<
Categories: विदेश

कराची मॉल अग्निकांड: एक ही दुकान से 30 शव बरामद, मौत का आंकड़ा 60 के पार

Karachi mall fire: कराची के भीषण आग में अब तक 61 शवों को बरामद किया जा चुका है. इसमें बीच मंजिल पर मौजूद बई क्रॉकरी दुकान से 30 शव बरामद हुए हैं. अभी भी 73 लोगों के लापता होने की सूचना

Karachi mall fire: पाकिस्तान के वित्तीय केंद्र कराची में स्थित गुल प्लाजा शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग ने 60 से ज्यादा जानें ले ली है. इस हादसे ने बहुमंजिला व्यावसायिक भवन को गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया है. जिसमें अब सामान्य प्रवेश के लिए असुरक्षित घोषित कर दी गई है. रिपोर्ट के मुताबिक मौल के बीच वाली मंजिल पर स्थित दुबई क्रॉकरी नाम के दुकान से 30 अवशेष मिल चुके हैं और इस आग में मरने वालों की संख्या 61 हो गई है.

आग कब लगी

आग 17 जनवरी की रात को लगभग 10 बजे लगी और आग को बुझाने में करीब 34-36 घंटे का समय लग गया. इतना सब करने के बाद आग का मलबा हटाने और लापता लोगों की तलाश अभी भी जारी है.

एक ही दुकान से 30 शव बरामद

मौल के बीच वाली मंजिल पर स्थित दुबई क्रॉकरी नाम के दुकान से 30 अवशेष मिल चुके हैं और इसी के साथ मरने वालों की कुल संख्या 61 हो चुकी है, हांलाकि वहां के उप महानिरीक्षक सैयद असद रजा ने बताया की डीएनए रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही अंतिम आंकड़े की पुष्टी की जा सकती है.

दुकान के अंदर कई लोग थे मौजूद

आगे उन्होंने बताया कि लापता लोगों के परिवार वालों ने पहले ही संकेत दिया था कि आग के दौरान दुकान के अंदर कई लोग मौजूद हो सकते हैं. रजा ने आगे बताते हुए कहा की पीड़ितों के लास्ट कॉन्टैक्ट के अनुसार, उनको विश्वास था की वे सेफ हैं और आग पर काबू पा लिया जाएगा, लेकिन इंतजार कर कर के दम घूट जाने से उन्होंने अपनी जान गंवा दी.

Recent Posts

Kanya Pujan 2026: अष्टमी-नवमी पर कब करें कन्या पूजन? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और हवन का तरीका

Kanya Pujan 2026: शारदीय नवरात्र 2026 में महाष्टमी और महानवमी 19 अक्टूबर, सोमवार को मनाई…

Last Updated: October 18, 2026 22:38:25 IST

Lawrence Bishnoi gang audio: टाइगर श्रॉफ पर लॉरेंस बिश्नोई ने क्यों किया हमला? ऑडियो में खुली वजह, सलमान खान को भी धमकी

Lawrence Bishnoi gang audio: मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद एक ऑडियो…

Last Updated: October 18, 2026 21:53:56 IST

Omar Abdullah marriage: इंग्लैंड में शादी करने वाले हैं उमर अब्दुल्ला? निधि राजदान को लेकर चर्चा, 40 मेहमानों का दावा

Omar Abdullah marriage: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की इंग्लैंड में शादी होने का…

Last Updated: October 18, 2026 21:23:19 IST

Tiger Shroff firing: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाल-बाल बचे अभिनेता, CM फडणवीस सख्त, जांच में जुटीं 12 टीमें

Tiger Shroff firing: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर रविवार शाम मुंबई के जुहू…

Last Updated: October 18, 2026 20:45:00 IST

Punjab road accident: सड़क पर काम कर रहे थे 23 मजदूर, तभी काल बनकर दौड़ी कार, पंजाब में 8 की मौत

Punjab road accident: पंजाब के संगरूर जिले में लहरागागा-जाखल रोड पर तेज रफ्तार कार ने…

Last Updated: October 18, 2026 19:14:12 IST