Delhi: दिल्ली के कालकाजी इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने सुसाइड कर लिया. दिल्ली पुलिस के मुताबिक शुक्रवार दोपहर करीब 2:47 बजे एक कॉल आई.
Kalkaji Suicide Case
Kalkaji Suicide Case: दिल्ली के कालकाजी इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने सुसाइड कर लिया. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर करीब 2:47 बजे एक कॉल आई. जानकारी मिली कि अनुराधा कपूर (52) और उनके दो बेटे, आशीष (32) और चैतन्य (27), कालकाजी में एक घर के अंदर लटके हुए मिले.
यह घटना तब सामने आई जब कोर्ट के आदेश पर घर का कब्ज़ा लेने पहुंची एक टीम ने कई बार दरवाज़ा खटखटाया, लेकिन किसी ने जवाब नहीं दिया. डुप्लीकेट चाबी से दरवाज़ा खोलने पर उन्हें तीनों के शव मिले. मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिससे पता चलता है कि परिवार लंबे समय से डिप्रेशन में था.
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. शुरुआती जांच में पता चला है कि परिवार पैसे की तंगी से जूझ रहा था, जिससे डिप्रेशन में था. जिस घर में ये लोग रहते थे, उसे लेकर विवाद था. टीम घर का कब्ज़ा लेने पहुंची तो उन्हें तीनों आदमियों की लाशें फंदे से लटकी हुई मिलीं.
पुलिस ने बताया कि घर अंदर से बंद था. टीम डुप्लीकेट चाबी से घर में घुसी. पहुंचने पर, उन्हें अनुराधा कपूर और उनके दो बेटों, आशीष और चैतन्य की लाशें पंखे से लटकी हुई मिलीं. जांच के दौरान, एक सुसाइड नोट भी मिला, जिससे पता चलता है कि वे डिप्रेशन से जूझ रहे थे. पुलिस ने बताया कि लाशों को पोस्टमार्टम के लिए AIIMS भेज दिया गया है और जांच चल रही है.
Kanpur female boxer death: कानपुर के महाराजपुर में हाईवे किनारे 26 वर्षीय महिला बॉक्सर और…
Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद के लोनी में 15 वर्षीय किशोर पर अपने 58 वर्षीय पिता…
Gautam Buddha Nagar Crime: पुलिस के अनुसार, कुछ समय पहले अनिल जेल में बंद था.…
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने केन्दुझर में स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और…
Mumbai local train fight: मुंबई की चर्चगेट-विरार लोकल ट्रेन में यात्रियों के बीच मारपीट का…
UP DA Hike: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को…