<
Categories: देश

दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाने पर विवाद, धरने पर अंकिता भंडारी का परिवार, राहुल-प्रियंका ने दिया समर्थन

Dushyant Kumar Gautam: दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर विवाद के बीच अंकिता भंडारी का परिवार दिल्ली के इंडिया गेट पर धरने पर बैठा है. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने इस प्रदर्शन को समर्थन दिया है. वे परिवार के साथ इंडिया गेट पर प्रदर्शन कर रहे हैं.

Dushyant Kumar Gautam: अंकिता भंडारी मामले को लेकर दिल्ली में एक बार फिर विरोध तेज हो गया है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बुधवार रात इंडिया गेट पहुंचे और वहां धरना दे रहे अंकिता के परिवार से मुलाकात की. परिवार भारतीय जनता पार्टी के नेता दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाए जाने के फैसले का विरोध कर रहा है. परिजनों की मांग है कि सीबीआई जांच पूरी होने तक उन्हें इस पद पर नियुक्त नहीं किया जाना चाहिए. परिवार का कहना है कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता, उनका आंदोलन जारी रहेगा.

राहुल गांधी ने की मुलाकात

अंकिता भंडारी के परिवार से मिलने के लिए राहुल गांधी इंडिया गेट पहुंचे. इस दौरान परिवार ने अपनी मांगें उनके सामने रखीं. अंकिता की मां ने दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर नाराजगी जताई और कहा कि उन्हें कोई संवैधानिक पद नहीं दिया जाना चाहिए. उन्होंने राष्ट्रपति से भी इस नियुक्ति पर रोक लगाने की अपील की है. अंकिता की मां का कहना है कि बेटी को खोने का दर्द आज भी उनके लिए असहनीय है. परिवार लंबे समय से न्याय की मांग कर रहा है और अब नियुक्ति की खबर से उनकी चिंता और बढ़ गई है.

पवन खेड़ा ने बीजेपी पर साधा निशाना

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भी इस मामले को लेकर बीजेपी पर सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी को इस फैसले पर दोबारा विचार करना चाहिए. खेड़ा ने कहा कि अंकिता की मां अपनी बेटी के लिए न्याय मांग रही हैं और इस संघर्ष के दौरान उन्हें लगातार मानसिक पीड़ा से गुजरना पड़ रहा है.

माता-पिता ने राष्ट्रपति से की अपील

अंकिता की मां ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भावुक अपील करते हुए कहा कि सीबीआई की जांच पूरी होने तक दुष्यंत कुमार गौतम की नियुक्ति रोक दी जाए. उनका कहना है कि राष्ट्रपति खुद एक महिला हैं और वह एक मां के दर्द को समझ सकती हैं. उन्होंने साफ कहा कि न्याय मिलने तक वह धरने से नहीं उठेंगी. परिवार चाहता है कि जांच पूरी होने से पहले दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल का पद न दिया जाए. अंकिता के पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी ने भी नियुक्ति पर कड़ा विरोध जताया. उन्होंने कहा कि दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाने के बजाय जेल में होना चाहिए. साथ ही उन्होंने राष्ट्रपति से अपील की कि सीबीआई जांच पूरी होने तक नियुक्ति की प्रक्रिया रोक दी जाए.

ये भी पढ़ें: Meerut Neela Drum Case: नीला ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को फांसी की सजा

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, 2018 के मानहानि मामले में कोर्ट ने फिर भेजा समन; 17 अक्टूबर को सुनवाई

Dhruv Rathee Defamation Case: यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उनके खिलाफ…

Last Updated: October 14, 2026 22:19:36 IST

हनी सिंह की बढ़ी मुश्किलें; महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने फिर भेजा समन, पेश नहीं होने पर अल्टीमेटम

Honey Singh: रैपर हनी सिंह मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. साइबर पुलिस ने…

Last Updated: October 14, 2026 21:24:45 IST

Rajasthan News: सरपंच बनने की सनक ने उजाड़ दिया परिवार, रोकने पर बहू-बेटे को लगाया ठिकाने

Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…

Last Updated: October 14, 2026 18:21:07 IST

Union Cabinet Meeting: मोदी कैबिनेट का रेलवे कर्मचारियों को दीवाली पर बड़ा तोहफा, मिलेगा बोनस, इन योजनाओं के बदलेंगे नाम

Union Cabinet Meeting Decisions: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेलवे कर्मचारियों…

Last Updated: October 14, 2026 18:07:57 IST

IPL 2027 Trade: सनराइजर्स हैदराबाद में लौटे टी. नटराजन, दिल्ली कैपिटल्स में गए जीशान अंसारी; जानें पूरी डील

IPL 2027 से पहले बड़ा खिलाड़ी ट्रेड हुआ है। टी. नटराजन ₹5 करोड़ में सनराइजर्स…

Last Updated: October 14, 2026 17:52:32 IST