<
Categories: देश

Petrol diesel price today 8 november 2026: दिवाली पर पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव? जानें दिल्ली से मुंबई तक आज के रेट

Petrol diesel price today 8 november 2026: दिवाली यानी 8 नवंबर 2026 को देशभर में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं. दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपये और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गई है.

Petrol diesel price today 8 november 2026: दिवाली के दिन यानी रविवार, 8 नवंबर 2026 को देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. तेल विपणन कंपनियों ने सुबह 6 बजे ईंधन के नए रेट जारी किए, जिनमें ज्यादातर शहरों में कीमतें पहले के स्तर पर बरकरार हैं. इस बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. ब्रेंट क्रूड का भाव 6 नवंबर के कारोबार में करीब 98.32 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ. पिछले महीने के अंत में यह करीब 115 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर था. कच्चे तेल की कीमतों में आई नरमी से तेल कंपनियों की लागत पर दबाव कुछ कम हो सकता है. हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड के भाव घटने का असर घरेलू पेट्रोल डीजल की कीमतों पर तुरंत पड़े, यह जरूरी नहीं है. भारत में खुदरा कीमतें टैक्स, डीलर कमीशन और अन्य कारकों पर भी निर्भर करती हैं.

दिल्ली से मुंबई तक पेट्रोल डीजल के दाम

देश के अलग अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें राज्य के करों और स्थानीय शुल्क के कारण अलग अलग हैं. 8 नवंबर को प्रमुख शहरों में एक लीटर ईंधन के दाम इस प्रकार हैं:

  • नई दिल्ली: पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर.
  • मुंबई: पेट्रोल 111.21 रुपये और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर.
  • नोएडा: पेट्रोल 101.96 रुपये और डीजल 95.44 रुपये प्रति लीटर.
  • तिरुवनंतपुरम: पेट्रोल 115.49 रुपये और डीजल 104.40 रुपये प्रति लीटर.
  • चंडीगढ़: पेट्रोल 101.54 रुपये और डीजल 89.47 रुपये प्रति लीटर.
  • चेन्नई: पेट्रोल 107.76 रुपये और डीजल 99.55 रुपये प्रति लीटर.
  • गुरुग्राम: पेट्रोल 102.77 रुपये और डीजल 95.44 रुपये प्रति लीटर.
  • जयपुर: पेट्रोल 113.19 रुपये और डीजल 98.25 रुपये प्रति लीटर.
  • पटना: पेट्रोल 113.37 रुपये और डीजल 99.36 रुपये प्रति लीटर.
  • कोलकाता: पेट्रोल 113.51 रुपये और डीजल 99.82 रुपये प्रति लीटर.
  • बेंगलुरु: पेट्रोल 111.68 रुपये और डीजल 99.56 रुपये प्रति लीटर.
  • हैदराबाद: पेट्रोल 116.15 रुपये और डीजल 104.23 रुपये प्रति लीटर.

रोज सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट की जाती हैं. तेल विपणन कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और रुपये डॉलर की विनिमय दर समेत कई कारकों को ध्यान में रखकर ईंधन के दाम तय करती हैं. इसके बाद राज्य सरकारों के वैट और अन्य स्थानीय करों के कारण अलग अलग शहरों में पेट्रोल डीजल की कीमतों में अंतर देखने को मिलता है.

कच्चे तेल की कीमतों में क्यों आई नरमी?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाल के दिनों में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, 6 नवंबर को ब्रेंट क्रूड 98.32 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ. बाजार में भू राजनीतिक तनाव कम होने की उम्मीद और आपूर्ति से जुड़ी परिस्थितियों के कारण कीमतों पर दबाव आया. हालांकि, पश्चिम एशिया में तनाव और तेल आपूर्ति को लेकर बनी अनिश्चितता के चलते बाजार में उतार चढ़ाव बना हुआ है.

sharma ranjana

Recent Posts

Silver rate today 8 november: दिवाली पर चांदी खरीदने का प्लान है? जान लें दिल्ली से मुंबई तक आज के ताजा रेट

Silver rate today 8 november 2026: दिवाली यानी 8 नवंबर 2026 को चांदी की कीमतों…

Last Updated: November 8, 2026 09:33:48 IST

Gold rate today 8 november 2026: दिवाली पर  24 कैरेट सोना स्थिर तो 22 कैरेट में बढ़ोतरी, जानें 10 शहरों के रेट

Gold rate today 8 november 2026 : दिवाली 2026 पर सोने की कीमतों में मिला-जुला…

Last Updated: November 8, 2026 09:16:04 IST

Haridwar Ganga News: 18 दिन बाद हरिद्वार में लौटी गंगा की रौनक, हर की पौड़ी समेत सभी घाटों पर बहने लगी धारा

Haridwar Ganga News: हरिद्वार में गंगा की 18 दिनों से चली आ रही वार्षिक बंदी…

Last Updated: November 8, 2026 07:22:20 IST

Aaj Ka Mausam 8 November 2026: दक्षिण भारत में भारी बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी, जानें दिवाली पर कैसा रहेगा देश का मौसम

Aaj Ka Mausam 8 November 2026: दिवाली 8 नवंबर को देश के कई हिस्सों में…

Last Updated: November 8, 2026 06:30:04 IST

UP: भोजपुरी फिल्म के राइटर ने अभिनेत्री से बनाया अवैध संबंध, फिर अपनी पत्नी के… अब कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

Fatehpur News: इंद्रमोहन के महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के सुभाष नगर वार्ड निवासी भोजपुरी अभिनेत्री नेहा…

Last Updated: November 7, 2026 23:20:00 IST

KBC 18 की शूटिंग पर लगा ब्रेक, अमिताभ बच्चन की सेहत को लेकर आई खबर, पुराने एपिसोड दिखा रहा चैनल

Amitabh Bachchan health update: अमिताभ बच्चन के शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' के नए एपिसोड…

Last Updated: November 7, 2026 22:55:41 IST