अब आप भी अपने भारतीय सेना (Indian Army) में शामिल होने के सपनों को उड़ान दे सकते हैं. अग्निवीर (Agniveer) और जूनियर कमीशन अधिकारियों (JCO) की भर्ती के लिए ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (Online Common Entrance Test) की शुरुआत हो चुकी है.
भारतीय सेना में शामिल होने का सपना होगा साकार/ Picture Source: Aaj Tak
Army Agniveer Bharti 2026: अगर आप भी भारतीय सेना में शामिल होने का सपना देख रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है. दरअसल, भारतीय सेना ने अग्निवीर और जूनियर कमीशन अधिकारियों (JCO) की भर्ती के लिए ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (CEE) 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका दिया है.
दरअसल, भारतीय सेना ने अग्निवीर और जूनियर कमीशन अधिकारियों (JCO) की भर्ती के लिए ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (CEE) 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी एक बेहतरीन मौका दिया. इसके साथ ही, योग्य उम्मीदवार आज, 3 फरवरी 2026 से सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण बेहद ही आसानी से करा सकते हैं. इसके साथ ही भर्ती की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें 8वीं पास से लेकर 12वीं पास तक के युवाओं के लिए अलग-अलग श्रेणियों में अपने पद के लिए पंजीकरण करा सकते हैं, जिससे ग्रामीण के साथ-साथ शहरी दोनों क्षेत्रों के युवाओं को समान अवसर मिल सके.
सबसे पहले अग्निवीर जनरल ड्यूटी शामिल है. जिसमें 10वीं पास 45 प्रतिशत अंकों के साथ-साथ ड्राइविंग लाइसेंस धारकों को प्राथमिकता दी जाएगी. इसके बाद अग्निवीर टेक्निकल 12वीं पास 50 प्रतिशत अंकों और हर विषय में 40 प्रतिशत होना सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है. तो वहीं, ट्रेड्समैन के लिए 8वीं या 10वीं पास में हर विषय में 33 प्रतिशत सबसे ज्यादा अनिवार्य होता है. और सबसे आखिरी में मिलिट्री पुलिस के लिए 10वीं पास में 45 प्रतिशत अंकों लाना बेहद ही जरूरी है.
इतना ही नहीं, इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु 17.5 साल से 21 साल के बीच होनी चाहिए. साथ ही आवेदन करने के लिए सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को 250 रुपये का शुल्क ऑनलाइन (डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग) जमा करना सबसे महत्वपूर्ण होता है.
ऑनलाइन CEE के लिए सबसे पहले कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा की तैयारी करनी होगी, जिसके बाद फिजिकल टेस्ट देना होगा और सबसे आखिरी में उम्मीदवारों की स्वास्थ्य जांच की जाएगी. तो वहीं, इन सभी चरणों के अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी.
जानकारी के मुताबकि, भारतीय सेना ने अग्निवीर और JCO भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 3 फरवरी से की है. 8वीं से 12वीं पास और 17.5 से 21 साल की आयु वाले युवा joinindianarmy.nic.in पर 250 रुपये शुल्क के साथ अपना फॉर्म भर सकते हैं.
तो वहीं, दूसरी तरफ चयन की प्रक्रिया ऑनलाइन लिखित परीक्षा (CEE), शारीरिक परीक्षण (Physical) और मेडिकल जांच के आधार पर ही खत्म होगी, जिसके बाद सफल उम्मीदवारों की अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी.
Asia Cup Rising Stars 2026: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारत A ने नेपाल…
Lakhimpur Kheri murder case: लखीमपुर खीरी के निषादनगर घोला गांव में 30 वर्षीय हरेंद्र की…
Shivangi Tilak ceremony: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी की रस्में…
Mangaluru student kidnapping case: कर्नाटक के मंगलुरु स्थित कनाचूर मेडिकल कॉलेज परिसर से एक बालिग…
Haryana News: छात्रा ने आरोप लगाया कि पहली बार 1 अगस्त की रात करीब साढ़े…
Army Driver Challan: असम के जोरहाट में सीट बेल्ट नहीं लगाने पर सेना के चालक…