Delhi Metro: दिल्ली में चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चल रहे विरोध के बीच, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने एक बड़ा फैसला लिया है. सुरक्षा कारणों से, 12 अक्टूबर 2026 को सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक दिल्ली के छह बड़े मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों की एंट्री और एग्जिट पर रोक रहेगी. हालांकि, इन स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा हमेशा की तरह उपलब्ध रहेगी.
DMRC ने एक सर्विस अपडेट जारी कर यात्रियों को इसकी जानकारी दी है. इसलिए, सोमवार को इन स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्री रास्ते में किसी भी परेशानी से बचने के लिए घर से निकलने से पहले अपनी यात्रा की योजना बना लें.
इन छह मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट बंद
दिल्ली मेट्रो की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, सुरक्षा कारणों से छह स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट बंद रहेंगे.
- पटेल चौक
- जनपथ
- राजीव चौक
- मंडी हाउस
- सेंट्रल सेक्रेटेरिएट
- बाराखंभा
यह व्यवस्था इन सभी स्टेशनों पर 12 अक्टूबर को सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक लागू रहेगी. इस दौरान, यात्री इन स्टेशनों से मेट्रो में चढ़ या उतर नहीं पाएंगे. इंटरचेंज की सुविधा जारी रहेगी हालांकि, यात्रियों के लिए राहत की बात यह है कि सभी मेट्रो स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी. इसका मतलब है कि यात्री एक मेट्रो लाइन से दूसरी लाइन पर जाने के लिए इन स्टेशनों का इस्तेमाल कर सकेंगे. हालांकि, एंट्री और एग्जिट पर लगी पाबंदियों के बारे में पता होना ज़रूरी है.
Service Update Due to security reasons, the entry and exit at the following metro stations will remain closed from 06:00 AM till 04:00 PM on 12th October, 2026. Further the situation will be reviewed by the security agencies and necessary updates will be shared accordingly. However, interchange facility will remain available at all the concerned metro stations. 1. Patel Chowk 2. Janpath 3. Rajiv Chowk 4. Mandi House 5. Central Secretariat 6. Barakhamba Road
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) October 11, 2026
क्यों उठाया गया या कदम?
DMRC के मुताबिक, सिक्योरिटी एजेंसियां स्थिति का रिव्यू करेंगी और ज़रूरत के हिसाब से आगे के अपडेट शेयर करेंगी. इसलिए, यात्रियों को स्टेशन खुलने या पाबंदियों में बदलाव के बारे में ऑफिशियल जानकारी पर नज़र रखनी चाहिए. दिल्ली में चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच सिक्योरिटी पक्का करने के लिए यह कदम उठाया गया है. यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी मंज़िल तक पहुंचने के लिए दूसरे मेट्रो स्टेशनों या दूसरे रास्तों के बारे में पहले से जानकारी ले लें.