होम / दिल्ली नगर निगम ने डेंगू की रोकथाम के लिए टीम का किया गठन

दिल्ली नगर निगम ने डेंगू की रोकथाम के लिए टीम का किया गठन

Umesh Kumar Sharma • LAST UPDATED : September 28, 2022, 7:22 pm IST

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली, (Delhi Municipal Corporation) : दिल्ली नगर निगम ने डेंगू की रोकथाम के लिए एक टीम का गठन किया है। यह टीम निगमायुक्त की निगरानी में की गई है। इसके साथ ही मच्छरों के प्रजनन संबंधी शिकायत दर्ज कराने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।

मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए उपाय करने का किया गया आग्रह

डेंगू की रोकथाम के लिए निगम ने दिल्ली विश्वविद्यालय, डीडीए, सीपीडब्लयूडी, दिल्ली पुलिस सहित केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार के कार्यालयों में पत्र लिखकर मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए उपाय करने का आग्रह किया है। इस मामले में निगमायुक्त ज्ञानेश भारती ने बताया कि हालांकि दिल्ली नगर निगम ने अपने स्तर पर मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए रिस्पॉन्स टीम का गठन किया है। लेकिन यह नाकाफी है। इसमें सभी की सहयोग की जरूरत है। निगम राजधानी के सभी रामलीला स्थलों पर फॉगिग करा रही है।

12 जोन में अब तक मच्छरों का प्रजनन पाए जाने पर 91462 जारी किए गए हैं कानूनी नोटिस

निगम अधिकारियों ने बताया कि निगम के 12 जोन में अब तक मच्छरों का प्रजनन पाए जाने पर 91462 कानूनी नोटिस जारी किए गए हैं और 33226 चालान किए जा चुके हैं। इसके अलावा निगम ने 12659 भवन मालिकों से करीब 30 लाख 68 हजार रुपये जुमार्ना वसूला है। इसके बावजूद इस समस्या से निजात पाने के लिए यथा संभव प्रयास किय जा रहा है।

गौरतलब है कि मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए निगम ने हेल्पलाइन नंबर 9560889714 – मध्य जोन, 7827505635 – दक्षिण जोन और 9811287479 – रोहिणी जोन के लिए जारी किए हैं ताकि इसकी शिकायत मिलते ही यथाशीघ्र कार्रवाई की जा सकें।

सुप्रीम कोर्ट में नोटबंदी के खिलाफ सुनवाई 12 अक्टूबर तक स्थगित

ये भी पढ़ें : पीएफआई व इसके 8 सहयोगी संगठन पांच वर्ष के लिए बैन

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Mahadev Betting App Case: Sahil Khan ने गिरफ्तारी से बचने के लिए 4 दिनों में 1800 किलोमीटर की थी यात्रा -Indianews
Supreme Court: झारखंड के पूर्व CM सोरेन को मिल सकती है राहत! अंतरिम जमानत याचिका पर SC ने ED को भेजा नोटिस-Indianews
Richa Chadha ने Heeramandi स्क्रीनिंग से रेखा संग वायरल पल को किया याद, बेबी बंप पर किस वाले किस्से का किया खुलासा -Indianews
Pune: मैनेजर ने सैलरी बढ़ाने से किया इनकार तो युवक कर्मचारी ने उठाया ये कदम, जानकर हो जाएंगे हैरान-Indianews
Karnataka: बेटे प्रज्वल रेवन्ना के विवाद पर कर्नाटक के विधायक का बयान, कहा वीडियो 4-5 साल पुराना- indianews
Sino-Tibet Conflict: चीन-तिब्बत संघर्ष पर पेंपा त्सेरिंग का बयान, कहा- ये समाधान पारस्परिक रूप से लाभकारी होगा-Indianews
रामायण के सेट पर Ranbir Kapoor को लाडली Raha की आती है याद, वैन में जाकर वीडियो कॉल पर करते हैं बात -Indianews
ADVERTISEMENT