<
Categories: देश

एक व्हाट्सएप स्टेटस और चली गई तीन लोगों की जान, महाराष्ट्र में शादी के घर में खूनी खेल; मामला जान पुलिस के भी उड़े होश

Maharashtra Crime: महाराष्ट्र के धुले जिले के सकरी तहसील के पिंपलनेर में सगाई और हल्दी समारोह के दौरान पुरानी दुश्मनी और व्हाट्सएप स्टेटस विवाद को लेकर खूनी झड़प हो गई जिसमें तीन लोगों की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई.

Maharashtra Crime: महाराष्ट्र के धुले जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां एक शादी समारोह के दौरान पुरानी दुश्मनी खूनी झड़प में बदल गई.बुधवार शाम को सकरी तहसील के पिंपलनेर (नीलकंठ नगर) में ‘सखरपुड़ा’ (सगाई) और ‘हल्दी’ समारोह के दौरान दो ग्रुप्स के बीच हुए हिंसक झगड़े के बाद धारदार हथियारों से तीन लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई. हमले में तीन और लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें लोकल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. शुरुआती पुलिस जांच में पता चला है कि खूनी झड़प का मुख्य कारण व्हाट्सएप स्टेटस पर पोस्ट की गई धमकी और पुराना पैसे का झगड़ा था.

जानलेवा हथियारों से हमला

समारोह में आए रिश्तेदारों के बीच बहस हुई जो जल्द ही हिंसा में बदल गई. हमलावरों ने पीड़ितों पर जानलेवा हथियारों से हमला किया. मरने वालों की पहचान सुरेश गोसावी (50), साहिल गोसावी (35), और देवेंद्र पवार (36) के रूप में हुई है. मौके से भाग रहे तीन संदिग्धों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जुर्म करने के बाद आरोपी अपनी कार से गुजरात बॉर्डर की तरफ भागने की कोशिश कर रहे थे.

तीन लोगों की मौत

धुले पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गुजरात-नवापुर बॉर्डर पर ओटाबारी घाट के पास इलाके में नाकाबंदी की और घेराबंदी की, और तीन संदिग्धों कांतिलाल गोसावी, जसवंत गोसावीऔर उनके ड्राइवर को हिरासत में लिया. आरोपियों के पास से एक छोटा चाकू भी बरामद किया गया.

हत्या का मामला दर्ज

इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद जो घर शादी की शहनाइयों से भरा हुआ था, अब खामोश हो गया है और चीख-पुकार मच गई है. घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है और दूसरे फरार संदिग्धों की तलाश में छापेमारी कर रही है. स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की है.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद? यहां देखें पूरी लिस्ट

Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…

Last Updated: October 24, 2026 22:47:32 IST

Monkey Viral Video: दुकान में घुसा लंगूर, दुकानदार की गोद में बैठकर लगाया गले, देखें वीडियो

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 24, 2026 21:51:52 IST

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST

ममता शर्मसार! मां के साथ मेला देखने गए बच्चे नहीं आए वापस, फिर कुएं में मिली लाश, हैरान कर देगी वजह

Jharkhand Murder: झारखंड के गोड्डा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: October 24, 2026 20:52:00 IST

निजता मौलिक अधिकार, लेकिन डेटा पर नियंत्रण किसका? हर्बर्ट सिम का डिजिटल आज़ादी का नजरिया

  24 अगस्त 2017 को सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों वाली पीठ ने निजता को…

Last Updated: October 24, 2026 20:35:58 IST

Bihar politics: जदयू से अनंत सिंह की छुट्टी, पत्नी नीलम देवी पर भी गिरी गाज, 6 साल का निष्कासन

Bihar politics: बिहार में जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी…

Last Updated: October 24, 2026 20:22:03 IST