Dhruv Dutt Sharma: गुरुग्राम पुलिस ने कमर्शियल रियल एस्टेट प्रोजेक्ट 32nd एवेन्यू के फाउंडर, CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर, रियल एस्टेट कारोबारी ध्रुव दत्त शर्मा को गिरफ्तार किया है.
ध्रुव दत्त शर्मा
Dhruv Dutt Sharma: गुरुग्राम पुलिस ने शुक्रवार को गुड़गांव में 32nd एवेन्यू कमर्शियल रियल एस्टेट प्रोजेक्ट बनाने वाली कंपनी के CEO ध्रुव दत्त शर्मा को गिरफ्तार किया. शर्मा की गिरफ्तारी 32nd एवेन्यू कॉम्प्लेक्स में एक प्रॉपर्टी की बिक्री को लेकर एक कंपनी द्वारा दर्ज कराई गई धोखाधड़ी की शिकायत के आधार पर हुई है. ध्रुव शर्मा को शुक्रवार को गुरुग्राम पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW) ने गिरफ्तार किया और एक लोकल कोर्ट में पेश किया. उन्हें छह दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है.
2 जनवरी को दर्ज की गई पहली सूचना रिपोर्ट (FIR) में ट्रॉम वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड ने एक एग्रीमेंट की बात कही गई. जानकारी के मुताबिक, ट्रॉम वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड ने कहा कि शर्मा और उनके साथियों ने सितंबर 2021 में 32nd एवेन्यू बिल्डिंग की पहली मंजिल पर 3,000-स्क्वायर-फुट की कमर्शियल यूनिट के लिए 2.5 करोड़ रुपये में बिक्री का एग्रीमेंट किया था. कंपनी का दावा है कि उसने शर्मा को पैसे दे दिए थे लेकिन उसे प्रॉपर्टी का मालिकाना हक कभी नहीं मिला. पिछले कई दिनों से 32nd Avenue से जुड़े निवेशक और कर्मचारी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. उनका आरोप है कि उन्हें बकाया पेमेंट नहीं मिला है और शर्मा ने कॉल और मैसेज का जवाब देना बंद कर दिया है.
ध्रुव शर्मा 34 साल के युवा और 32nd Avenue के फाउंडर और CEO हैं. यह गुड़गांव के सेक्टर 15 में एक अपस्केल, मिक्स्ड-यूज़ लाइफस्टाइल डेवलपमेंट है, जो अपने यूरोपियन-स्टाइल आर्किटेक्चर, पत्थरों वाले रास्तों और खूबसूरत कैफे के लिए जाना जाता है. शर्मा गोल्फ कोर्स रोड पर सेक्टर 42 में DLF कैमेलियाज़ के रहने वाले हैं. जो देश के सबसे खास और महंगे रिहायशी इलाकों में से एक है. उन्होंने साल 2013 में यूनाइटेड स्टेट्स की बोस्टन यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है. उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, शर्मा के पास एंटरप्रेन्योरशिप, कंप्यूटर साइंस, हॉस्पिटैलिटी में बैचलर ऑफ एप्लाइड साइंस (B.A.Sc.) की डिग्री है.
बोस्टन यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होने के बाद, शर्मा ने 2014 में गेस्टहाउसर शुरू किया, जो वेकेशन रेंटल खोजने और बुक करने का एक पोर्टल था. 2018 में उन्हें रिटेल और ई-कॉमर्स के लिए ‘फोर्ब्स 30 अंडर 30 – एशिया’ लिस्ट में शामिल किया गया था. 2015 से वह 32nd के मैनेजिंग डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह दिल्ली NCR, हैदराबाद और गोवा में कंपनी के रियल एस्टेट पोर्टफोलियो को डेवलप करने और मैनेज करने के लिए ज़िम्मेदार थे.
Chennai Super Kings vs Delhi Capitals: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के स्टार खिलाड़ी संजू सैमसन…
West Bengal Elections 2026: सिलीगुड़ी में एक रोड शो के दौरान, पीएम मोदी ने एक…
Today Weather News 12 April 2026: उत्तर भारत में तेजी से गर्मी बढ़ रही है…
Today Petrol Diesel Price: क्या आज सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? जानें दिल्ली से लेकर मुंबई तक…
Masoom Sharma Viral Video: गायक मासूम शर्मा ने कहा, गुंडा मुझे पीटने आया था. मैंने…
Petrol-Diesel Price UP: पेट्रोल-डीजल के दामों में आज भी उतार चढ़ाव तेजी से जारी है.…