बीमारी के बाद 91 वर्षीय शिवराज पाटिल ने लातुर में शुक्रवार सुबह अपने घर देववर में अंतिम सांस ली. शुक्रवार को लातूर में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. दिग्गज नेता के निधन पर कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने दुख जताया है और सोशल मीडिया के जरिये श्रद्धांजलि दी है.

7 बार तातुर से जीते थे लोकसभा चुनाव

शिवराज पाटिल लातूर के चाकुर के रहने वाले थे. उन्होंने महाराष्ट्र से दिल्ली तक का सफर बेहद शानदार तरीके से किया. कांग्रेस द्वारा दी गई हर जिम्मेदारी को उन्होंने बखूबी निभाया. कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार शिवराज पाटिल महाराष्ट्र की लातूर लोकसभा क्षेत्र से सात बार जीते थे. यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है. 2004 लोकसभा में कांग्रेस ने केंद्र में वापसी की तो हारने के बावजूद कांग्रेस ने उन्हें राज्यसभा भेजा. इसके बाद गृह मंत्री का पद और केंद्रीय जिम्मेदारियां दीं. वह लगातार सक्रिय रहे और अपनी जिम्मेदारियां निभाते रहे.

1980 में पहली बार जीते थे लोकसभा चुनाव

भारतीय राजनीति में खास मुकाम हासिल करने वाले शिवराज पाटिल ने उस्मानिया यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएशन की. इसके बाद मुंबई यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई की. मुंबई यूनिर्वसिटी में पढ़ाई के दौरान ही राजनीति में रुचि जागी. शिवराज पाटिल ने पहला लोकसभा चुनाव लातूर से 1980 में लड़ा और पहली ही बार में जीत हासिल की. इसके बाद वह लगातार यानी 1999 तक 7 चुनाव जीतकर लोकसभा में पहुंचे. 

इंदिरा से मनमोहन तक का निभाया साथ

बहुत कम लोग जानते होंगे कि देश और विदेश में कई पार्लियामेंट्री कॉन्फ्रेंस में भारत को लीड किया था. अपनी राजनीतिक समझ और काबिलियत के दम पर वह इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की सरकार में महत्वपूर्ण विभागों में रहे और ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी संभाली. उनके कद का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वह 1991 से 1996 तक यानी 5 वर्ष तक लोकसभा के स्पीकर भी रहे. 

2008 के मुंबई टेररिस्ट अटैक के बाद दिया इस्तीफा

नवंबर, 2008 में मुंबई हमला हुआ. इस दौरान वह गृहमंत्री थे. 2008 के मुंबई टेररिस्ट अटैक के बाद उन्होंने इस दौरान सुरक्षा में हुई चूक की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपना इस्तीफा दे दिया था. इस दौरान उन पर कई बार कपड़े बदलने के भी आरोप लगा. विपक्ष ने आरोप लगाया कि जब मुंबई हमले के दौरान पुलिस और सुरक्षा जवानों की कार्रवाई चल रही थी. इस दौरान शिवराज पाटिल बार-बार कपड़े बदलने में मशगूल रहे. इसकी तस्वीरें और वीडियो टीवी चैनलों पर दिए गए, जिसके बाद नैतिक दबाव के चलते उन्हें इस्तीफा देना पड़ा.

यह भी पढ़ें:  Tej Pratap Yadav: लालू यादव के बेटे तेज प्रताप के दावे से सनसनी, अब कर दिया भूत देखने का दावा; वीडियो हुआ वायरल

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

RCB Chairman: कभी राजस्थान ने स्क्वॉड से बाहर किया, आज बन बैठा विराट कोहली का मालिक, पूरी टीम ही खरीद ली

RCB New Chairman: बिरला ग्रुप समेत अन्य बड़े ग्रुप्स ने मिलकर आरसीबी की टीम को…

Last Updated: March 25, 2026 14:17:41 IST

Tata Sierra Petrol Or Diesel: Tata Sierra खरीदने वाले अलर्ट! माइलेज का RTI से खुलासा, जबरदस्त डिमांड?

Tata Sierra Petrol Or Diesel: टाटा मोटर्स ने नवंबर 2025 में नई Sierra SUV लॉन्च…

Last Updated: March 25, 2026 13:44:16 IST

MP News: गैस सिलेंडर लेने लाइन में थे लगे लोग, अचानक मधुमक्खियों ने बोल दिया धावा, वीडियो वायरल

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के नौरोजाबाद में दर्जनों लोग सिलेंडर लेने के लिए लाइन…

Last Updated: March 25, 2026 13:41:09 IST

ग्रीन पार्क के हरीश राणा की ‘अमर’ दास्तान, 13 साल बिस्तर पर रहने के बाद भी जाते-जाते दान कर संवार गए 3 ज़िंदगियां!

दिल्ली के ग्रीन पार्क निवासी हरीश राणा का बुधवार को भावपूर्ण अंतिम संस्कार किया गया,…

Last Updated: March 25, 2026 14:26:37 IST

MP Board 5th, 8th Result 2026 DECLARED: एमपी बोर्ड MPBSE 5वीं, 8वीं रिजल्ट rskmp.in पर जारी, यहां से करें चेक

MPBSE MP Board 5th, 8th Result 2026 DECLARED: मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं…

Last Updated: March 25, 2026 13:28:57 IST

Ashok Kharat Viral Video: 19 मिनट 34 सेकेंड के बाद अशोक खरात का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, महिला के सामने गंदी हरकत

Ashok Kharat Viral Video: नाशिक के रहने वाले और खुद को ज्योतिषी बताने वाले अशोक…

Last Updated: March 25, 2026 13:28:51 IST