<
Categories: देश

Delhi Metro Advisory: जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शन को लेकर शुक्रवार को 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद, यहां देखें- पूरी लिस्ट

Delhi Metro Advisory: दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो ने शुक्रवार (24 जुलाई, 2026) को 17 मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने की सूचना जारी की है.

Delhi Metro Advisory: दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने शुक्रवार के लिए एक एडवाइजरी जारी की है. दिल्ली मेट्रो ने घोषणा की है कि 24 जुलाई (शुक्रवार) को सुबह 7:30 बजे से 17 मेट्रो स्टेशन यात्रियों के लिए बंद रहेंगे. यह व्यवस्था अगले आदेश तक लागू रहेगी.

बंद होने वाले स्टेशनों में लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, ITO, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम और झंडेवालान शामिल हैं.

इंटरचेंज की सुविधा रहेगी जारी

हालांकि, बंद रहने के दौरान कुछ खास स्टेशनों पर यात्रियों के लिए इंटरचेंज की सुविधा (लाइन बदलने की सुविधा) उपलब्ध रहेगी. यात्री राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशनों पर मेट्रो लाइन बदल सकेंगे. DMRC ने यात्रियों से अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की अपील की है.

यह भी पढ़ें – केजरीवाल के दावे पर दिल्ली पुलिस ने दी प्रतिक्रिया, कहा- विरोध प्रदर्शन के खिलाफ कार्रवाई करने की कोई योजना नहीं है

यात्रियों को दी गई ये सलाह

मेट्रो प्रशासन ने सभी यात्रियों को सलाह दी है कि वे इस दौरान मेट्रो के बजाय बस, ऑटो या परिवहन के अन्य वैकल्पिक साधनों का इस्तेमाल करें. इस बंदी की वजह CJP का विरोध प्रदर्शन बताया गया है. यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे DMRC की आधिकारिक वेबसाइट, ऐप या सोशल मीडिया हैंडल पर अपडेट देखते रहें.

कौन-कौन से मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद?

  1. लोक कल्याण मार्ग
  2. राजीव चौक
  3. पटेल चौक
  4. रामकृष्ण आश्रम मार्ग
  5. बाराखंभा रोड
  6. सुप्रीम कोर्ट
  7. सेवा तीर्थ
  8. जनपथ
  9. मंडी हाउस
  10. सेंट्रल सेक्रेटेरिएट
  11. ITO
  12. दिल्ली गेट
  13. इंद्रप्रस्थ
  14. खान मार्केट
  15. जोर बाग
  16. शिवाजी स्टेडियम
  17. झंडेवालान

यह भी पढ़ें – सोनम बस हो गया…सलमान खान ने छात्रों से धरना समाप्त कर जाने की अपील की, कहा- पीएम मोदी करेंगे सख्त कार्रवाई

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

Kal ka Rashifal 14 अक्टूबर 2026, बुधवार: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Kal Ka Rashifal 14 October 2026: जानें बुधवार का दैनिक राशिफल. मेष, वृषभ, मिथुन से…

Last Updated: October 13, 2026 15:54:10 IST

France Cyber Attack: हैकर्स ने सुपरमार्केट के फ्रिज का तापमान 50°C तक बढ़ाया, खराब हुआ खाना

French supermarket hacked: फ्रांस के सुपरमार्केट पर एक बड़ा साइबर हमला हुआ है, जिसमें हैकर्स…

Last Updated: October 13, 2026 15:47:08 IST

‘मेरे करीबियों ने…’ सगाई तोड़ने के बाद फिर पृथ्वी शॉ और आकृति का हुआ पैचअप, बताई ब्रेकअप की वजह

आकृति अग्रवाल और भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने अपनी सगाई तोड़ने के बाद सुलह कर…

Last Updated: October 13, 2026 15:37:51 IST

Haryana Police Transfer List 2026: हरियाणा पुलिस में बड़ा फेरबदल, 35 अफसरों का तबादला, Navdeep Virk को नई जिम्मेदारी

Haryana Police Transfer List 2026: हरियाणा में 13 IPS और 22 HPS समेत 35 पुलिस…

Last Updated: October 13, 2026 15:08:57 IST

Virat Kohli Joins LinkedIn: विराट कोहली का पहला पोस्ट वायरल, निवेश और बिजनेस को लेकर खोला अपना प्लान

Virat Kohli on LinkedIn: विराट कोहली के पहले लिंक्डइन पोस्ट की चर्चा तेज. जानें उनके…

Last Updated: October 13, 2026 14:46:35 IST

UPI MDR Charge: दिवाली तक टला UPI पेमेंट पर चार्ज, सरकार ने इस वजह से लिया फैसला

UPI MDR Charge: नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया (NPCI) ने त्योहारों के मौसम को देखते…

Last Updated: October 13, 2026 14:03:27 IST