<

Debit Card धारकों को मिलता है 10 लाख रुपये तक का मुफ्त बीमा, जानें कैसे कर सकते हैं क्लेम

अगर आप भी डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं और इस सुविधा के बारे में नहीं जानते हैं तो इस लेख को जरूर पढ़ें. इस लेख में हम आपको डेबिट कार्ड के साथ मिलने वाले फ्री बीमा कवर के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे. चलिए जानते हैं इस बारे में.

Debit Card free insurance: डेबिट कार्ड का इस्तेमाल हममें से ज्यादातर लोग करते हैं. डेबिट कार्ड हमारी रोजमर्रा के जीवन को आसान बनाने का एक डिजिटल जरिया है. जिसके जरिए हम किसी सामान को खरीदते समय बिना कैश के पेमेंट कर सकते हैं. लेकिन, जब आप किसी बैंक से डेबिट कार्ड इशु कराते हैं तो ऐसे में आपको एक मुफ्त बीमा कवर भी दिया जाता है. लेकिन, हममें से अधिकांश लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होती है.

अगर आप भी डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं और इस सुविधा के बारे में नहीं जानते हैं तो इस लेख को जरूर पढ़ें. इस लेख में हम आपको डेबिट कार्ड के साथ मिलने वाले फ्री बीमा कवर के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे. चलिए जानते हैं इस बारे में. 

डेबिट कार्ड के साथ मिलता है 10 लाख का बीमा

ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं कि जब हम बैंक से ATM बनवाते हैं तो एटीएम कार्ड एक्टिव होने के साथ ही आप फ्री इंश्योरेंस (Free Insurance) के पात्र हो जाते हैं. इस एटीएम कार्ड के तहत आपको 50000 रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक का फ्री इंश्योरेंस कवर मिलता है. यह एक दुर्घटना यानि एक्सीडेंशियल किस्क कवर है, जिसका क्लेम किसी भी रोड एक्सीडेंट या हवाई दुर्घटना के बाद किया जा सकता है. हालांकि, हर बैंक आपको एटीएम लेने पर यह सुविधा नहीं देती है. 

कौन से बैंक देते हैं फ्री इंश्योरेंस 

फ्री इंश्योरेंस आपको हर बैंक द्वारा नहीं बल्कि कुछ चुनिंदा बैंकों में ही मिलता है. अगर आप SBI, HDFC, ICICI, DBS बैंक, कोटक महिंद्रा आदि जैसे बैंकों से एटीएम कार्ड लेते हैं तो ऐसे में आपको फ्री इंश्योरेंस मिलता है. वहीं. इंश्योरेंस की राशि आपके कार्ड की कैटेगरी पर निर्भर करती है. अर आपका डेबिट कार्ड Platinum, या Classic है तो उसपर अलग राशि है और वीजा या रुपे कार्ड पर अलग इंश्योरेंस राशि रखी गई है. 

कैसे ले सकते हैं योजना का लाभ

डेबिट कार्ड पर मिलने वाले मुफ्त बीमा के लिए आपको कुछ शर्तें पूरी करनी पड़ती है. अधिकांश बैंक यह शर्त लागू करते हैं कि दुर्घटना से पहले एक तय सीमा के अंदर कार्ड से लेनदेन किया गया होना चाहिए. अगर आपने अपने डेबिट कार्ड से लंबे समय से कोई लेन-देन नहीं किया है तो ऐसे में आपको क्लेम लेने में कठिनाई हो सकती है.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Vastu Tips: क्या आपने भी इस दिशा में रखा है गंगाजल? जान लें सही नियम वरना बढ़ सकता है वास्तु दोष!

Vastu Upay For Positive Energy: गंगाजल का सही ढंग से इस्तेमाल आपके जीवन में बड़ा…

Last Updated: April 8, 2026 16:20:37 IST

1 करोड़ के निवेश पर 16 करोड़ का रिटर्न, मार्केट के हिसाब से वैभव सूर्यवंशी से हो रहा कितना मुनाफा?

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल में वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से जमकर रन बन रहे हैं. उन्होंने…

Last Updated: April 8, 2026 16:06:53 IST

रूस से भर-भर कर भारत लाई गई लाशें? यूक्रेन जंग में कितने हिंदुस्तानियों की मौत; हैरान करने वाले हैं आंकड़े

Russia Ukraine War:दिसंबर 2025 में विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने एक सवाल के…

Last Updated: April 8, 2026 16:03:06 IST

डॉक्टर का सनसनीखेज खुलासा, अस्पताल का बिल बढ़ाने के लिए मरीजों को जबरन ICU में रोकते थे, इस्तीफा देकर खोली पोल!

एक युवा डॉक्टर का आरोप है कि उनकी महिला बॉस द्वारा उन पर दबाव बनाया…

Last Updated: April 8, 2026 15:51:07 IST

TS Inter Result 2026 Date: तेलंगाना बोर्ड इंटर रिजल्ट tgbie.in पर जल्द करेगा जारी, ऐसे फटाफट कर पाएंगे चेक

TS Inter TSBIE Result 2026 Date: तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (TSBIE) जल्द ही 1st,…

Last Updated: April 8, 2026 15:36:21 IST

21 मैच खेलकर IPL करियर खत्म, बिजनेस में आजमाया हाथ, कहां है SRH को चैंपियन बनाने वाला धाकड़ ऑलराउंडर

सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए बेन कटिंग ने 2016 के फाइनल में मात्र…

Last Updated: April 8, 2026 15:34:33 IST