Live TV
Search
Home > देश > केजरीवाल के दावे पर दिल्ली पुलिस ने दी प्रतिक्रिया, कहा- विरोध प्रदर्शन के खिलाफ कार्रवाई करने की कोई योजना नहीं है

केजरीवाल के दावे पर दिल्ली पुलिस ने दी प्रतिक्रिया, कहा- विरोध प्रदर्शन के खिलाफ कार्रवाई करने की कोई योजना नहीं है

Delhi Jantar Mantar Protest: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दावों पर दिल्ली पुलिस की प्रतिक्रिया सामने आई है. जिसमें कहा गया है कि आज रात विरोध-प्रदर्शनों के खिलाफ कोई कार्रवाई करने की योजना नहीं है.

Written By:
Last Updated: July 23, 2026 23:20:25 IST

Mobile Ads 1x1

Delhi Police: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज यानी गुरुवार (23 जुलाई, 2026) को सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से सरकार पर गंभीर आरोप लगाए. जिसमें उन्होंने लिखा कि आज शाम 6:30 बजे तक कनॉट प्लेस की सभी दुकानें बंद करने के आदेश दिए गए हैं. भारी सुरक्षा बल तैनात है और कई एम्बुलेंस मौजूद हैं. क्या मोदी सरकार आज जंतर-मंतर पर अपने ही बच्चों पर फिर से बेरहमी से हमला करेगी?

केजरीवाल का यह पोस्ट छात्रों और युवाओं के विरोध-प्रदर्शनों के बीच आया है. प्रदर्शनकारी नीट पेपर लीक मामले में कार्रवाई, शिक्षा प्रणाली में सुधार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.

दिल्ली पुलिस ने क्या कहा?

हालांकि, दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल की आशंकाओं को पूरी तरह से खारिज कर दिया. पुलिस के एक प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि आज रात चल रहे विरोध-प्रदर्शनों के खिलाफ कोई कार्रवाई करने की योजना नहीं है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बिना पुष्टि वाली या गुमराह करने वाली जानकारी न फैलाएं. विरोध-प्रदर्शनों को देखते हुए कनॉट प्लेस और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

यह भी पढ़ें –  नेपाल जाना अब होगा और आसान! तैयार हो रहा 4-लेन हाईवे, यूपी-बिहार वालों को भी मिलेगा फायदा

बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात

बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी, रैपिड एक्शन फोर्स और अन्य सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं. कुछ दुकानदारों को शाम 6:30 बजे तक अपनी दुकानें बंद करने का निर्देश दिया गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

विपक्षी पार्टियों ने क्या कहा?

विपक्षी पार्टियों ने इन सभी घटनाओं को छात्रों को दबाने की एक चाल बताया है. वहीं, इस पूरे मामले पर बीजेपी नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई है. जिसमें उन्होंने कहा कि सीजेपी द्वारा किया जा रहा विरोध प्रदर्शन असल में छात्रों का आंदोलन नहीं है, बल्कि विपक्ष की ओर से राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने की कोशिश है. दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से सीजेपी काफी उग्र प्रदर्शन कर रही है. जंतर-मंतर पर पहले हुए प्रदर्शनों के दौरान पुलिस के साथ झड़प और लाठीचार्ज की घटनाएं हुई हैं, जिसके चलते सुरक्षा एजेंसियां ​​हाई अलर्ट पर हैं.

फिलहाल हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं. छात्र संगठन बड़े आंदोलन की धमकी दे रहे हैं, जबकि प्रशासन का कहना है कि वह कानून-व्यवस्था बनाए रखने का काम कर रहा है.

यह भी पढ़ें – ‘मेरे हाथ कांप रहे हैं…’: पुलिस हिरासत में ली गईं धुरंधर फेम आयशा खान, 3 घंटे बाद रिहा होकर क्या बोलीं?

MORE NEWS