Dhruv Rathee Defamation Case: यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उनके खिलाफ 2018 के मानहानि मामले में साकेत कोर्ट ने फिर समन जारी किया गया है. इस मामले में 17 अक्तूबर को सुनवाई होगी.
ध्रुव राठी
Dhruv Rathee Defamation Case: मशहूर यूट्यूबर ध्रुव राठी एक बार फिर चर्चा में हैं. दिल्ली की साकेत कोर्ट ने उनके खिलाफ चल रहे आपराधिक मानहानि के एक पुराने मामले में नए सिरे से समन जारी करने का आदेश दिया है. यह मामला साल 2018 का है और ध्रुव राठी के चर्चित वीडियो ‘बीजेपी आईटी सेल पार्ट-2’ से जुड़ा हुआ है. शिकायतकर्ता विकास सांक्रित्यायन उर्फ विकास पांडे ने इस वीडियो को लेकर अदालत का दरवाजा खटखटाया था. अब इस मामले में अगली सुनवाई 17 अक्टूबर को होनी है.
अदालत ने 12 अक्टूबर को दिए आदेश में ध्रुव राठी के गुरुग्राम स्थित आवास पर समन भेजने की प्रक्रिया दोबारा शुरू करने की अनुमति दी है. साथ ही शिकायतकर्ता को प्रोसेस सर्वर के साथ जाकर समन की तामील कराने की इजाजत भी दी गई. शिकायतकर्ता के मुताबिक, अब ध्रुव राठी के घर पर समन पहुंचा दिया गया है. इस मामले में अदालत ने दस्ती सेवा की अनुमति दी है, यानी संबंधित पक्ष की मदद से समन सीधे पहुंचाने की प्रक्रिया अपनाई जा सकती है.
शिकायतकर्ता की ओर से इस मामले में आगे आए एडवोकेट सुशांत कुमार ने एक वीडियो के जरिए घटनाक्रम की जानकारी दी. उनके मुताबिक, वह ध्रुव राठी के घर नोटिस देने पहुंचे थे. उन्होंने दावा किया कि यूट्यूबर को फोन किया गया लेकिन उन्होंने नोटिस लेने से इनकार कर दिया. इसके बाद सोसायटी के सुरक्षा गार्ड की मदद से नोटिस घर के बाहर चस्पा किया गया. हालांकि अब तक ध्रुव राठी की तरफ से इस बात की पुष्टि नहीं की गई है.
यह पूरा मामला ध्रुव राठी के बीजेपी आईटी सेल पार्ट-2 नाम के वीडियो से संबंधित है. शिकायतकर्ता विकास पांडे ने आरोप लगाया था कि वीडियो में की गई टिप्पणियों से उनकी मानहानि हुई. इसी आधार पर उन्होंने आपराधिक मानहानि की शिकायत दर्ज कराई थी. बताया जाता है कि मामले में समन पहुंचाने की कोशिशें लंबे समय से चल रही थीं लेकिन 2019 से इस प्रक्रिया में परेशानियां आती रहीं.
ये भी पढ़ें: दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाने पर विवाद, धरने पर अंकिता भंडारी का परिवार, राहुल-प्रियंका ने दिया समर्थन
IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्ट…
Honey Singh: रैपर हनी सिंह मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. साइबर पुलिस ने…
Dushyant Kumar Gautam: दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर विवाद के बीच अंकिता…
Kal Ka Rashifal 15 October 2026: जानें मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल.…
Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…
Union Cabinet Meeting Decisions: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेलवे कर्मचारियों…