ADVERTISEMENT
होम / देश / सऊदी अरब में दिखा ईद उल फितर का चांद, जानें भारत में कब मनाई जाएगी ईद

सऊदी अरब में दिखा ईद उल फितर का चांद, जानें भारत में कब मनाई जाएगी ईद

BY: Akanksha Gupta • LAST UPDATED : April 21, 2023, 10:02 am IST
ADVERTISEMENT
सऊदी अरब में दिखा ईद उल फितर का चांद, जानें भारत में कब मनाई जाएगी ईद

Eid 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Eid 2023, नई दिल्ली: दिल्ली समेत पूरे देश में जोरों से ईद की तैयारियां हो रही हैं। लेकिन सवाल आता है कि आखिर किस दिन ईद मनाई जाएगी। सऊदी अरब में आमतौर पर 1 दिन पहले ही रमजान शुरू हो जाता है। साथ ही 1 दिन पहले ही ईद भी मनाई जाती है। अगर इस आधार पर देखा जाए तो देशभर में शनिवार को ईद मनाई जाने की संभावना है। क्योंकि ईद के चांद का सऊदी अरब में दीदार हो गया है। जुम्मे के दिन वहां पर ईद मनाई जाएगी। वहीं, दूसरी तरफ भारत में भी शनिवार या रविवार को ईद मनाई जाएगी। इसे लेकर बड़ी संभावना है 21 तारीख को यानी कि जुम्मे के दिन ईद का चांद दिखाई देगा। जिसके चलते देशभर में शनिवार को ईद मनाई जाएगी।

बता दें कि वैसे भी भारत में शुक्रवार को ईद नहीं मनाई जा सकती। क्योंकि भारत में इस दिन 29वां रोजा है और ईद 29 या फिर 30 रोज़े पूरे होने के बाद मनाई जाती है। खैर अब भारत में ईद का त्योहार शनिवार के दिन मनाया जाएगा। वहीं देश के कोने-कोने से लोग ईद की खरीदारी करने के लिए बाजारों में भीड़ उमड़ रही है।

ईद की खरीदारी के लिए बाजारों में भीड़

रमज़ान के पाक महीने में रोजा पूरे होने के बाद ईद उल फितर मनाने का जोश देश के हर कोने में दिख रहा है। बाजारों में उपहार, नए कपड़े, सेवइयां, मिठाईयों लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। हर जगह लोगों में खरीदारी के लिए जोश नजर आ रहा है।

गिले शिकवे मिटाने का त्योहार है ईद

ईद मिलने-मिलाने गिले शिकवे मिटाकर भाईचारे को बढ़ाने का त्योहार है। रमजान के पाक महीने की शुरुआत देश में शुक्रवार, 24 मार्च से हुई थी। इस्लामी कैलेंडर में रमजान का त्यौहार नौवें महीने में होता है। बता दें कि रोजे के दौरान पानी भी नहीं पिया जाता है। लेकिन ईद के उत्साह में ये पाक और मुश्किल दौर भी लोग खुशी से गुजार देते हैं।

Also Read: आज कर्नाटक के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे अमित शाह, टीपू सुल्तान के गढ़ में करेंगे रोड शो

Tags:

EidEID 2023Eid Ul FitrEid ul Fitr 2023RamadanSaudi Arabiaसऊदी अरब

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT