Air India Phuket-Delhi Flight: एयर इंडिया ने फुकेट-दिल्ली उड़ान AI2379 के पायलट को बर्खास्त कर दिया है, क्योंकि ड्रग टेस्ट में मनो-सक्रिय पदार्थ पाया गया था. 4 अगस्त को हुई इस घटना के दौरान एयरबस A320 विमान लगभग 300 फीट नीचे गिर गया था.
गांजा पीकर विमान उड़ाने वाले पायलट को एअर इंडिया ने नौकरी से किया बर्खास्त
एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली उड़ान के पायलट-इन-कमांड को एयर इंडिया ने बर्खास्त कर दिया है, क्योंकि जांच में पता चला था कि पायलट ने फ्लाइट चलाने से पहले गांजा फूंका था. यह कार्रवाई तब की गई जब जांच में पुष्टि के लिए किए गए ड्रग टेस्ट के नतीजे सामने आए.
एयर इंडिया के नवीनतम घटनाक्रम में, कंपनी ने फुकेट-दिल्ली उड़ान के पायलट-इन-कमांड को ड्रग टेस्ट में फेल होने के कारण बर्खास्त कर दिया है. यह टेस्ट साइकोएक्टिव पदार्थ के प्रभाव में पाया गया था. बता दें कि 4 अगस्त को दिल्ली जा रहे एयरबस ए320 विमान लगभग 300 फ़ीट नीचे गिर गया था.
सुरक्षा को एयर इंडिया की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा, “फुकेट-दिल्ली उड़ान के पायलट-इन-कमांड का मनो-सक्रिय पदार्थ के लिए परीक्षण पॉजिटिव आया है. सुरक्षा, फिटनेस या नियामक आवश्यकताओं के उल्लंघन के प्रति एयर इंडिया की जीरो-टॉलरेंस नीति के अनुरूप, पायलट की नौकरी तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है.”
बता दें कि यह घटना फुकेत से दिल्ली जा रही फ्लाइट AI2379 में घटी, जिसमें 300 फीट की ऊंचाई पर विमान का संतुलन बिगड़ गया. दुर्घटनाग्रस्त एयरबस का मॉडल VT-EXO था और इसमें लगभग 137 यात्री और 8 चालक दल के सदस्य सवार थे. इनमें तीन शिशु भी शामिल थे. हालांकि, बाद में विमान स्थिर हो गया और दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग कर ली. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस घटना में 20 यात्री और चार केबिन क्रू सदस्य घायल हुए.
4 अगस्त की घटना के बाद पायलट का प्रारंभिक ड्रग टेस्ट किया गया था. इस दौरान सह-पायलट का टेस्ट नेगेटिव आया. लेकिन मुख्य पायलट के प्रारंभिक टेस्ट की पुष्टि के लिए अतिरिक्त जांच की आवश्यकता थी. बाद में किए गए पुष्टिकरण टेस्ट में मनो-सक्रिय पदार्थ के लिए पॉजिटिव परिणाम आया. एयर इंडिया ने पायलट को तत्काल बर्खास्त करने की अनुशासनात्मक कार्रवाई की है. यह विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AIB) द्वारा उड़ान दुर्घटना की चल रही निरंतर जांच का परिणाम है.
एएआईबी की प्रारंभिक जांच में उड़ान के दौरान कई तकनीकी समस्याओं की ओर इशारा किया गया. विमान के तीनों हाइड्रोलिक सिस्टम में थोड़े समय के लिए दबाव कम हो गया. इसके कारण ऑटोपायलट बंद हो गया. कुछ उड़ान नियंत्रण भी कुछ सेकंड के लिए काम करना बंद कर दिए. सूत्रों के अनुसार, ऑटोपायलट के डिस्कनेक्ट होने के बाद सह-पायलट ने मैन्युअल नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया. बताया जाता है कि इसके तुरंत बाद फ्लाइट कंट्रोल स्टॉल वार्निंग दिखाई दी. कुछ इंडिकेटर स्विच भी कुछ समय के लिए बंद हो गए. जांचकर्ता घटनाक्रम और तकनीकी खराबी के संभावित कारणों की जांच जारी रखे हुए हैं.
Lal Krishna Advani Health News: लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद…
Gujarat Garba: गुजरात में नवरात्र के दौरान गरबा और डांडिया खेलने से पहले IV ड्रिप…
Barnala murder case: पंजाब के बरनाला में चन्ननवाल गांव के पास खेत में चारा काट…
Bihar Crime News: बिहार के रोहतास जिले में पत्नी की हत्या करने वाले पति को…
India vs New Zealand: न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की वनडे टीम का ऐलान कर…
MP Murder: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में हुई करम सिंह हत्या मामले में कोर्ट…