<
Categories: देश

Aaj Ka Mausam 8 November 2026: दक्षिण भारत में भारी बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी, जानें दिवाली पर कैसा रहेगा देश का मौसम

Aaj Ka Mausam 8 November 2026: दिवाली 8 नवंबर को देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला रहेगा. IMD ने तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और केरल में भारी बारिश की चेतावनी दी है. वहीं, 10 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी हो सकती है. दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में 11 से 13 नवंबर के बीच बारिश के आसार हैं. बिहार, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में भी अलग-अलग दिनों में बारिश का अनुमान है.

Aaj Ka Mausam 8 November 2026: दिवाली के त्योहार पर देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज अलग रहने वाला है. कहीं बारिश और गरज-चमक लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है, तो कहीं मौसम साफ रहने का अनुमान है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, दक्षिण भारत के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं. तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और केरल में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की आशंका है. वहीं, उत्तर-पश्चिम भारत में 10 नवंबर से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण पहाड़ी राज्यों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है.

दक्षिण भारत में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 7 और 8 नवंबर को कई स्थानों पर बारिश हो सकती है. इन क्षेत्रों में कुछ जगहों पर भारी बारिश की भी आशंका है. केरल और माहे में भी 8 नवंबर तक भारी बारिश का अनुमान है. तटीय आंध्र प्रदेश, यानम और रायलसीमा में भी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इन राज्यों में आंधी और तेज हवाएं चलने की भी आशंका है. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है, जबकि झोंकों के साथ यह 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

10 नवंबर से पहाड़ी राज्यों में बदलेगा मौसम

उत्तर-पश्चिम भारत के मौसम में 10 नवंबर से बदलाव देखने को मिल सकता है. IMD के मुताबिक, नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 10 से 13 नवंबर के बीच बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं. कश्मीर घाटी में 12 नवंबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश या बर्फबारी की संभावना है. हिमाचल प्रदेश में 10 से 13 नवंबर के बीच बारिश हो सकती है. वहीं, उत्तराखंड में 8 से 11 नवंबर तक कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है. पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम बदलने से तापमान में गिरावट और ठंड बढ़ने की संभावना है.

दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में कब होगी बारिश?

दिल्ली-एनसीआर में दिवाली के दिन यानी 8 नवंबर को बारिश की संभावना नहीं है. हालांकि, इसके बाद मौसम में बदलाव हो सकता है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में 11 से 13 नवंबर के बीच बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. पंजाब में भी इसी दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

बिहार, बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश के आसार

पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में भी मौसम बदलने वाला है. पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 9 से 12 नवंबर के बीच बारिश होने की संभावना है. झारखंड में 10 और 11 नवंबर को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. बिहार में 11 नवंबर को बारिश के आसार जताए गए हैं. पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश में 9 से 13 नवंबर तक बारिश हो सकती है. असम और मेघालय में भी 9 से 13 नवंबर के बीच बारिश का अनुमान है. वहीं, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 10 और 11 नवंबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

मध्य भारत में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह के दौरान पश्चिम और मध्य भारत में किसी बड़े मौसमी बदलाव की संभावना नहीं है. ऐसे में इन क्षेत्रों में फिलहाल व्यापक बारिश का अलर्ट नहीं है. हालांकि, स्थानीय मौसम की स्थिति में बदलाव हो सकता है.

sharma ranjana

Recent Posts

Silver rate today 8 november: दिवाली पर चांदी खरीदने का प्लान है? जान लें दिल्ली से मुंबई तक आज के ताजा रेट

Silver rate today 8 november 2026: दिवाली यानी 8 नवंबर 2026 को चांदी की कीमतों…

Last Updated: November 8, 2026 09:33:48 IST

Gold rate today 8 november 2026: दिवाली पर  24 कैरेट सोना स्थिर तो 22 कैरेट में बढ़ोतरी, जानें 10 शहरों के रेट

Gold rate today 8 november 2026 : दिवाली 2026 पर सोने की कीमतों में मिला-जुला…

Last Updated: November 8, 2026 09:16:04 IST

Petrol diesel price today 8 november 2026: दिवाली पर पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव? जानें दिल्ली से मुंबई तक आज के रेट

Petrol diesel price today 8 november 2026: दिवाली यानी 8 नवंबर 2026 को देशभर में…

Last Updated: November 8, 2026 08:15:49 IST

Haridwar Ganga News: 18 दिन बाद हरिद्वार में लौटी गंगा की रौनक, हर की पौड़ी समेत सभी घाटों पर बहने लगी धारा

Haridwar Ganga News: हरिद्वार में गंगा की 18 दिनों से चली आ रही वार्षिक बंदी…

Last Updated: November 8, 2026 07:22:20 IST

UP: भोजपुरी फिल्म के राइटर ने अभिनेत्री से बनाया अवैध संबंध, फिर अपनी पत्नी के… अब कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

Fatehpur News: इंद्रमोहन के महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के सुभाष नगर वार्ड निवासी भोजपुरी अभिनेत्री नेहा…

Last Updated: November 7, 2026 23:20:00 IST

KBC 18 की शूटिंग पर लगा ब्रेक, अमिताभ बच्चन की सेहत को लेकर आई खबर, पुराने एपिसोड दिखा रहा चैनल

Amitabh Bachchan health update: अमिताभ बच्चन के शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' के नए एपिसोड…

Last Updated: November 7, 2026 22:55:41 IST