Train-Flight Delay: कोहरे की वजह से रेल और हवाई यातायात प्रभावित होना शुरू हो गया है. दिल्ली से देश के अलग-अलग हिस्सों में जाने वाली ट्रेनें देरी से चल रही हैं.
Train Flight Delay
Train-Flight Delay: कोहरे की वजह से ट्रेनों के चलने पर अभी भी असर पड़ रहा है. अलग-अलग राज्यों से दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर आने वाली ट्रेनें देरी से पहुंच रही हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है. आज 80 से ज्यादा ट्रेनें देरी से चल रही है. तकरीबन 30 मिनट्स से लेकर 4 घंटे से ज्यादा देरी से चल रही है, वहीं, 2 रेलगाड़ियां 8 घंटे से ज्यादा लेटलतीफ़ है जिनके रूट में बदलाव किया गया है.
लगातार देरी और सुरक्षा खतरों को देखते हुए, इंडियन रेलवे ने एक बड़ा कदम उठाया है. पैसेंजर की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए, रेलवे ने अगले तीन महीनों के लिए देश भर के कई खास रूट पर 24 ट्रेनों को कैंसिल करने का फैसला किया है. अगर आप आने वाले दिनों में ट्रेन से यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं, तो यह देखने के लिए लिस्ट ज़रूर देखें कि आपकी ट्रेन भी इसमें शामिल है या नहीं.
ये कैंसिल ट्रेनें सिर्फ कुछ शहरों तक ही सीमित नहीं रहेंगी; इनका असर दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और असम जैसे बड़े राज्यों के लाखों पैसेंजर पर पड़ेगा. रेलवे के मुताबिक, 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक अलग-अलग रूट पर 24 ट्रेनें पूरी तरह से बंद रहेंगी.
इसका मतलब है कि पूरे सर्दियों के पीक सीज़न में इन रूट पर सीधी ट्रेन सर्विस उपलब्ध नहीं होगी. इसलिए, अगर आप इस दौरान यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो टिकट बुक करने से पहले IRCTC या रेलवे इंक्वायरी पर लेटेस्ट अपडेट ज़रूर देखें. ताकि आखिरी समय में रूट या ट्रेन बदलने की मजबूरी न हो.
Firing on Tiger Shroff: मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की BMW कार पर…
Kanya Pujan 2026: शारदीय नवरात्र 2026 में महाष्टमी और महानवमी 19 अक्टूबर, सोमवार को मनाई…
Lawrence Bishnoi gang audio: मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद एक ऑडियो…
Omar Abdullah marriage: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की इंग्लैंड में शादी होने का…
Tiger Shroff firing: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर रविवार शाम मुंबई के जुहू…
Punjab road accident: पंजाब के संगरूर जिले में लहरागागा-जाखल रोड पर तेज रफ्तार कार ने…